Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Thursday, 22 October, 2026 • 06:51 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » रामगढ़ में गैरकानूनी ढंग से चल रहे अल्ट्रासाउंड केंद्रों की अब खैर नहीं, डीसी ने दिए सेंटर सील करने के आदेश
झारखंड

रामगढ़ में गैरकानूनी ढंग से चल रहे अल्ट्रासाउंड केंद्रों की अब खैर नहीं, डीसी ने दिए सेंटर सील करने के आदेश

December 21, 2021No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

auto

रामगढ़। जिले में ऐसे कई अल्ट्रासाउंड केंद्र हैं जो गैरकानूनी ढंग से संचालित हो रहे हैं। इनकी वजह से समाज में स्त्री-पुरुष लिंग अनुपात में भारी असमानता आ रही है। रामगढ़ डीसी माधवी मिश्रा ने इस मुद्दे को गंभीरता से लिया है। उन्होंने मंगलवार को बैठक के दौरान सिविल सर्जन प्रभात कुमार को सभी अवैध अल्ट्रासाउंड केंद्रों को सील करने का निर्देश दिया है। उपायुक्त माधवी मिश्रा की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में पीसी एंड पीएनडीटी एक्ट के तहत बैठक हुई।

बैठक के दौरान सबसे पूर्व उपायुक्त ने सिविल सर्जन डॉ प्रभात कुमार से जिले के अलग-अलग प्रखंडों में संचालित अल्ट्रासाउंड केंद्रों की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने अल्ट्रासाउंड केंद्रों के संचालन के लिए सरकार द्वारा जारी दिशा निर्देशों की जानकारी ली। उन्होंने सिविल सर्जन को नियमित रूप से जिले के अलग-अलग प्रखंडों में चल रहे अल्ट्रासाउंड केंद्रों की औचक रूप से जांच करने, अवैध रूप से संचालित किए जा रहे हैं अल्ट्रासाउंड केंद्रों को सील करने तथा नियमों का अनुपालन नहीं कर रहे अल्ट्रासाउंड केंद्रों पर कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश दिया।

बैठक के दौरान उपायुक्त ने सिविल सर्जन से अल्ट्रासाउंड केंद्रों के संचालन के दौरान संधारित की जाने वाली जानकारी भी ली। डीसी ने कहा कि वैसे संचालक जो नियमित रूप से जिला स्तर पर प्रतिवेदन उपलब्ध नहीं करा रहे हैं को सूची तैयार की जाए एवं उन पर कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने सिविल सर्जन सहित अन्य स्वास्थ्य अधिकारियों को जांच के दौरान अल्ट्रासाउंड से संबंधित ऑनलाइन तथा ऑफलाइन एंट्री का मिलान करने एवं उनमे भिन्नता पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

घटते लिंगानुपात पर चिंता जाहिर करते हुए बैठक के दौरान उपायुक्त ने सिविल सर्जन सहित अन्य अधिकारियों को लोगों को पीसी एंड पीएनडीटी एक्ट के प्रावधानों के तहत व्यापक रूप से जागरूक करने का निर्देश दिया।

बैठक में डीडीसी नागेंद्र कुमार सिन्हा, सिविल सर्जन डॉ प्रभात कुमार, डीआरसीएचओ डॉक्टर महालक्ष्मी प्रसाद, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी गोला, रामगढ़ एवं मांडू, सहायक जिला जनसंपर्क पदाधिकारी सहित अन्य उपस्थित थे।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleआदिवासी और गैर आदिवासी बच्चों का बनेगा जाति प्रमाण पत्र : मुख्यमंत्री
Next Article लड़कियों की शादी की उम्र बढ़ाने को लेकर पीएम मोदी ने दिया बड़ा बयान, कही ये बड़ी बात

Related Posts

Headlines

120 फीट ऊंची पानी टंकी पर चढ़ा युवक, 4 साल के मासूम को फेंकने की दी धमकी, फिर… 

October 22, 2026
Headlines

दुर्गा पूजा खत्म होते ही छठ-काली पूजा की सुगबुगाहट, नगर आयुक्त बोले- नहीं छोड़ेंगे कोई कसर

October 22, 2026
Headlines

फिर गरजा RMC का बुलडोजर, तीन दिन पहले दिया था अल्टीमेटम

October 22, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

120 फीट ऊंची पानी टंकी पर चढ़ा युवक, 4 साल के मासूम को फेंकने की दी धमकी, फिर… 

October 22, 2026

दुर्गा पूजा खत्म होते ही छठ-काली पूजा की सुगबुगाहट, नगर आयुक्त बोले- नहीं छोड़ेंगे कोई कसर

October 22, 2026

फिर गरजा RMC का बुलडोजर, तीन दिन पहले दिया था अल्टीमेटम

October 22, 2026

संथाल बस्ती के तालाब में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, किनारे मिले कपड़े, सनसनी

October 22, 2026

क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया का ऐतिहासिक धमाका, भारत ने न्यूजीलैंड को पहले टी20 में धोया

October 22, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.