Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Thursday, 22 October, 2026 • 06:03 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » झारखंड : क्रिसमस और नए साल पर पुलिस हुई सर्तक, घर से निकलने से पहले जान लें ये चीजें
झारखंड

झारखंड : क्रिसमस और नए साल पर पुलिस हुई सर्तक, घर से निकलने से पहले जान लें ये चीजें

December 24, 2021No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

auto

रांची। रांची पुलिस क्रिसमस और नए साल को लेकर सतर्क है। नए साल में कोई अप्रिय घटना ना हो, इसके लिए रांची पुलिस सभी पार्क और फॉल पर लगभग एक हजार अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती करेगी और गहनता से चेकिंग अभियान चलाएगी। इसके लिए रांची एसएसपी सुरेंद्र झा ने सभी थानेदार और पुलिस जवानों को विशेष सतर्कता बरतने का निर्देश दिया है।

एसएसपी सुरेंद्र झा ने कहा है कि क्राइम के हॉट स्पॉट को चिन्हित कर उस इलाके में विशेष पुलिस बल की तैनाती की जाएगी। साथ ही शराब माफिया पर भी नजर रखने, बड़े समारोह, होटल, पिकनिक स्पॉट आदि भीड़ भाड़ वाले स्थल पर सादे लिबास में गश्त लगाने का निर्देश दिया गया है। महिलाओं की सुरक्षा पर विशेष ध्यान देने को कहा गया है। आमतौर पर देखा जाता है कि नए साल में अपराधी प्रवृति के लोग ज्यादा सक्रिय रहते है। इस पर खास निगरानी रखने को कहा गया है।

सभी थानेदारों को सड़क दुर्घटना पर लगाम लगाने के लिए चौक चौराहों पर नशापान कर तेज गति से बाइक, कार चलाने वालों की जांच का आदेश दिया गया है। इसके अलावा नियमित रूप से एंटी क्राइम चेकिंग कर फरार अपराधियों की गिरफ्तारी का निर्देश भी दिया है। क्रिसमस और नए साल की तैयारियों को हर गतिविधि की कंट्रोल रूम से निगरानी की जाएगी। कंट्रोल रूम में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की जाएगी। कंट्रोल रूम में चार इंस्पेक्टर की अतिरिक्त तैनाती की जाएगी जो कि शहर के हर गतिविधि पर नजर रखेंगे और अप्रिय घटना को रोकने में मदद करने का काम करेंगे।

एसएसपी सुरेन्द्र कुमार झा ने बताया कि क्रिसमस और नए साल को लेकर सभी जगहों पर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल को लगाया गया है। सभी थाना प्रभारी को अपने-अपने क्षेत्र में विशेष निगरानी रखने का निर्देश दिया गया है। इस दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये हैं।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleझारखंड को दहलाने की साजिश, लातेहार में 25 सीरीज बम बरामद
Next Article 1 जनवरी 2022 से बदल जाएंगे आपके जीवन से जुड़े 5 नियम, सीधा आपकी जेब पर होगा असर

Related Posts

Headlines

संथाल बस्ती के तालाब में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, किनारे मिले कपड़े, सनसनी

October 22, 2026
Headlines

क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया का ऐतिहासिक धमाका, भारत ने न्यूजीलैंड को पहले टी20 में धोया

October 22, 2026
Headlines

तीरंदाजी की धरती पर जुटे 432 खाकी निशानेबाज, गवर्नर बोले- लक्ष्य पर नजर ही असली ड्यूटी

October 22, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

संथाल बस्ती के तालाब में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, किनारे मिले कपड़े, सनसनी

October 22, 2026

क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया का ऐतिहासिक धमाका, भारत ने न्यूजीलैंड को पहले टी20 में धोया

October 22, 2026

तीरंदाजी की धरती पर जुटे 432 खाकी निशानेबाज, गवर्नर बोले- लक्ष्य पर नजर ही असली ड्यूटी

October 22, 2026

फाइलों का दौर खत्म, फील्ड में रिजल्ट… ‘सम्राट स्टाइल’ से बदला बिहार का वर्क कल्चर

October 22, 2026

सरकारी योजनाओं की जानकारी हर घर तक पहुंचे, भ्रामक खबरों पर तुरंत हो एक्शन : सीएम सम्राट

October 22, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.