Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Wednesday, 21 October, 2026 • 12:20 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » मनरेगा के लिए नवनियुक्त जिलों के लोकपालों को मिला नियुक्ति पत्र
झारखंड

मनरेगा के लिए नवनियुक्त जिलों के लोकपालों को मिला नियुक्ति पत्र

February 2, 2022No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

रांची। ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम ने झारखंड मंत्रालय सभागार में नवनियुक्त 19 में से 17 लोकपालों को नियुक्ति पत्र दिया। दो लोकपालों को अनुपस्थित रहने के कारण नियुक्ति पत्र नहीं दिया जा सका। इस मौके पर ग्रामीण विकास मंत्री श्री आलमगीर आलम ने सभी लोकपालों से मनरेगा के कार्यों का निरीक्षण, सुनवाई और समाधान पारदर्शी तरीके से करने की अपील की। उन्होंने कहा कि पूरी कवायद का मकसद यह है कि योजना का आउटपुट मिले। छोटी-मोटी शिकायतों का ससमय समाधान हो। छोटी-छोटी गड़बड़ियों को ध्यान देकर सुधारें। 

मनरेगा में काम के साथ परिसंपत्ति भी दें

मंत्री ने कहा कि मनरेगा कोविड काल में काफी प्रभावी रहा है। उन्होंने कहा कि हम मनरेगा से काम देने के साथ लोगों की परिसंपत्ति का निर्माण भी करें। यह परिसंपत्ति पशु शेड आदि निर्माण के द्वारा हो। वहीं जल समृद्धि योजना के तहत प्राकृतिक जलस्रोतों का निर्माण कर ग्रामीणों को सौंपे। साथ ही इसकी भी व्यवस्था करें कि जलस्रोतों में पानी हमेशा बरकरार रहे। उन्होंने बिरसा हरित ग्राम योजना के माध्यम से अधिकाधिक लोगों को अपनी परती जमीन पर पौधरोपण, सब्जी की खेती आदि करने के लिए प्रेरित करने पर बल दिया।

 

रोल मॉडल बनें लोकपालः डॉ. मनीष रंजन

ग्रामीण विकास सचिव डॉ. मनीष रंजन ने सभी नवनियुक्त लोकपालों से कहा कि वे अपने उत्कृष्ट दायित्व निर्वहन से रोल मॉडल बनें। धैर्यपूर्वक एक जज की तरह समस्या या शिकायतों को सुनें, परखें और निर्णय लें। जरूरत समझने पर सजा का भी अनुमोदन करें। उन्होंने लोकपालों से ज्यादा से ज्यादा फील्ड विजिट करने को कहा। योजना क्रियान्वयन की जियो टैगिंग करने पर बल दिया।

 

हितधारकों के प्रति जिम्मेदार रहें लोकपालः राजेश्वरी बी

मनरेगा आयुक्त श्रीमती राजेश्वरी बी ने कहा कि लोकपालों की नियुक्ति से मनरेगा के कार्यों में पारदर्शिता आएगी। उन्होंने कहा कि लोकपालों का दायित्व मनरेगा के तहत हितधारकों के प्रति जवाबदेह, पारदर्शी तंत्र तथा दक्षता में गुणात्मक सुधार करना है। लोकपाल न सिर्फ योजनाओं की मॉनिटरिंग करेंगे, बल्कि शिकायतों का तत्काल समाधान भी करेंगे। योजनाओं की कार्य प्रगति से अनवरत सरकार को अवगत कराएंगे।

 

समय पर भुगतान करने में झारखंड देश में अव्वल

ग्रामीण विकास सचिव ने बताया कि मनरेगा योजनाओं में काम करनेवालों को समय से भुगतान करने के मामले में झारखंड को केंद्र ने पूरे देश में प्रथम स्थान दिया है। यह एक बड़ी उपलब्धि है। वहीं दूसरी बड़ी उपलब्धि राष्ट्र स्तर पर झारखंड को सोशल ऑडिट रिकवरी में मिली है। इस कैडेगरी में झारखंड पूरे देश में दूसरे स्थान पर रहा है।

 

बेहतर कार्य करनेवाले डीडीसी और बीडीओ सम्मानित

मनरेगा योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन के लिए 11 जिलों के डीडीसी को मंत्री श्री आलमगीर आलम ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। सम्मानित होनेवालों में बोकारो, गोड्डा, खूंटी, कोडरमा, लातेहार, देवघर, पलामू, सिमडेगा, गुमला, रांची और पाकुड़ के डीडीसी शामिल हैं। वहीं इसी पैमाने पर बेहतर कार्य संपादन के लिए केरसई, मुरहू, कोडरमा, चाईबासा सदर प्रखंड के बीडीओ को भी प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleसरकारी योजनाओं ने बदली ग्रामीण महिलाओं की जिंदगी, बनीं आत्मनिर्भर, मिल रहा सम्मान
Next Article झारखंड के गायक बंटी सिंह का निधन

Related Posts

Headlines

गांधी मैदान में धू-धू कर जला लंकापति का अहंकार, CM सम्राट ने उतारी श्रीराम की आरती

October 20, 2026
Headlines

NTPC यार्ड से चली गोली, अस्पताल के बाहर खड़े बेकसूर दो दोस्तों का चीर गयी सीना

October 20, 2026
Headlines

सीएम सम्राट ने तेलडीहा में टेका माथा, फिर पहुंचे बदुआ नदी तट; अफसरों को दिये निर्देश

October 20, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

गांधी मैदान में धू-धू कर जला लंकापति का अहंकार, CM सम्राट ने उतारी श्रीराम की आरती

October 20, 2026

NTPC यार्ड से चली गोली, अस्पताल के बाहर खड़े बेकसूर दो दोस्तों का चीर गयी सीना

October 20, 2026

सीएम सम्राट ने तेलडीहा में टेका माथा, फिर पहुंचे बदुआ नदी तट; अफसरों को दिये निर्देश

October 20, 2026

राशिफल @ 20 अक्टूबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

October 20, 2026

CCL की नौकरी और ममेरे भाई से शादी की चाहत में लिख डाली पति की हत्या की स्क्रिप्ट

October 19, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.