Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Thursday, 29 October, 2026 • 02:38 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » आज इन राशि वालों को मिलेगी खुशखबरी और यह राशि जातक धैर्य से लें काम
Headlines

आज इन राशि वालों को मिलेगी खुशखबरी और यह राशि जातक धैर्य से लें काम

February 20, 2022No Comments6 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

auto

नई दिल्ली।  20 फरवरी, रविवार को पहले हस्त नक्षत्र होने से मानस और उसके बाद चित्रा नक्षत्र होने से पद्म नाम के 2 शुभ योग इस दिन बन रहे हैं। रविवार को चंद्रमा कन्या में रहेगा। सूर्य और गुरु कुंभ राशि में, शनि और बुध मकर राशि में, शुक्र धनु राशि में, राहु वृषभ और केतु वृश्चिक में व मंगल धनु राशि में रहेंगे। रविवार को पश्चिम दिशा में यात्रा नहीं करनी चाहिए। यदि करनी पड़े तो दलिया, घी या पान खाकर ही घर से निकलें। आगे जानिए कैसा बीतेगा आपका दिन…

 

आज की मुख्य खबर- नहीं रहे वरिष्ठ पत्रकार रवीश, प्रधानमंत्री ने निधन पर जताया दुख

इसे भी पढ़ें- ‘हेमामालिनी’ की कीटनाशक पीने से मौत

इसे भी पढ़ें- आम आदमी को लगने वाला है बड़ा झटका, भारत में Petrol Diesel 5-6 रुपये लीटर महंगा!

इसे भी पढ़ें- अब नहीं होगी जंग? यूक्रेन बॉर्डर से रूसी सैन्य टुकड़ियों की वापसी शुरू; जानें कैसे रुका सबसे बड़ा विश्वयुद्ध

इसे भी पढ़ें-DJ हुआ बंद तो घोड़ी पर बैठ कर थाने पहुंचा दूल्हा और पूरी बारात इसके बाद…

इसे भी पढ़ें-23 से 27 फरवरी तक सितारों का उलटफेर, शनि समेत 4 ग्रह बदलेंगे राशि, जानें-किन राशि पर भारी रहेगी ग्रहों की चाल

इसे भी पढ़ें-Tata-Birla नहीं, ये है हिंदुस्तान की सबसे पुरानी कंपनी, जहाज बनाने से शुरुआत

इसे भी पढ़ें-Paytm ने आम आदमी से लेकर बड़े अमीरों को दिया जोर का झटका; जानें क्या हुआ?

इसे भी पढ़ें-17 फरवरी से शुरू फाल्गुन माह, देखें व्रत-त्योहार की लिस्ट

इसे भी पढ़ें-Smartphone से लेकर Refrigerator तक, जानिए 1 अप्रैल से क्या होगा सस्ता और महंगा

इसे भी देखें- रिश्वत लेने के आरोपी सब इंस्पेक्टर को पकड़ने 1 KM तक दौड़ी एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम

इसे भी पढ़ें- ‘पापा आप के राज में कोई खुश नहीं रह सकता’…. लिख 11वीं मंजिल से कूदी फैशन डिजाइनर

मेष राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आज परिवार में किसी वरिष्ठ सदस्य को प्रमोशन मिलने के कारण पार्टी का आयोजन भी हो सकता है। आज आपको धन का लेनदेन करने से पहले अपने भाइयों से सलाह मशवरा अवश्य करना होगा। आज का दिन आपके पारिवारिक जीवन के लिए सुखमय रहने वाला है। आज आप अपने दोस्तों के साथ कहीं घूमने फिरने निकल सकते हैं।
उपाय- गाय को चारा खिलाएं।

वृष राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
विद्यार्थियों को आज कमजोर विषयों में कठिन परिश्रम करना होगा, तभी वह सफलता हासिल कर सकेंगे। आज आप अपनी बहन के विवाह में आ रही समस्या का समाधान खोजने के लिए अपने किसी परिजन से मदद ले सकते हैं। आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से उत्तम रहने वाला है।
उपाय- मछलियों के लिए तालाब में आटे की गोलियां डालें।

मिथुन राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज आपको अपने किसी सगे संबंधी से कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। जो लोग घर से दूर नौकरी में कार्यरत हैं, उनको अपने परिवार के सदस्यों की याद सता सकती है और वह उनसे मिलने भी आ सकते हैं। आज आप अपनी जीवनसाथी के लिए कोई उपहार लेकर आ सकते हैं। आज आपको अपनी वाणी की सौम्यता को बनाए रखना होगा।
उपाय- ऊं नम: शिवाय मंत्र का जाप करें।

कर्क राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
जो लोग विवाह योग्य है, उनके घर आज कुछ बेहतर अवसर आ सकते हैं। जिन्हें परिवार के सदस्यों द्वारा भी तुरंत मंजूरी दी जा सकती है। सायंकाल का समय आज आप अपने परिवार के छोटे बच्चों के साथ मस्ती करते नजर आएंगे और वह भी आपसे कुछ फरमाइशें कर सकते हैं। आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा।
उपाय- पीपल पर जल चढ़ाएं।

सिंह राशिफल (Leo Daily Horoscope)
यदि आपने आज अपना कुछ धन संचय नहीं किया, तो बाद में आपको परेशानी होगी। आज परिवार के किसी सदस्य की तबीयत अचानक से खराब होने के कारण आपको भागदौड़ करनी पड़ेगी और जिसके कारण आपका मन भी परेशान रहेगा, लेकिन जल्दी ही उसमें सुधार होगा। आपको बढ़ते हुए खर्चों पर लगाम लगानी होगी।
उपाय- किसी मंदिर में गेहूं का दान करें।

