Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Thursday, 22 October, 2026 • 06:02 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » ‘अगर ऐसा नहीं हुआ तो मैं छोड़ दूंगा राजनीति ‘, पंजाब चुनाव से पहले नवजोत सिंह सिद्धू का बड़ा ऐलान
Headlines

‘अगर ऐसा नहीं हुआ तो मैं छोड़ दूंगा राजनीति ‘, पंजाब चुनाव से पहले नवजोत सिंह सिद्धू का बड़ा ऐलान

January 3, 2022No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

auto

फगवाड़ा। पंजाब कांग्रेस (Punjab Congress) के अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू (Navjot Singh Sidhu) रविवार को फगवाड़ा पहुंचे. यहां उन्होंने कांग्रेस की जीत के बाद जनता से 5 लाख नौकरियां देने का वादा किया. साथ ही यह भी दावा किया कि अगर ऐसा नहीं हुआ, तो वे राजनीति छोड़ देंगे. संबोधन के दौरान सिद्धू ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर राज्य के नेताओं को डराने के आरोप लगाए. साथ ही उन्होंने आम आदमी पार्टी (AAP) और शिरोमणि अकाली दल (SAD) पर भी निशाना साधा.

सिद्धू ने रविवार को कहा कि वे वादा करते हैं कि उनका 13 सूत्रीय कार्यक्रम गरीबों के कल्याण के लिए है. उन्होंने कहा, ‘मैं वादा करता हूं कि राज्य में कांग्रेस की सत्ता आने के बाद अगर पांच लाख नौकरियां नहीं दी गई, तो मैं राजनीति छोड़ दूंगा.’ उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्रीय एजेंसियों की तरफ से नेताओं को धमकाया जा रहा है. पूर्व क्रिकेटर ने दावा किया नेताओं को धमकी मिल रही है कि भाजपा में शामिल हों या कार्रवाई के लिए तैयार रहें.

जालंधर में भाजपा दफ्तर को लेकर सिद्धू ने कटाक्ष किया. उन्होंने कहा कि पार्टी ने किसानों के डर के कारण 5 सालों से दफ्तर नहीं खोला. उन्होंने कहा, ‘बीजेपी ऑफिस के खुलने का मतलब है या तो ‘आ जाओ साडे दफ्तर जालंधर, नहीं ता कर दियांगे जेल दे अंदर’.’ उन्होंने कहा कि आप और शिअद पर जनता को ‘लॉलीपॉप’ थमा रही हैं. सिद्धू ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधा कि दिल्ली में 22 हजार शिक्षक सड़कों पर बैठे हुए हैं, लेकिन सीएम कुछ नहीं कर रहे.

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सिद्धू ने रविवार को कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव अगली पीढ़ी और पंजाब को माफिया से बचाने के लिए हैं. उन्होंने कहा, ‘अगर आप पंजाब औऱ अगली पीढ़ी को बचाना चाहते हैं, तो हमारे लिए वोट करें, लेकिन अगर आप पंजाब को रहने लायक नहीं बनाना चाहते, तो आप चोरों और माफिया को वोट दे सकते हैं.’ उन्होंने कहा, ‘अच्छाई और माफिया, सच्चाई और झूठ के बीच चुनने का चुनाव अच्छा मौका है.’ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष फगवाड़ा विधायक बलविंदर सिंह धालीवाल की तरफ से आयोजित रैली में पहुंचे थे.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleअमेरिका में कोरोना बेकाबू, हर रोज 4 लाख केस, रक्षा मंत्री भी संक्रमित
Next Article Omicron से लड़ने की ताकत देंगे ये 8 सुपरफूड, सर्दी में बढ़ाएंगे इम्यूनिटी

Related Posts

Headlines

संथाल बस्ती के तालाब में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, किनारे मिले कपड़े, सनसनी

October 22, 2026
Headlines

क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया का ऐतिहासिक धमाका, भारत ने न्यूजीलैंड को पहले टी20 में धोया

October 22, 2026
Headlines

तीरंदाजी की धरती पर जुटे 432 खाकी निशानेबाज, गवर्नर बोले- लक्ष्य पर नजर ही असली ड्यूटी

October 22, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

संथाल बस्ती के तालाब में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, किनारे मिले कपड़े, सनसनी

October 22, 2026

क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया का ऐतिहासिक धमाका, भारत ने न्यूजीलैंड को पहले टी20 में धोया

October 22, 2026

तीरंदाजी की धरती पर जुटे 432 खाकी निशानेबाज, गवर्नर बोले- लक्ष्य पर नजर ही असली ड्यूटी

October 22, 2026

फाइलों का दौर खत्म, फील्ड में रिजल्ट… ‘सम्राट स्टाइल’ से बदला बिहार का वर्क कल्चर

October 22, 2026

सरकारी योजनाओं की जानकारी हर घर तक पहुंचे, भ्रामक खबरों पर तुरंत हो एक्शन : सीएम सम्राट

October 22, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.