Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Wednesday, 23 September, 2026 • 06:38 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » गुजरात के डराने वाले आंकड़े देख बच्चों को लेकर बना खतरा, टोटल लॉकडाउन की बन रही स्थिति?
देश

गुजरात के डराने वाले आंकड़े देख बच्चों को लेकर बना खतरा, टोटल लॉकडाउन की बन रही स्थिति?

January 5, 2022No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

नई दिल्ली। कोरोना की तीसरी लहर ने देश में दस्तक दे दी है. हर राज्य में मामले फुल स्पीड से बढ़ने शुरू हो गए हैं. इस बीच गुजरात से एक चिंता में डालने वाला ट्रेंड सामने आया है. यहां पर बच्चों में कोरोना तेजी से फैलता दिख रहा है. अहमदाबाद से सूरत तक, कई बड़े शहरों में स्कूलों को इसलिए बंद करना पड़ा है क्योंकि वहां पर बच्चों के बीच कोरोना विस्फोट हो गया है.

24 घंटे की बात करें तो अहमदाबाद, सूरत और रोजकोट को मिलकर कुल 44 छात्र कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं, वहीं 10 स्कूलों को बंद भी करना पड़ गया है. सूरत की स्थिति सबसे ज्यादा खराब दिखाई पड़ रही है. वहां पर 10-15 दिनों में ही 150 से ज्यादा छात्र कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं. बढ़ते मामलों को देखते हुए शहर में सात स्कूल बंद करने का फैसला लिया गया है.

Advertisement

राजकोट में भी एक दिन में 13 छात्रों के कोरोना पॉजिटिव आने से हड़कंप मच गया है. यहां भी अकेले उपलेटा के स्कूल में 10 बच्चे संक्रमित पाए गए हैं. अब बच्चों के बीच कोरोना का यूं फैलना सभी को डरा रहा है. इस वर्ग का टीकाकरण भी अभी शुरू नहीं हुआ है, सिर्फ 15 से 18 साल के युवाओं को वैक्सीन लगाई जा रही है. ऐसे में सरकारों के पास स्कूल बंद करने के अलावा कोई दूसरा विकल्प नहीं बचता है.

गुजरात के कोरोना मीटर की बात करें तो 24 घंटे के अंदर 1264 नए मरीज मिल गए हैं. अकेले अहमदाबाद में ही 665 मामले दर्ज कर लिए गए हैं. राज्य सरकार का दावा जरूर है कि हर तैयारी पहले से कर रखी है, लेकिन बढ़ते मामले चुनौती को और चुनौतीपूर्ण बना रहे हैं. वैसे गुजरात के अलावा दूसरे राज्यों में भी कोरोना विस्फोट हुआ है. दिल्ली से लेकर महाराष्ट्र तक, बंगाल से लेकर राजस्थान तक, बिहार से लेकर केरल तक, अब हर राज्य में कोरोना विस्फोट देखने को मिल रहा है. कई राज्यों में सख्त पाबंदियां भी लगा दी गई हैं. नाइट कर्फ्यू से लेकर वीकेंल लॉकडाउन तक, कई तरह के फैसले लिए जा रहे हैं.

अगर बच्चों में कोरोना ज्यादा फैलता दिखा तो सरकार सम्पूर्ण लॉकडाउन की घोषणा कर सकती है।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Article8 रुपए सस्ता होगा पेट्रोल! लेकिन कंपनियों ने किया कुछ ऐसा
Next Article कोरोना के बढ़ते खतरे को देखते हुए पीएम मोदी ने लिया बड़ा फैसला

Related Posts

Headlines

फरार फेकन और गैंग का चैप्टर क्लोज, कांड करने से पहले पुलिस ने दबोचा

September 23, 2026
Headlines

मिशन 2029 की बिसात! भाजपा में हो गया बड़ा फेरबदल… देखें पूरी लिस्ट

September 23, 2026
Headlines

आंगन में चीखती रही बेटी, सब्र टूटा तो बुजुर्ग बाप ने नशेड़ी दामाद को दे डाली खौफनाक मौत

September 23, 2026
Advertisement
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

नई जिम्मेदारियों से झारखंड भाजपा का संगठनात्मक ढांचा होगा और मजबूत : अजय राय

September 23, 2026

फरार फेकन और गैंग का चैप्टर क्लोज, कांड करने से पहले पुलिस ने दबोचा

September 23, 2026

मिशन 2029 की बिसात! भाजपा में हो गया बड़ा फेरबदल… देखें पूरी लिस्ट

September 23, 2026

आंगन में चीखती रही बेटी, सब्र टूटा तो बुजुर्ग बाप ने नशेड़ी दामाद को दे डाली खौफनाक मौत

September 23, 2026

झारखंड हाई कोर्ट को मिले 3 नये जज, मुख्य न्यायाधीश ने दिलाई शपथ

September 23, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.