Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Wednesday, 21 October, 2026 • 05:44 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » कोरोना की तीसरी लहर के कारण रद्द होगा IPL? गवर्निंग काउंसिल की आज बड़ी बैठक
स्पोर्ट्स

कोरोना की तीसरी लहर के कारण रद्द होगा IPL? गवर्निंग काउंसिल की आज बड़ी बैठक

December 26, 2021No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

auto

नई दिल्ली। भारत और साउथ अफ्रीका के बीच टेस्ट सीरीज़ का आगाज़ रविवार से हो रहा है. हर किसी की नज़र इस सीरीज़ पर टिकी है, लेकिन इससे इतर इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) का काउंटडाउन भी शुरू हो रहा है. अगले महीने आईपीएल का मेगा ऑक्शन हो सकता है, ऐसे में बीसीसीआई की अगुवाई में आईपीएल गवर्निंग काउंसिल की आज बैठक हो रही है.

रिपोर्ट के मुताबिक, आईपीएल गवर्निंग काउंसिल की मीटिंग में कई अहम मसलों पर चर्चा हो सकती है. जिसमें आईपीएल ऑक्शन की तारीख और जगह पर मुहर लगाई जाएगी. अभी तक माना जा रहा है कि 12 या 13 फरवरी को ऑक्शन बेंगलुरु में हो सकते हैं.

इसके अलावा गवर्निंग काउंसिल की नज़र मीडिया राइट्स के टेंडर जारी करने पर है. स्टार के साथ आईपीएल का कॉन्ट्रैक्ट 2022 में खत्म होगा और 2023 से नए मीडिया राइट्स जारी होंगे. ऐसे में उसके लिए जल्द ही टेंडर निकाला जाएगा. रिपोर्ट के मुताबिक, इसके लिए KPMG कंपनी को हायर किया गया है जो इस पूरे प्रोसेस को करेगी.

गवर्निंग काउंसिल की मीटिंग में दो अन्य विषय अहमदाबाद टीम को लेकर अंतिम फैसला और आईपीएल 2022 के नए सीजन के लिए प्लान-बी का है. दरअसल, अहमदाबाद टीम को CVC ग्रुप ने खरीदा है जिसको लेकर कई बातें सामने आई थीं. बीसीसीआई ने एक कमेटी बनाई थी, उसी के आधार पर एक रिपोर्ट मिली है जिसपर गवर्निंग काउंसिल को फैसला लेना है.

वहीं, कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन के खतरे को देखते हुए भविष्य की तैयारियां की जा रही हैं. अगर फरवरी-मार्च-अप्रैल में कोरोना का असर बढ़ता है, तो आईपीएल के लिए बैक-अप प्लान क्या होगा इस पर भी चर्चा हो सकती है. पिछला आईपीएल भी आधा भारत, आधा यूएई में हुआ था. सौरव गांगुली, जय शाह ऐलान कर चुके हैं कि 2022 का आईपीएल भारत में होगा, लेकिन अब कोरोना का संकट बढ़ रहा है

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous ArticleBig News : सलमान खान को सांप ने काटा: देर रात अस्पताल में किया गया भर्ती
Next Article बलरामपुर : दिनदहाड़े ग्राम प्रधान की हत्या

Related Posts

Headlines

मेला घूमने के दौरान हुआ पत्नी से झगड़ा, फिर पुल के पास मिली शख्स की लाश

October 21, 2026
Headlines

गांधी मैदान में धू-धू कर जला लंकापति का अहंकार, CM सम्राट ने उतारी श्रीराम की आरती

October 20, 2026
Headlines

NTPC यार्ड से चली गोली, अस्पताल के बाहर खड़े बेकसूर दो दोस्तों का चीर गयी सीना

October 20, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

मेला घूमने के दौरान हुआ पत्नी से झगड़ा, फिर पुल के पास मिली शख्स की लाश

October 21, 2026

गांधी मैदान में धू-धू कर जला लंकापति का अहंकार, CM सम्राट ने उतारी श्रीराम की आरती

October 20, 2026

NTPC यार्ड से चली गोली, अस्पताल के बाहर खड़े बेकसूर दो दोस्तों का चीर गयी सीना

October 20, 2026

सीएम सम्राट ने तेलडीहा में टेका माथा, फिर पहुंचे बदुआ नदी तट; अफसरों को दिये निर्देश

October 20, 2026

राशिफल @ 20 अक्टूबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

October 20, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.