Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Saturday, 24 October, 2026 • 08:36 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » बंगाल में नहीं लागू होने दूंगी नागरिकता संशोधन कानून : ममता
देश

बंगाल में नहीं लागू होने दूंगी नागरिकता संशोधन कानून : ममता

December 13, 2019No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

auto

कोलकाता। राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर (एनआरसी) के बाद अब नागरिकता संशोधन कानून पर भी मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने केंद्र सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। शुक्रवार को पूर्व मेदिनीपुर के दीघा में संवाददाता सम्मेलन कर उन्होंने घोषणा की कि भले ही संसद के दोनों सदनों में नागरिकता संशोधन विधेयक को पारित कर दिया गया है लेकिन इसे पश्चिम बंगाल में किसी भी सूरत में लागू नहीं होने देंगी।

दरअसल नागरिकता संशोधन विधेयक को गुरुवार रात राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने हस्ताक्षर कर अपनी मंजूरी दे दी है। अब इसे देशभर में लागू करना बाध्यता हो गया है लेकिन शुक्रवार को मुख्यमंत्री ने मीडिया से बात हुए कहा कि इस कानून और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) द्वारा प्रस्तावित एनआरसी के खिलाफ राज्यव्यापी आंदोलन होगा। सत्तारूढ़ पार्टी के कार्यकर्ता रैली निकालेंगे और विरोध प्रदर्शन करेंगे। इसकी शुरुआत 15 दिसम्बर से की जाएगी। उस दिन राज्य के प्रत्येक ब्लॉक में तृणमूल के कार्यकर्ता “नो एनआरसी” के स्लोगन के साथ पहले रैली करेंगे, इसी रैली के जरिए नागरिकता संशोधन कानून का भी विरोध किया जाएगा।

16 दिसम्बर को कोलकाता में डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की मूर्ति के पास तृणमूल कार्यकर्ताओं का जमघट होगा। वहां से महात्मा गांधी की मूर्ति के पास से यह रैली जोड़ासांको में मौजूद गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर के आवास तक जाएगी, जिसमें विभिन्न समुदायों के बीच एकजुटता का आह्वान किया जाएगा। ममता ने कहा कि पार्टी लोकतांत्रिक तरीके से इसका विरोध करेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा ने बलपूर्वक नागरिकता संशोधन विधेयक को पारित किया है लेकिन बंगाल में इसे लागू नहीं होने दूंगी।

उन्होंने कहा कि हर एक राज्य का अलग भौगोलिक ढांचा और सामाजिक ताना-बाना है। उन्होंने कहा कि राज्य में अगर कभी भी एनआरसी लागू करने की कोशिश वे (भाजपा) करते हैं तो इसे पूरा नहीं होने देंगी। उन्होंने कहा कि असम में भाजपा ने घुसपैठियों के लिए डिटेंशन कैंप बनाया है क्योंकि वहां उनकी सरकार थी लेकिन बंगाल में ऐसा कभी नहीं होने दिया जाएगा।

उन्होंने कहा कि यहां से आपको कभी भी खदेड़ने नहीं दूंगी। यहां जो लोग जैसे रह रहे हैं, उसी तरह से रहेंगे। किसी को डरने की जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा कि भाजपा की ओर से एनआरसी का प्रचार किया जा रहा है ताकि लोगों के बीच में दहशत फैले। ममता ने कहा कि कैब भारत को बांटने वाला है। जब तक हम लोग सत्ता में रहेंगे, तब तक इसे लागू नहीं होने देंगे।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleअगस्ता वेस्टलैंड घोटाला मामले में रातुल पुरी को जमानत मिली
Next Article ‘रेप इन इंडिया’ बयान पर राहुल का माफी मांगने से इनकार

Related Posts

Headlines

बाहुबली विधायक अनंत सिंह 6 साल के लिए पार्टी से निष्काशित, एक और पर भी गिरी गाज

October 24, 2026
Headlines

संथाल समाज के दो बड़े महासम्मेलनों में शामिल होंगे सीएम हेमंत, मिला न्योता

October 24, 2026
Headlines

छठ को लेकर एक्शन में रांची प्रशासन, डीसी ने अफसरों के साथ खंगाले शहर के घाट

October 24, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

बाहुबली विधायक अनंत सिंह 6 साल के लिए पार्टी से निष्काशित, एक और पर भी गिरी गाज

October 24, 2026

संथाल समाज के दो बड़े महासम्मेलनों में शामिल होंगे सीएम हेमंत, मिला न्योता

October 24, 2026

सत्यनिष्ठा से समृद्धि की राह पर CCL, अनूठे प्रयोग से जगायेगा सतर्कता की अलख

October 24, 2026

छठ को लेकर एक्शन में रांची प्रशासन, डीसी ने अफसरों के साथ खंगाले शहर के घाट

October 24, 2026

रांची की सड़कों पर उतरे ‘यमराज’, बोले- सस्ती नहीं जिंदगी…

October 24, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.