WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now
अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
रांची। झारखंड में कोरोना के मामलों में वृद्धि हो रही है। पिछले 24 घंटों में 138 नए केस मिले हैं। राज्य में कोरोना के सक्रिय 477 मामलों में सबसे अधिक 144 राजधानी रांची में हैं।
राजधानी वाले जिले में कुल 86 हजार, 602 पॉजिटिव केस आए हैं। हालांकि इनमें से 84 हजार, 873 मरीज अस्पतालों से डिस्चार्ज हो चुके हैं।
राज्य में सबसे अधिक कोरोना के 63 नए केस कोडरमा से मिले हैं। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार इनके अतिरिक्त रांची से 38, पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर ) से 13 और हजारीबाग से सात नए मरीजों की पहचान हुई है। पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा), धनबाद , दुमका और गुमला से तीन-तीन नए मरीज मिले हैं। बोकारो और देवघर से दो-दो, जबकि लातेहार से एक नए मरीज के मिलने की सूचना है।

