Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Wednesday, 21 October, 2026 • 02:14 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » झारखंड: पिता से रुपये वसूलने के लिए बेटे ने रची अपने अपहरण की कहानी
झारखंड

झारखंड: पिता से रुपये वसूलने के लिए बेटे ने रची अपने अपहरण की कहानी

January 27, 2022No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

साहिबगंज। साहिबगंज जिले के राजमहल क्षेत्र के कसवा में पिता से पैसे की वसूलनी करने के लिए बेटे ने अपने अपहरण की झूठी कहानी रची। पुलिस की जांच में पता चला है कि बेटे सेठु महलदार को रुपये की जरूरत थी। पिता गणेश महलदार ने रुपये नहीं दिए। लिहाजा बेटे ने पिता से पैसे निकलवाने के लिए अपने अपहरण का नाटक किया। परिजनों ने इस मामले में थाने में अपहरण की प्राथमिकी दर्ज करा दी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी। इसमें पूरी कहानी खुलकर सामने आ गई। पुलिस ने बेटे को बरामद कर परिवार को सौंप दिया है।

बताया जाता है कि गणेश महलदार दाल का कारोबार करते हैं। उसके दोनों बेटे भी कारोबार में उनका सहयोग करते हैं। करीब नौ माह पूर्व बड़े बेटे सेठु महलदार की शादी हुई। पत्नी को हृदय से संबंधित बीमारी थी। इस वजह से कारोबार के लिए मिले रुपये उसने पत्नी की दवा में खर्च कर दिया। पिता लगातार उससे हिसाब मांग रहे थे। वहीं बेटे को और पैसे की जरूरत थी। लिहाजा पिता से और रुपये लेने के लिए बेटे ने अपने अपहरण की साजिश रची। पिता को फोन कर बताया कि कुछ लोगों ने उसका अपहरण कर लिया है। छोड़ने के लिए पांच लाख रुपये मांग रहे हैं।

 

इसके बाद पिता ने राधानगर थाने में प्राथमिकी दर्ज करा दी। इसमें बताया कि उसका बेटा सेठु महलदार गत 24 जनवरी की सुबह नौ बजे अपने घर कसवा से राधानगर थाना के उधवा बाजार दाल बेचने गया था। शाम तक घर नहीं लौटने पर खोजबीन की लेकिन कुछ पता नहीं चला। उसी दिन रात में बेटे ने फोन किया। बताया कि उधवा चौक के आगे मस्जिद के पास से बोलेरो से आए पांच-छह लोगों ने उसका अपहरण कर लिया है। फिरौती में पांच लाख रुपया मांग रहे हैं। नहीं देने पर जान मारने की धमकी दे रहे हैं। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने एक टीम गठित कर छापेमारी शुरू की।

 

मस्जिद के पास से सेठु महलदार की बाइक बरामद की। बाद में उसे चौकीढाब से बरामद कर लिया गया। पूछताछ में उसने बताया कि काफी कर्ज में डूब गया था। इस कारण उसने अपने पिता को फोन कर अपहरण की झूठी कहानी बताई। इसके बाद पुलिस ने उसे छोड़ दिया। बुधवार को राजमहल में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में एसडीपीओ अरविंद कुमार सिंह ने बताया कि अपहरण का मामला झूठा निकला। सेठू महलदार ने अपने अपहरण की झूठी बात अपने स्वजनों को बताई थी।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleझारखंड: सड़क हादसे में दो बच्चों की मौत, दंपति घायल
Next Article आंदोलनकारी अभ्यर्थियों ने किया 28 को बिहार बंद का एलान, बंद को राजद और जाप का मिला समर्थन

Related Posts

Headlines

गांधी मैदान में धू-धू कर जला लंकापति का अहंकार, CM सम्राट ने उतारी श्रीराम की आरती

October 20, 2026
Headlines

NTPC यार्ड से चली गोली, अस्पताल के बाहर खड़े बेकसूर दो दोस्तों का चीर गयी सीना

October 20, 2026
Headlines

सीएम सम्राट ने तेलडीहा में टेका माथा, फिर पहुंचे बदुआ नदी तट; अफसरों को दिये निर्देश

October 20, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

गांधी मैदान में धू-धू कर जला लंकापति का अहंकार, CM सम्राट ने उतारी श्रीराम की आरती

October 20, 2026

NTPC यार्ड से चली गोली, अस्पताल के बाहर खड़े बेकसूर दो दोस्तों का चीर गयी सीना

October 20, 2026

सीएम सम्राट ने तेलडीहा में टेका माथा, फिर पहुंचे बदुआ नदी तट; अफसरों को दिये निर्देश

October 20, 2026

राशिफल @ 20 अक्टूबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

October 20, 2026

CCL की नौकरी और ममेरे भाई से शादी की चाहत में लिख डाली पति की हत्या की स्क्रिप्ट

October 19, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.