Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Friday, 13 November, 2026 • 03:57 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home»झारखंड»मैट्रिक-इंटर की परीक्षा फीस में फिर बढ़ोतरी पर भड़का JPA, अजय बोले- वापस हो फैसला, वरना…
झारखंड

मैट्रिक-इंटर की परीक्षा फीस में फिर बढ़ोतरी पर भड़का JPA, अजय बोले- वापस हो फैसला, वरना…

November 12, 2026No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
परीक्षा
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto
IPRD_ERO_000293/26-27

auto

Ranchi : झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जैक) की ओर से मैट्रिक और इंटरमीडिएट की परीक्षा फीस में एक बार फिर बढ़ोतरी किए जाने से राज्य के अभिभावकों और छात्रों में नाराजगी बढ़ गई है। इस फैसले के खिलाफ JPA यानी झारखंड पेरेंट्स एसोसिएशन ने मोर्चा खोल दिया है। एसोसिएशन ने इसे गरीब और मध्यमवर्गीय परिवारों के बच्चों पर सीधा आर्थिक बोझ बताते हुए राज्य सरकार से तुरंत दखल देने और बढ़ी हुई फीस वापस लेने की मांग की है।

दो साल में 40 फीसदी फीस बढ़ना गरीब छात्रों के सपनों पर चोट

झारखंड पेरेंट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय राय ने जैक के इस फैसले को बेहद दुर्भाग्यपूर्ण बताया है। उन्होंने कहा कि लगातार दूसरे साल परीक्षा शुल्क बढ़ाया जाना चिंता की बात है। महज दो वर्षों के भीतर परीक्षा फीस में करीब 40 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी कर दी गई है। सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले ज्यादातर बच्चे मजदूर, किसान और निम्न मध्यमवर्गीय परिवारों से आते हैं। ये बच्चे आर्थिक तंगी के बावजूद मेहनत करके आगे बढ़ने का सपना देखते हैं। ऐसे में बार-बार परीक्षा शुल्क बढ़ाना उनकी पढ़ाई की राह में बड़ी रुकावट पैदा कर रहा है।

सरकार की नीति पर उठे सवाल, पुरानी दरें बहाल करने की मांग

अजय राय ने सरकार की नीतियों पर सवाल उठाते हुए कहा कि एक तरफ सरकारी स्कूलों में बच्चों का नामांकन बढ़ाने की बात की जाती है, तो दूसरी तरफ परीक्षा के नाम पर मोटी फीस वसूली जा रही है। शिक्षा कोई व्यापार नहीं, बल्कि हर बच्चे का बुनियादी अधिकार है। एसोसिएशन ने सरकार से मांग की है कि जैक की इस फीस बढ़ोतरी पर तुरंत रोक लगाकर पुरानी दरें लागू की जाएं। इसके अलावा, आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बच्चों को परीक्षा शुल्क में विशेष छूट दी जाए और भविष्य में कोई भी फैसला लेने से पहले अभिभावक व छात्र संगठनों से राय जरूर ली जाए।

मांगें नहीं मानी गईं तो सड़क पर उतरेंगे छात्र

एसोसिएशन ने साफ चेतावनी दी है कि अगर सरकार ने इस मामले को गंभीरता से नहीं लिया और छात्रों की अनदेखी जारी रही, तो इसका कड़ा विरोध होगा। अजय राय ने कहा कि आर्थिक दबाव के खिलाफ छात्र लोकतांत्रिक तरीके से सड़क पर उतरकर आंदोलन करने को मजबूर हो सकते हैं, जिसकी पूरी जिम्मेदारी सरकार और शिक्षा विभाग की होगी। एसोसिएशन ने भरोसा दिलाया है कि किसी भी गरीब बच्चे की पढ़ाई सिर्फ फीस की वजह से नहीं रुकने दी जाएगी और इसके लिए हर मंच पर आवाज उठाई जाएगी।

इसे भी पढ़ें : झारखंड में जमीनों की रजिस्ट्री का रास्ता साफ, HC ने रद्द की रजिस्ट्रेशन एक्ट की धारा 22A

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleझारखंड के सरकारी बाबुओं और अफसरों को आखिरी मौका, संपत्ति का ब्योरा देने की तारीख बढ़ी
Next Article मधुबनी में बोरे में बंद मिला अज्ञात शव, स्पॉट से मिला ASI का रिवॉल्वर और दस्तावेज

Related Posts

Headlines

नहाय-खाय से शुरू हुआ महापर्व छठ, रविवार को संध्या अर्घ्य का बन रहा खास संयोग

November 13, 2026
राशिफल

राशिफल @ 13 नवंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

November 13, 2026
Headlines

इंस्टाग्राम वाले प्यार का दर्दनाक अंत, शादी के 9 महीने बाद फंदे से लटकी मिली विवाहिता

November 12, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

नौकरी छोड़ सरकारी मदद से खड़ा किया बिजनेस, आज कई लोगों को दे रहे रोजगार

November 13, 2026

दफ्तर के आंगन में उतरी आस्था, छठ गीतों की गूंज से गुलजार हुआ बिहार सूचना भवन का हर कोना… देखें वीडियो

November 13, 2026

नहाय-खाय से शुरू हुआ महापर्व छठ, रविवार को संध्या अर्घ्य का बन रहा खास संयोग

November 13, 2026

राशिफल @ 13 नवंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

November 13, 2026

सीएम सम्राट ने 8.20 करोड़ के रामघाट का किया लोकार्पण, बोले- 31 मार्च से पहले…

November 12, 2026
Advertisement
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.