कन्या राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
जो लोग लंबे समय से अपनी आर्थिक स्थिति को लेकर परेशान हैं, उन्हें आज अपनी आय को ध्यान मे रखकर ही व्यय करना बेहतर रहेगा। आज आप अपने किसी पुराने मित्र से मिलकर प्रसन्न होंगे। आप अपने संतान की शिक्षा में आ रही समस्या के लिए किसी परिजन से बातचीत करने जा सकते हैं, जिसमें आपको धैर्य व संयम से कार्य लेना होगा।
उपाय- राशि स्वामी के मंत्रों का जाप करें।

तुला राशिफल (Libra Daily Horoscope)
पारिवारिक जीवन में यदि कोई कलह लंबे समय से चल रही थी, तो आज आपको उससे भी छुटकारा मिलेगा, जिसके कारण आप अपने आपको रिलैक्स महसूस करेंगे। आज आपको किसी से उधार लेने से बचना होगा, नहीं तो आपको उसे उतार पाना मुश्किल होगा। आज का दिन आपके लिए करियर के दृष्टिकोण से उत्तम रहने वाला है।
उपाय- रोगियों को फलों का दान करें।

वृश्चिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
यदि आज आपका कोई कानूनी कार्य लम्बे समय से लंबित पड़ा है, तो उसमें आपको अपने किसी परिजन से मदद लेनी पड़ सकती है, तभी रास्ता साफ हो पाएगा। आज आपको किसी अनजान व्यक्ति की मदद करने से पहले ध्यान देना होगा कि कहीं बाद में आपको परेशानी का सामना ना करना पड़े।
उपाय- जेब में थोड़ी से सौंफ रखें।

धनु राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज आपको किसी बड़े फैसले को लेने से पहले किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह मशवरा अवश्य करना होगा, नहीं तो का फैसला गलत हो सकता है। आज रात्रि के समय आपको कुछ मौसमी बीमारियां भी परेशान कर सकती हैं, लेकिन आप योग व ध्यान से उन्हें दूर करने में सफल रहेंगे। आपको अपने हर कार्य में सतर्कता व ईमानदारी बरतनी होगी।
उपाय- दही-शक्कर खाकर घर से निकलें।

मकर राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज आप यदि साझेदारी में किसी कारोबार को करने की सोच रहे हैं, तो फिलहाल के लिए उसे टाल दें, नहीं तो आपका पार्टनर आपको धोखा दे सकता है। आज आप अपने जीवनसाथी से किसी बात पर न उलझें, नहीं तो वह वाद-विवाद लंबा खिंच सकता है। जो लोग किसी यात्रा पर जाने की तैयारी कर रहे हैं, तो कुछ समय रुकना बेहतर होगा।
उपाय- शनिदेव को तेल चढ़ाएं।

कुंभ राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)
आज आप अपने छोटे बहन भाइयों के जरिए भी कुछ धन कमा सकते हैं। व्यापार कर रहे लोगों को आज कुछ ऐसे बेहतर अवसर प्राप्त होंगे, जिन्हें वह चाह कर भी मना नहीं कर पाएंगे, लेकिन उनके शत्रु उनसे लाभ लेने की पूरी कोशिश करेंगे। सायंकाल का समय आज आप अपने माता पिता को देव दर्शन की यात्रा पर लेकर जा सकते हैं।
उपाय- जेब में नीले रंग का रुमाल रखें।

मीन राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
आज आपको किसी को धन उधार देने से बचना होगा, नहीं तो आपका वह धन डुबा सकता है। जो लोग अपने परिवार के वरिष्ठ सदस्य के बिना किसी कार्य को करने जा रहे हैं, तो उन्हें बाद में खरी-खोटी सुनने को मिल सकती है। आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है।
उपाय- घर के बाहर हल्दी से स्वस्तिक बनाएं।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleदुनिया के 7 सबसे डरावने रेस्टोरेंट, दूर रहें कमजोर दिल वाले
Next Article Skin Tips: तौलिए से चेहरा पोछने से जल्दी आ सकता है बुढ़ापा

Related Posts

अन्य खबरें

राशिफल @ 29 अक्टूबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

October 29, 2026
Headlines

बिहार के स्वाभिमान का सफर शुरू, दुनिया देखेगी नक्सलमुक्त राज्य का नया हौसला : CM सम्राट

October 28, 2026
Headlines

पटना की सड़कों पर विपक्ष पर बरसे सीएम, बोले- जो कुचलते थे लोकतंत्र, आज वही अलाप रहे राग

October 28, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 29 अक्टूबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

October 29, 2026

CM योगी का बड़ा कदम- सिंगापुर की कंपनियों के साथ साइन हुए 2 MoU, जानिए क्या होगा फायदा

October 28, 2026

बिहार के स्वाभिमान का सफर शुरू, दुनिया देखेगी नक्सलमुक्त राज्य का नया हौसला : CM सम्राट

October 28, 2026

SSP राकेश रंजन का एक्शन प्लान हिट, ऑन-द-स्पॉट सुलझे 184 मामले, 10 पर तुरंत FIR

October 28, 2026

पटना की सड़कों पर विपक्ष पर बरसे सीएम, बोले- जो कुचलते थे लोकतंत्र, आज वही अलाप रहे राग

October 28, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.