Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Friday, 23 October, 2026 • 03:31 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » मंगलवार का राशिफल: जानें आज किन राशियों की खुलेगी किस्मत
Headlines

मंगलवार का राशिफल: जानें आज किन राशियों की खुलेगी किस्मत

December 21, 2021No Comments5 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

auto

नई दिल्ली। पौष कृष्ण पक्ष द्वितीया, मंगलवार, 21 दिसम्बर 2021 का दिन आपके लिए कैसा रहेगा। आज आपके जीवन में क्या-क्या परिवर्तन हो सकता है, आज आपके सितारे क्या कहते हैं, यह जानने के लिए पढ़ें आज का भविष्यफल।

मेष राशि :- आज का दिन अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी और सभी कार्य आसानी से होंगे। काम को लेकर उच्च अधिकारियों का दबाव रहेगा, जिससे तनाव का सामना करना पड़ सकता है। अविवाहितों के लिए विवाह के नए अवसर प्राप्त होंगे। विद्यार्थी वर्ग के लिए समय अनुकूल है। कारोबार अच्छा चलेगा और धनलाभ की स्थिति रहेगी। प्रॉपर्टी में निवेश लाभदायक रहेगा। रुपये के लेन-देन से बचें। परिवार का माहौल आपके अनुकूल रहेगा। सेहत का ध्यान रखें।

वृषभ राशि :- आज का दिन मिला-जुला रहेगा। कार्यक्षेत्र में काम की अधिकता रहेगी और सहयोगियों की मदद से सभी कार्यों में सफलता मिलेगी। आपकी कार्यशैली से अधिकारी प्रसन्न रहेंगे। कार्यभार की अधिकता से दिन भागदौड़ में बीतेगा और थकान का अनुभव होगा। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा। सामाजिक और धार्मिक कार्यों के प्रति रूझान बढ़ेगा। परिवार में मांगलिक कार्यों का आयोजन हो सकता है। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें और सेहत का ध्यान रखें।

मिथुन राशि :- आज का दिन सामान्य रहेगा। व्यावसायिक क्षेत्र में सफलता मिलेगी और धनलाभ की स्थिति रहेगी। कारोबार विस्तार की नई योजनाएं बना सकते हैं। जल्द पैसे कमाने की इच्छा होगी, लेकिन नये कार्यों की शुरुआत करने से बचें, अन्यथा नुकसान हो सकता है। अनावश्यक व्यय की अधिकता रहेगी। क्रोध पर नियंत्रण एवं वाणी पर संयम रखें, अन्यथा परिजनों से अनबन हो सकीत है। दाम्पत्य जीवन खुशहाल रहेगा। सामाजिक कार्यों में भाग लेंगे। स्वास्थ्य खराब हो सकता है।

कर्क राशि :- आज का दिन शुभ फलदायी रहेगी। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी और व्यापार में आर्थिक लाभ के अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। आकस्मिक धनलाभ के योग बनेंगे। मित्रों-परिजनों के सहयोग से कार्यों में सफलता मिलने से आर्थिक स्थिति स्थिति मजबूत होगी। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा और मधुरवाणी से संबंधों में प्रगाढ़ आएगी। आलस्य से बचना होगा, अन्यथा महत्वपूर्ण कार्यों में बाधा उत्पन्न हो सकती है। खर्चों पर नियंत्रण करना होगा। सेहत अच्छी रहेगी।

सिंह राशि :- आज का दिन अच्छा रहेगा। व्यावसायिक गतिविधियों में सफलता मिलने से मन में प्रसन्नता रहेगी और नई ऊर्जा के साथ काम करेंगे। कार्यक्षेत्र में काम की अधिकता रहेगी, लेकिन अपने प्रयासों से सभी कार्य सफल होंगे। कारोबार को लेकर लिये गये निर्णय सार्थक सिद्ध होंगे। परिजनों का भरपूर सहयोग मिलेगा। परिवार का माहौल आपके अनुकूल रहेगा और दाम्पत्य जीवन खुशहाल रहेगा। सेहत को लेकर सतर्क रहें। यात्रा पर जाने से बचें। धन व्यय अधिक हो सकता है।

कन्या राशि :- आज का दिन मिला-जुला रहेगा। कार्यक्षेत्र में काम की अधिकता रहेगी और नए कार्यों की जिम्मेदारी मिलने से व्यस्तता बढ़ेगी। कारोबार में धनलाभ की स्थिति रहेगी, लेकिन पूरा दिन भागदौड़ में बीतेगा। शारीरिक और मानसिक रूप से थकान का अनुभव कर सकते हैं। क्रोध पर नियंत्रण और वाणी पर संयम रखें, अन्यथा विवाद में फंस सकते हैं। धार्मिक एवं आध्यात्मिक कार्यों के प्रति रुझान बढ़ेगा। सामाजिक गतिविधियों में भी भाग ले सकते हैं। सेहत को लेकर सावधानी बरतें।

तुला राशि :- आज का दिन सामान्य रहेगा। व्यापार-धंधा मध्यम चलेगा। कार्यक्षेत्र में छोटी-छोटी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। कार्यभार की अधिकता रहेगी, लेकिन अपनी मेहनत से कार्यों में सफल होंगे। अनावश्यक धन व्यय होनी की संभावना रहेगी। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा। वाणी पर संयम रखना होगा, अन्यथा किसी परिजन से अनबन हो सकती है। स्वास्थ्य खराब होने की संभावना रहेगी। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें और बाहर के खाने-पीने से बचें।

