Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Thursday, 22 October, 2026 • 12:37 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » समृद्ध वाइल्डलाइफ से पर्यटकों को मोहेगा झारखंड : हेमंत सोरेन
झारखंड

समृद्ध वाइल्डलाइफ से पर्यटकों को मोहेगा झारखंड : हेमंत सोरेन

February 4, 2022No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

auto

रांची। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि कई राज्य जंगल और वन्यजीव को लेकर कार्य कर रहे हैं। वन विभाग उस मॉडल को झारखण्ड में अपनाएं। बेहतर सुविधा देंगे, तो लोग अवश्य यहां आएंगे। मुख्यमंत्री ने पलामू टाइगर रिज़र्व, लावालौंग वन्यप्राणी आश्रयणी, गौतम बुद्ध वन्यप्राणी आश्रयणी समेत वनभूमि से होकर गुजरने वाली सड़कों के चौड़ीकरण, पुल निर्माण में आ रही अड़चनों को जल्द दूर करने का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा कि झारखंड अपने समृद्ध वाइल्डलाइफ से पर्यटकों को मोहेगा। मुख्यमंत्री शुक्रवार को झारखण्ड राज्य वन्यजीव बोर्ड की 14वीं बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे।

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि वन्यजीव पर्यावरण और पर्यटन के एक अभिन्न अंग हैं। झारखंड प्राकृतिक संपदा से परिपूर्ण है। असीमित वन आवरण है और यह विविध वनस्पतियों और जीवों से संपन्न है। उन्होंने कहा कि राज्य में कई अभ्यारण्य, राष्ट्रीय उद्यान और वन्यजीव अभ्यारण्य हैं, जिनका उपयोग पर्यावरण-पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से किया जाएगा। मालूम हो कि पर्यटन नीति के तहत वाइल्डलाइफ के जरिये पर्यटकों को आकर्षित कर झारखंड को विश्व पटल पर लाने के लक्ष्य के साथ सरकार कार्य कर रही है।

 

पर्यटकों के लिए जंगलों में लगेगा कैंप

वन (संरक्षण) अधिनियम 1980 और वन्यजीव (संरक्षण) अधिनियम 1972 के प्रावधानों के अनुपालन में पर्यावरण के अनुकूल विभिन्न उपयुक्त स्थानों पर शिविर लगाने का प्रावधान पर्यटन नीति के तहत किया गया है। इसके लिए सार्वजनिक निजी भागीदारी को प्रोत्साहित किया जाएगा। पर्यटन विभाग पर्यटकों के लिए वन्यजीव पार्कों/चिड़ियाघरों, बर्ड वाच टावर और अन्य उपयोगी सेवाओं के विकास और सुधार के लिए वन और पर्यावरण विभाग के साथ कार्य करेगा। वन्यजीव अभ्यारण्य और राष्ट्रीय उद्यान पर्यटन के अभिन्न अंग के रूप में एकीकृत होंगे।

 

फॉसिल पार्क का हो रहा निर्माण

साहेबगंज में फॉसिल पार्क निर्माणाधीन है। 95 प्रतिशत निर्माण पूर्ण हो चुका है। इसके निर्माण के बाद पर्यटक सैकड़ों वर्ष पूर्व के जीवाश्म देख सकेंगे। मुख्यमंत्री ने इसके निर्माण को लेकर विशेष निर्देश वन विभाग को दिया है। वन विभाग राजमहल की पहाड़ियों समेत अन्य स्थानों पर फॉसिल पार्क की संभावनाओं को तलाश रहा है।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleझारखंड में 23 लाख किशोरों के टीकाकरण की तैयारी
Next Article झारखंड में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए सरकार लगातार कर रही प्रयास : मुख्यमंत्री

Related Posts

Headlines

राजधानी के इन नामचीन फूड आउटलेट्स पर छापा, सड़ा पनीर और कीड़े रेंगते ब्रेड मिले

October 21, 2026
Headlines

समाज खुद राम बनकर करे ‘दिमागी नक्सल’ रूपी रावण का वध : डॉ प्रदीप वर्मा

October 21, 2026
Headlines

छठ की तैयारी में जुटा रांची नगर निगम, घाटों पर सुरक्षा में चूक हुई तो अफसरों पर गिरेगी गाज

October 21, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 22 अक्टूबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

October 22, 2026

राजधानी के इन नामचीन फूड आउटलेट्स पर छापा, सड़ा पनीर और कीड़े रेंगते ब्रेड मिले

October 21, 2026

समाज खुद राम बनकर करे ‘दिमागी नक्सल’ रूपी रावण का वध : डॉ प्रदीप वर्मा

October 21, 2026

जियो की आंधी में सब छूटे पीछे, पहले दिन बरसे ₹70 हजार करोड़

October 21, 2026

छठ की तैयारी में जुटा रांची नगर निगम, घाटों पर सुरक्षा में चूक हुई तो अफसरों पर गिरेगी गाज

October 21, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.