अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
बरकट्ठा। बरही अनुमंडल पत्रकार परिषद की बैठक पी.के.इंटरनेशनल चौपारण होटल में बैठक की गई। बैठक की अध्यक्षता संजय यादव व संचालन प्रमोद विश्वकर्मा ने की। कार्यक्रम में मुख्यातिथि के रूप में सर्किल इंस्पेक्टर रोहित कुमार, थाना प्रभारी सप्पन कुमार महतों, पी.के इंटरनेशनल प्रो0 प्रभात कुमार मौजूद थे। बैठक में मुख्य रूप से संगठन विस्तार और मजबूती पर चर्चा की गई। साथ ही इस बैठक में बरकट्ठा, बरही, चौपारण, पदमा के नए साथियों को जोड़ा गया। आगामी बैठक फरवरी के पहले सप्ताह में बैठक की जाएगी। मौके पर संजय यादव ने कहा की ब्लड डोनेशन का कार्यक्रम की जाएगी। बरकट्ठा के नए सदस्य अजित कुमार बर्णवाल, साहेब हेम्ब्रम जुड़ें, इस दौरान अध्यक्ष ने नए सदस्यों हेतु उज्ज्वल भविष्य की कामना की। मौके पर जावेद इस्लाम, धनन्जय पाठक, शशि शेखर, किशोर राणा, राजदेव गुप्ता, विजय मधेशिया, अनुज कुमार, समेत दर्जनों वरिष्ठ पत्रकार मौजूद थे।

