Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Wednesday, 23 September, 2026 • 05:02 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » 8 रुपए सस्ता होगा पेट्रोल! लेकिन कंपनियों ने किया कुछ ऐसा
देश

8 रुपए सस्ता होगा पेट्रोल! लेकिन कंपनियों ने किया कुछ ऐसा

January 5, 2022No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

नई दिल्ली। सरकारी तेल कंपनियों की मुनाफाखोरी एक बार फिर हमारी जेब पर भारी पड़ रही है। दिसंबर में कच्चे तेल (क्रूड) के दाम घटे। उसी हिसाब से कंपनियां दाम घटातीं तो पेट्रोल 8 रु. और डीजल 7 रु./लीटर सस्ता होता। दिवाली से ठीक पहले केंद्र सरकार ने पेट्रोल पर एक्साइज ड्यूटी 5 रु./ लीटर, जबकि डीजल पर 10 रु./ लीटर घटाई थी। ज्यादातर राज्यों ने भी वैट घटाया। इससे पेट्रोल-डीजल की कीमतों में थोड़ी कमी आई।

 

इसके बाद अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों के चलते कच्चे तेल की कीमतों में कमी आनी शुरू हो गई। क्रूड नवंबर के 80.64 डॉलर के मुकाबले दिसंबर में 73.30 डॉलर/प्रति बैरल रहा। देश में पेट्रोल-डीजल के दाम रोज तय होते हैं। ऐसे में जब दाम घटाने की बारी आई तो सरकारी कंपनियां लोगों को राहत देने के बजाए मुनाफाखोरी में जुट गईं।

Advertisement

रेटिंग एजेंसी इक्रा के वाइस प्रेसीडेंट और पेट्रोलियम मामलों के विशेषज्ञ प्रशांत वशिष्ठ कहते हैं- कीमतों की समीक्षा का उद्देश्य था कि क्रूड की कीमतों में तेजी आए तो पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़े, क्रूड सस्ता हो तो दाम घटे। कई बार सियासी कारणों से दाम कम किए जाते हैं, जिसकी भरपाई कंपनियां बाद में करती हैं।

भारतीय बास्केट के कच्चे तेल के दाम

महीनाकच्चा तेल (कीमत डॉलर/बैरल)
जुलाई73.54
अगस्त69.80
सितंबर73.13
अक्टूबर82.11
नवंबर80.64
दिसंबर73.30

कंपनियां हमसे ऐसे कमा रहीं मुनाफा

कच्चे तेल के सस्ते होने पर भी पेट्रोल-डीजल महंगे
अगस्त में कच्चा तेल 3.74 डॉलर/बैरल सस्ता हुआ तो कंपनियों ने पेट्रोल सिर्फ 65 पैसे सस्ता किया। वहीं, सितंबर में कच्चा तेल जब 3.33 डॉलर/ बैरल महंगा हुआ तो पेट्रोल 3.85 रु./लीटर महंगा कर दिया गया। नवंबर में कच्चे तेल की कीमतों में थोड़ी कमी आई, लेकिन पेट्रोल के दाम बढ़ते चले गए। पेट्रोल की कीमतों में आखिरी कटौती 5 सितंबर को मात्र 15 पैसे की हुई थी।

कंपनियों का मुनाफा 20 गुना तक बढ़ा
तेल कंपनियों आईओसीएल, बीपीसीएल और एचपीसीएल के सितंबर तिमाही के नतीजों को देखें तो इनका कर पूर्व मुनाफा प्री-कोविड लेवल से 20 गुना तक बढ़ा है। आईओसीएल का मुनाफा सितंबर-2019 में 395 करोड़ था, सितंबर 2021 में 8370 करोड़ रु. हो गया।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleरामपुर के इस मोहल्ले को सताने लगा मौत का डर, लगवाने लगे रेबीज इंजेक्शन
Next Article गुजरात के डराने वाले आंकड़े देख बच्चों को लेकर बना खतरा, टोटल लॉकडाउन की बन रही स्थिति?

Related Posts

Headlines

आंगन में चीखती रही बेटी, सब्र टूटा तो बुजुर्ग बाप ने नशेड़ी दामाद को दे डाली खौफनाक मौत

September 23, 2026
Headlines

त्योहार की सुबह पसरा मातम : कोयल नदी में डूबे 5 दोस्त, 4 की मौत

September 23, 2026
Headlines

राष्ट्रपति की कलाकारों से अपील : चंद रुपयों के लिए न करें सेहत का सौदा, हानिकारक चीजों को न करें प्रमोट

September 23, 2026
Advertisement
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

आंगन में चीखती रही बेटी, सब्र टूटा तो बुजुर्ग बाप ने नशेड़ी दामाद को दे डाली खौफनाक मौत

September 23, 2026

झारखंड हाई कोर्ट को मिले 3 नये जज, मुख्य न्यायाधीश ने दिलाई शपथ

September 23, 2026

कब्रिस्तान में संदिग्ध बम मिलने से मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस

September 23, 2026

बैंकिंग सेक्टर में सरकारी नौकरी का मौका, IBPS हिंदी अधिकारी भर्ती शुरू

September 23, 2026

पेंशन और 7वें वेतनमान को लेकर सांसद से मिले मदरसा शिक्षक, मिला भरोसा

September 23, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.