Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Wednesday, 28 October, 2026 • 11:11 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » झारखंड: पहली बार दुल्हन पहुंची ससुराल, देखते ही दूल्हा हुआ फरार; जानें क्या है मामला
झारखंड

झारखंड: पहली बार दुल्हन पहुंची ससुराल, देखते ही दूल्हा हुआ फरार; जानें क्या है मामला

December 19, 2021No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

auto

नई दिल्ली।  झारखंड (Jharkhand) के गोड्डा (Godda) से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है, जहां एक दुल्हन पहली बार ससुराल पहुंचकर धरने पर बैठ गई. इस दौरान दूल्हा मौका देखकर फरार हो गया. ससुराल पक्ष के लोगों के दुल्हन को काफी समझाने की कोशिश की लेकिन उसने किसी की नहीं सुनी. अंत में बीच बचाव करने के लिए पुलिस को आना पड़ा. पुलिस दुल्हन को अपने साथ थाने ले गई.

8 महीने पहले हो चुकी है लव मैरिज

जानकारी के अनुसार, ये मामला गोड्डा के कन्भरा गांव का है. पुलिस को महिला ने बताया कि उसने 8 महीने पहले गांव के हरि राम नाम के शख्स से लव मैरिज की थी. दुल्हन का आरोप है कि शादी के 8 महीने बीत जाने के बाद भी उसका पति उसे अपने घर नहीं ले जा रहा था. इस वजह से वो अपने घर वालों के साथ अपनी ससुराल पहुंच गई. लेकिन ससुराल वालों ने उसे गर में एंट्री नहीं दी.

घर बुलाने को तैयार नहीं पति

महिला ने बताया कि उसकी शादी हिंदू रीति-रिवाज के साथ मंदिर में हुई. इसके बाद भी उसका पति उसको घर ले जाने को तैयार नहीं था. वो महिला की बात ये कह कर टाल रहा था कि पहले वो इस बारे में घर वालों को बताएगा उसके बाद ही घर लेकर जाएगा. ऐसे ही शादी को 8 महीने बीत गए. इस बात को लेकर दोनों के बीच झगड़ा होने लगा और एक दिन पति घर से फरार हो गया.

धरने पर बैठ गई महिला

इसके बाद महिला ने खुद ही अपनी ससुराल जाने का फैसला किया. ससुराल पहुंचकर उसने लड़के के घरवालों को आपबीती सुनाई. लेकिन उन्होंने महिला की बात पर यकीन नहीं किया, जिसके बाद महिला वहीं घर के बाहर धरने पर बैठ गई. यह देखते ही पति मौके से फरार हो गया. महिला ने दावा किया है कि उसके पास शादी के सारे सबूत मौजूद हैं.

महिला ने केस करने से किया इनकार 

महिला को धरने पर बैठा देख गांव के लोग इकट्ठा हो गए, मामले को बढ़ता देख पुलिस को बुलाया गया. पुलिस महिला को पुलिस स्टेशन लेकर गई. गोड्डा के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी आनंद मोहन सिंह ने घटना के बारे में मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि महिला ने केस करने से इनकार कर दिया है और वह राजी खुशी अपने ससुराल जाना चाहती है. ससुराल पक्ष के लोग महिला को घर में नहीं रखना चाहते.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleरविवार से सख्त लॉकडाउन, ओमिक्रोन के साथ यहाँ आई महामारी की पाचवीं लहर
Next Article सावधान! सर्दी में जरा सी असावधानी बच्चों और बुजुर्गों को बना सकती है निमोनिया का शिकार; जानें कैसे करें बचाव

Related Posts

झारखंड

वेतन से GPF कट रहा तो निकासी पर रोक क्यों? अजय राय की JUVNL प्रबंधन को दो टूक

October 27, 2026
Headlines

सीएम सम्राट ने राजगीर में फूंकी रग्बी की नई जान, रोंगटे खड़े कर गया ‘हाका’

October 27, 2026
Headlines

नशामुक्त बिहार के लिए CM सम्राट की सीधी हुंकार- बर्बाद नहीं होने देंगे युवाओं का कल

October 27, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 28 अक्टूबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

October 28, 2026

वेतन से GPF कट रहा तो निकासी पर रोक क्यों? अजय राय की JUVNL प्रबंधन को दो टूक

October 27, 2026

6 महीने में 1 लाख सरकारी नौकरियां, CM बोले- सिफारिश नहीं, केवल मेरिट पर मिलेगी पोस्टिंग

October 27, 2026

सीएम सम्राट ने राजगीर में फूंकी रग्बी की नई जान, रोंगटे खड़े कर गया ‘हाका’

October 27, 2026

नशामुक्त बिहार के लिए CM सम्राट की सीधी हुंकार- बर्बाद नहीं होने देंगे युवाओं का कल

October 27, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.