Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Wednesday, 21 October, 2026 • 01:27 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » मौसम विभाग का अलर्ट: आज झारखंड के इन जिलों में होगी बारिश और पड़ेंगे ओले
झारखंड

मौसम विभाग का अलर्ट: आज झारखंड के इन जिलों में होगी बारिश और पड़ेंगे ओले

December 28, 2021No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

रांची।  मौसम विभाग (Meteorological Department) की ओर से आज झारखंड के कई जिलों में बारिश और ओलावृष्टि होने को लेकर अलर्ट जारी किया गया है. ऐसे में बारिश के बाद झारखंड के अधिकांश इलाकों में ठंड और बढ़ेगी.

मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को झारखंड के उत्तरी और मध्य भागों में कुछ जगह पर हल्की बारिश होने के आसार हैं. वहीं इससे पहले सोमवार को भी झारखंड के कुछ जिलों में हल्की बारिश हुई है. मौसम विभाग (IMD) के अनुसार 28-29 को झारखंड (Jharkhand) के कई जिलों में बारिश की संभावना जताई गयी है, ऐसे में बारिश के बाद फिर से 30 दिसंबर के बाद से ठंड बढ़ेगी और तापमान में गिरावट होगी.

मौसम विभाग के अनुसार 28 दिसंबर को आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे. वहीं मंगलवार को झारखंड का तापमान  (Temperature of Jharkhand) 14 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा. मौसम विभाग के अनुसार झारखंड में पश्चिमी विक्षोभ का असर 28 से 30 दिसंबर तक रहेगा. इस दौरान बारिश की संभावना जतायी जा रही है.

मौसम विभाग के अनुसार झारखंड की राजधानी रांची समेत, खूंटी, गुमला, लोहरदगा, लातेहार, चतरा, पलामू और गढ़वा में मंगलवार को ओलावृष्टि हो सकती है. राज्य के उत्तर पश्चिमी एवं निकटवर्ती मध्य भाग में डालटनगंज, गढ़वा, लातेहार, लोहरदगा, चतरा, कोडरमा, रांची, बोकारो, गुमला, हजारीबाग, खूंटी और रामगढ़ में कुछ जगहों पर बारिश हो सकती है.

29-30 दिसंबर को भी बारिश के आसार
मौसम विभाग के अनुसार 29 और 30 दिसंबर को भी राज्य के कुछ भाग में हल्की बारिश हो सकती है.
29 दिसंबर को राज्य के उत्तर तथा मध्य भाग में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है. सुबह में कोहरा रहेगा और बाद में आकाश साफ हो जायेगा. बारिश और बादल के दौरान न्यूनतम तापमान चढ़ा रहेगा तथा अधिकतम तापमान गिरेगा.

 

साइक्लॉनिक सर्कुलेशन की वजह से बारिश

मौसम विभाग के अनुसार साइक्लॉनिक सर्कुलेशन की वजह से झारखंड के कई इलाकों में बारिश के आसार हैं. दरअसल साइक्लॉनिक सर्कुलेशन पश्चिम असम और समुद्र तल से 3.1 किमी ऊपर बना हुआ है और यही वजह है की अगले 3-4 दिनों में पश्चिम बंगाल, झारखंड, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश, असमस, मेघायल, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में हल्की बारिश की संभावना है. इसके बाद 30 दिसंबर से ठंड में वृद्धि होगी.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleमंगलवार का राशिफल: जानें आज किन राशियों के लिए अच्छा जाएगा दिन
Next Article झारखंड में तीसरी लहर का खतरा, पिछले 24 घंटे में मिले कोरोना के 138 नए केस

Related Posts

Headlines

गांधी मैदान में धू-धू कर जला लंकापति का अहंकार, CM सम्राट ने उतारी श्रीराम की आरती

October 20, 2026
Headlines

NTPC यार्ड से चली गोली, अस्पताल के बाहर खड़े बेकसूर दो दोस्तों का चीर गयी सीना

October 20, 2026
Headlines

सीएम सम्राट ने तेलडीहा में टेका माथा, फिर पहुंचे बदुआ नदी तट; अफसरों को दिये निर्देश

October 20, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

गांधी मैदान में धू-धू कर जला लंकापति का अहंकार, CM सम्राट ने उतारी श्रीराम की आरती

October 20, 2026

NTPC यार्ड से चली गोली, अस्पताल के बाहर खड़े बेकसूर दो दोस्तों का चीर गयी सीना

October 20, 2026

सीएम सम्राट ने तेलडीहा में टेका माथा, फिर पहुंचे बदुआ नदी तट; अफसरों को दिये निर्देश

October 20, 2026

राशिफल @ 20 अक्टूबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

October 20, 2026

CCL की नौकरी और ममेरे भाई से शादी की चाहत में लिख डाली पति की हत्या की स्क्रिप्ट

October 19, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.