अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
Patna : लोकआस्था के महापर्व छठ के दूसरे दिन आज बिहार के सीएम सम्राट चौधरी ने राज्य के लोगों को खरना की बधाई दी है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स के जरिए प्रदेशवासियों के नाम एक संदेश साझा किया और सभी के जीवन में खुशहाली की कामना की। पूरे बिहार में आज छठ महापर्व का दूसरा अनुष्ठान पूरी श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया जा रहा है।
सीएम सम्राट चौधरी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि लोकआस्था और पवित्रता के महापर्व छठ के दूसरे दिन खरना का विशेष महत्व होता है। उन्होंने कहा कि आज के दिन व्रती पूरी श्रद्धा और निष्ठा के साथ छठी मैया की आराधना करते हैं। पूजा के बाद प्रसाद ग्रहण कर व्रती 36 घंटे के कठिन निर्जला व्रत का संकल्प लेते हैं।
अपने संदेश के आखिर में सीएम ने प्रदेश की जनता की तरक्की और अच्छे स्वास्थ्य की कामना की। उन्होंने लिखा कि छठी मैया और भगवान भास्कर से यही प्रार्थना है कि सभी के जीवन में सुख, शांति, आरोग्य और समृद्धि हमेशा बनी रहे। सीएम ने अपनी पोस्ट का समापन जय छठी मैया के जयघोष के साथ किया।
लोकआस्था और पवित्रता के महापर्व छठ के दूसरे दिन खरना का विशेष महत्व है। आज व्रती पूरे श्रद्धाभाव और निष्ठा के साथ छठी मैया की आराधना करते हैं और प्रसाद ग्रहण कर 36 घंटे के निर्जला व्रत का संकल्प लेते हैं।
छठी मैया और भगवान भास्कर से प्रार्थना है कि सभी के जीवन में सुख, शांति, आरोग्य और समृद्धि बनी रहे।
जय छठी मैया!
— Samrat Choudhary (@samrat4bjp) November 14, 2026
बिहार में छठ महापर्व की धूम और खरना का महत्व
चार दिनों तक चलने वाले इस महापर्व में खरना को बेहद अहम माना जाता है। नहाय-खाय के अगले दिन यानी आज शाम को व्रती मिट्टी के चूल्हे पर आम की लकड़ी से गुड़ की खीर और रोटी का प्रसाद तैयार करते हैं। भगवान को भोग लगाने के बाद व्रती खुद यह प्रसाद खाते हैं और फिर परिवार व आसपास के लोगों में इसे बांटा जाता है। इसके साथ ही व्रतियों का 36 घंटे का बिना पानी पिए रहने वाला कठिन उपवास शुरू हो जाता है, जो उगते सूर्य को अर्घ्य देने के बाद ही पूरा होता है।
इसे भी पढ़ें : Chhath Puja Patna App : बिना इंटरनेट काम करेगा ऐप, एक क्लिक पर जानें 103 घाटों का हाल





