Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Tuesday, 20 October, 2026 • 10:32 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » पुलिस हिरासत में हुई थी युवक की मौत, परिजनों ने रेलवे लाइन पर शव रख मचाया बवाल
Headlines

पुलिस हिरासत में हुई थी युवक की मौत, परिजनों ने रेलवे लाइन पर शव रख मचाया बवाल

February 7, 2022No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

कठुआ। हीरानगर पुलिस हिरासत में हुई युवक की मृत्यु का मामला शांत नहीं हो रहा है। सोमवार को मृतक के परिजन जीएमसी कठुआ पहुंचे, इसके बाद पुलिस ने औपचारिकताओं को पूरा करने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।

यह भी पढ़ें- शिक्षा विभाग ने सैनिक की पत्नी से छेडछाड़ के आरोपित अधिकारी को करवाया राज्यपाल से सम्मानित

वहीं परिजन शव को लेकर गांव टपाल तहसील घगवाल जिला सांबा पहुंचे। जैसे ही शव को घर में लाकर रखा, तभी मृतक के शरीर पर घाव देकर परिजन दंग रह गए। जिसके बाद परिजनों का गुस्सा एक बार फिर फूट पड़ा।

एक बार फिर से परिजनों ने शव को उठाया और घगवान रेलवे लाइन पर रखकर कठुआ पुलिस के खिलाफ धरना प्रदर्शन शूरू कर दिया। देर शाम तक शव को घगवाल रेलवे लाइन पर रखकर पुलिस प्रशासन के खिलाफ जोरदार नारेबाजी करते रहे, जिसके बाद सांबा जिला के प्रशासनिक अधिकारी और पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंचे और प्रदर्शनकारियों को समझाने लगे। लेकिन प्रदर्शनकारियों की एक ही मांग थी कि संभागीय आयुक्त राघव लंगर को मौके पर बुलाया जाए और एक बार फिर से पोस्टमार्टम करवाया जाए।

इसे भी देखें- जंगल में भयानक ‘युद्ध’ !

उन्होंने कहा कि इस प्रकार उनके घर के सदस्य के साथ पुलिस ने जो रवैया अपनाया है, उसके लिए उन पुलिस अधिकारियों और कर्मियों के खिलाफ 302 के तहत मामला दर्ज किया जाए। वहीं स्थिति बिगड़ते देख जिला उपायुक्त सांबा मौके पर पहुंचे और परिजनों को समझा-बुझाकर आश्वस्त किया। जिसके बाद परिजनों ने मृतक सुनील कुमार का अंतिम संस्कार कर दिया।

गौरलतब हो कि हीरानगर पुलिस थाना में एनडीपीएस मामले को लेकर हिरासत में टपियाल निवासी सुनील कुमार की रविवार को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। हालांकि परिजन इसे हत्या बता रहे हैं लेकिन पुलिस इसे आत्महत्या का मामला बता रही है। गुस्साए परिजनों ने नेशनल हाइवे लोंडी मोड़ पर करीब छह घंटों तक धरना प्रदर्शन किया।

वहीं, हाइवे बंद होने की सूचना के बाद एसीआर कठुआ भी मौके पर पहुंचे जिन्होंने प्रदर्शनकारियों को समझाने का प्रयास किया लेकिन प्रदर्शनकारी थाना प्रभारी सहित अन्य पर हत्या का मामला दर्ज करने की मांग कर रहे थे।

बाद में जिला पुलिस प्रमुख आरसी कोतवाल और डीसी कठुआ राहुल यादव मौके पर पहुंचे जिन्होंने प्रदर्शनकारियों की बात को सुना। अधिकारियों ने पीड़ित परिवार को एक लाख राहत राशि देने के साथ साथ परिवार को नौकरी और अन्य सहायता के लिए सरकार को लिखने के साथ ही मामले की मजिस्ट्रेट जांच करवाने और तत्काल प्रभाव से थाना प्रभारी को निलंबित करने की बात कही। जिसके बाद प्रदर्शनकारियों ने मार्ग से जाम हटाया था।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleशिक्षा विभाग ने सैनिक की पत्नी से छेडछाड़ के आरोपित अधिकारी को करवाया राज्यपाल से सम्मानित
Next Article बड़ी खबर: हजारीबाग की घटना के बाद रामगढ़ एसपी ने मूर्ति विसर्जन को लेकर की आपात बैठक

Related Posts

Headlines

गांधी मैदान में धू-धू कर जला लंकापति का अहंकार, CM सम्राट ने उतारी श्रीराम की आरती

October 20, 2026
Headlines

NTPC यार्ड से चली गोली, अस्पताल के बाहर खड़े बेकसूर दो दोस्तों का चीर गयी सीना

October 20, 2026
Headlines

सीएम सम्राट ने तेलडीहा में टेका माथा, फिर पहुंचे बदुआ नदी तट; अफसरों को दिये निर्देश

October 20, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

गांधी मैदान में धू-धू कर जला लंकापति का अहंकार, CM सम्राट ने उतारी श्रीराम की आरती

October 20, 2026

NTPC यार्ड से चली गोली, अस्पताल के बाहर खड़े बेकसूर दो दोस्तों का चीर गयी सीना

October 20, 2026

सीएम सम्राट ने तेलडीहा में टेका माथा, फिर पहुंचे बदुआ नदी तट; अफसरों को दिये निर्देश

October 20, 2026

राशिफल @ 20 अक्टूबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

October 20, 2026

CCL की नौकरी और ममेरे भाई से शादी की चाहत में लिख डाली पति की हत्या की स्क्रिप्ट

October 19, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.