वृश्चिक राशि :- आज का दिन अच्छा रहेगा। गृहों की स्थिति आपके अनुकूल बन रही है, जिससे कार्यक्षेत्र में उन्नति के योग रहेंगे। कारोबार में धनलाभ और नौकरी में तरक्की की संभावना रहेगी। हालांकि, कार्यों में आशानुरूप सफलता नहीं मिलने से आत्मविश्वास में कमी आएगी, लेकिन अपने प्रयासों से अंतत: कार्य सफल होंगे और धनलाभ की स्थिति रहेगी। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा और परिजनों-मित्रों के साथ आनंदपूर्वक समय व्यतीत कर सकेंगे। जल्दबाजी में निवेश न करें। सेहत का ध्यान रखें।

धनु राशि :- आज का दिन शुभ फलदायी रहेगा। व्यावसायिक क्षेत्र में आर्थिक लाभ और नौकरी में तरक्की के योग रहेंगे। हालांकि, कार्यभार की अधिकता रहेगी, लेकिन परिश्रम और अपने प्रयासों से कार्यों में सफलता मिलेगी। मित्रों-परिजनों का भरपूर सहयोग मिलेगा। घरेलू माहौल अनुकूल बना रहेगा। परिवार के साथ आनंदपूर्वक समय बिताएंगे। प्रॉपर्टी और शेयर बाजार में निवेश लाभदायक रहेगा, लेकिन निवेश का निर्णय सोच-समझकर लेना होगा। सेहत का ध्यान रखें।

मकर राशि :- आज का दिन अच्छा रहेगा। कारोबार अच्छा चलेगा। धनलाभ की स्थिति रहेगी। बेरोजगारों को रोजगार के अवसर मिलेंगे और सफलता प्राप्त प्राप्त होगी। कार्यक्षेत्र में कामकाज की अधिकता रहेगी और भागदौड़ अधिक होगी, जिससे शारीरिक और मानसिक रूप से थकान का अनुभव होगा। बाहर के खाने से बचें। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा। क्रोध पर नियंत्रण रखें, अन्यथा किसी विवाद में फंस सकते हैं। अधिक लालच करने से बचे, नहीं तो नुकसान हो सकता है।

कुम्भ राशि :- आज का दिन मिला-जुला रहेगा। व्यावसायिक गतिविधियों को छोटी-छोटी परेशानियां आ सकती हैं, लेकिन अपने प्रयासों से कार्यों में सफलता मिलेगी और धनलाभ होगा, जिससे आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा और परिजनों-दोस्तों के साथ एक समय आनंदपूर्वक व्यतीत होगा। जीवन-साथी के साथ पारिवारिक समस्याओं को साझा करने से सुकून महसूस होगा। सेहत अच्छी रहेगी। किसी धार्मिक यात्रा का प्रवास हो सकता है। तनाव से बचें।

मीन राशि :- आज का दिन सामान्य रहेगा। कारोबार की गति मध्यम रहेगी। कार्यक्षेत्र में बाधाएं उत्पन्न होंगी, लेकिन अंतत: अपने परिश्रम से कार्यों में सफलता मिलेगी। लेन-देन से बचें और निवेश को लेकर सोच-समझकर निर्णय लें। कोर्ट-कचहरी के मामलों में विशेष सावधानी बरतने की आवश्यकता है। नये कार्यों की शुरुआत के लिए समय अच्छा नहीं है। परिवार का माहौल आपके अनुकूल रहेगा, लेकिन ध्यान रहे कि आपकी बातों से किसी ठेस न पहुंचे। सेहत को लेकर सतर्क रहें।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleहजारीबाग में पांच हजार रुपये घूस लेता पंचायत सेवक गिरफ्तार
Next Article ठंड को लेकर झारखंड में अलर्ट जारी, जानें बचाव के उपाय

Related Posts

Headlines

पटना में IFS अफसरों से मिले सीएम सम्राट, बोले- दुनिया में चमकाएं बिहार की ब्रांडिंग

October 22, 2026
Headlines

सीएम सम्राट का मिशन एजुकेशन : 2996 नए स्कूल भवन, 16440 नए क्लासरूम से बदलेगी तस्वीर

October 22, 2026
Headlines

सारथी योजना पर सवाल उठाने से पहले 2 करोड़ नौकरियों का हिसाब दे भाजपा : विनोद पांडेय

October 22, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 23 अक्टूबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

October 23, 2026

राजधानी के युवाओं को सरकार का तोहफा, ट्रेनिंग के साथ मिलेगा ₹400 रोजाना

October 22, 2026

पटना में IFS अफसरों से मिले सीएम सम्राट, बोले- दुनिया में चमकाएं बिहार की ब्रांडिंग

October 22, 2026

सीएम सम्राट का मिशन एजुकेशन : 2996 नए स्कूल भवन, 16440 नए क्लासरूम से बदलेगी तस्वीर

October 22, 2026

सारथी योजना पर सवाल उठाने से पहले 2 करोड़ नौकरियों का हिसाब दे भाजपा : विनोद पांडेय

October 22, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.