Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Saturday, 26 September, 2026 • 01:39 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » अब 12 वाट LED बल्ब मिलेगा मात्र 10 रुपये में! जानिए पूरी स्कीम और लाभ उठाने की अंतिम तारीख
देश

अब 12 वाट LED बल्ब मिलेगा मात्र 10 रुपये में! जानिए पूरी स्कीम और लाभ उठाने की अंतिम तारीख

December 29, 2021No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

नई दिल्ली।  यदि आपसे कहा जाए कि आप मात्र 10 रुपये में 12 वाट तक का LED बल्ब खरीद सकते हैं तो आप शायद यकीन नहीं करेंगे? यदि कहा जाए कि आपको उस बल्ब पर तीन साल की गारंटी मिलेगी तो आप कहेंगे कि मजाक बंद करो. लेकिन ये मजाक नहीं है. CESL मतलब सरकारी कंपनी कनवर्जेन्स एनर्जी सर्विसेज लिमिटेड इसी रेट पर एक परिवार के लिए 5 बल्ब दे रही है. ये 7 से 12 वाट तक के बल्ब ग्राम उजाला कार्यक्रम (Gram Ujala Scheme) के तहत बेचे जाते हैं.

अभी यह ग्राम उजाला योजना (Gram Ujala Yojana) बिहार, उत्तर प्रदेश, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक और तेलंगाना में चल रही है. यहां के ग्रामीण परिवार बल्ब ले सकते हैं. यह Gram Ujala Scheme 31 मार्च, 2022 तक चलेगी. यदि आप इन राज्यों में रहते हैं तो आप इस सुविधा का लाभ उठा सकते हैं. CESL कैंप लगाकर बल्ब वितरण का काम करती है, मतलब बल्ब पाने के लिए ज्यादा मशक्कत भी नहीं करनी पड़ती. बस 10 रुपये दीजिए और बल्ब अपने घर ले जाइए.

Advertisement

ऐसा क्यों कर रही है सरकार

सरकार इस काम से दो लक्ष्य हासिल करना चाहती है. पहला लक्ष्य बिजली की बचत है तो दूसरा लक्ष्य है कार्बन उत्सर्जन को कम करना. सरकार का अनुमान है कि इससे इन राज्यों के ग्रामीण क्षेत्रों में हर साल 71,99,68,373.28 यूनिट बिजली बचाई जा सकेगी. इससे लागत के रूप में सालाना करीब 250 करोड़ रुपये की बचत होगी.

बिजली मंत्रालय ने मंगलवार को एक बयान में कहा कि एनर्जी एफिशिएंसी सर्विसेज लि. (ईईएसएल) की सहायक कंपनी सीईएसएल ने ग्राम उजाला कार्यक्रम (CESL Gram Ujala Scheme) की परियोजना ‘करोड़’ के तहत 50 लाख एलईडी बल्ब बांटने की महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है.

पीले बल्ब की जगह सफेद रोशनी

ग्राम उजाला योजना (Gram Ujala Yojana) का एक मकसद यह भी है कि पुराने पीले बल्क को हटाकर एलआईडी बल्ब लगाए जाएं. एलईडी से बिजली बिल की बचत होती है और बिजली बचने से कोयला या गैस की खपत कम होगी. पीले बल्ब जहां 100-200 वॉट के होते हैं, वहीं एलडी 4 वाट का भी ले लें तो अच्छी रोशनी मिल जाती है. सरकार ने इस तरह के बल्ब की बिक्री बढ़ाने के लिए सब्सिडी देने का प्रावधान शुरू किया गया है. सभी राज्य अपने-अपने हिसाब से इसकी योजना चलाते हैं. बिजली का बिल दिखाकर कम रेट पर एलईडी बल्ब लिए जा सकते हैं.

एक दिन में दिए 10 लाख बल्ब

सीईएसएल ने इस वर्ष मार्च में गांवों में सस्ती कीमत यानी 10 रुपये में LED बल्ब वितरित करने की योजना शुरू की थी. इस महीने राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण दिवस, 2021 के अवसर पर सीईएसएल ने एक दिन में ही 10 लाख एलईडी बल्ब वितरित करने का महत्वपूर्ण लक्ष्य हासिल किया. अगर खुले बाजार में ये बल्ब खरीदे जाएं तो 100 रुपये के आसपास कीमत देनी होगी. सीईएसएल की इस योजना का लाभ देश के कई राज्यों में लोगों ने उठाया. प्रोग्राम की सफलता को देखते हुए सीईएसएल इसे और आगे बढ़ा रहा है. इससे देश के लाखों लोगों को फायदा मिलेगा.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleनए साल से बढ़ जाएंगे एलपीजी सिलेंडर के दाम! डिजिटल पेमेंट में भी होगा बड़ा बदलाव, देखें डिटेल्‍स
Next Article कोरोना से लड़ाई होगी आसान! तीसरी लहर के खतरे के बीच 3 अच्छी खबरें

Related Posts

Headlines

त्योहार का उल्लास, जमीन की नफरत और एक मासूम की चीख… 48 घंटे में खू’नी खेल बेनकाब

September 25, 2026
झारखंड

रांची में देश के 1500 आई स्पेशलिस्ट का महाजुटान, अब रोबोट और AI की मदद से होगा सटीक इलाज

September 25, 2026
Headlines

रामगढ़ में नशीले इंजेक्शन का बड़ा सिंडिकेट बेनकाब, बिहार का तस्कर गिरफ्तार, 3 अंधेरे में भागे

September 25, 2026
Advertisement
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 26 सितंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

September 26, 2026

त्योहार का उल्लास, जमीन की नफरत और एक मासूम की चीख… 48 घंटे में खू’नी खेल बेनकाब

September 25, 2026

रांची में देश के 1500 आई स्पेशलिस्ट का महाजुटान, अब रोबोट और AI की मदद से होगा सटीक इलाज

September 25, 2026

रामगढ़ में नशीले इंजेक्शन का बड़ा सिंडिकेट बेनकाब, बिहार का तस्कर गिरफ्तार, 3 अंधेरे में भागे

September 25, 2026

गयाजी में महासंगम शुरू, सीएम बोले- ‘अतिथि देवो भव’ की भावना से करें स्वागत

September 25, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.