Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Wednesday, 14 October, 2026 • 07:27 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » ‘रेप इन इंडिया’ बयान पर राहुल का माफी मांगने से इनकार
देश

‘रेप इन इंडिया’ बयान पर राहुल का माफी मांगने से इनकार

December 13, 2019No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

नई दिल्ली। राहुल गांधी के ‘रेप इन इंडिया’ वाले बयान पर शुक्रवार को संसद में हंगामा हुआ और दोनों सदनों की कार्यवाही स्थगित हुई। इस बयान पर राहुल गांधी का कहना है कि वह माफी नहीं मांगेंगे।

राहुल गांधी इस संबंध में लोकसभा में बयान भी देना चाहते थे लेकिन अध्यक्ष ने उन्हें ऐसा करने की अनुमति नहीं दी। इसके बाद संसद के बाहर पत्रकारों से बातचीत में राहुल गांधी ने कहा कि वह इस विषय पर माफी नहीं मांगेंगे। उन्होंने कहा कि वह स्पष्ट कर देना चाहते हैं कि उनका मतलब था कि प्रधानमंत्री बार-बार मेक इन इंडिया की बात करते हैं लेकिन समाचारों में इसके बजाय दुष्कर्म के मामले दिखाई देते हैं।

राहुल गांधी ने झारखंड की रैली में प्रधानमंत्री मोदी की नेतृत्व वाली केन्द्र सरकार से देश में दुष्कर्म की बढ़ती घटनाओं को जोड़ते हुए यह बयान दिया था।

इस संबंध में लोकसभा में हुए हंगामे में केन्द्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा था कि यह भारत का अपमान है। देश का हर पुरुष दुष्कर्मी नहीं है। राहुल गांधी 50 साल के होने जा रहे हैं और वह इतना भी समझ नहीं पा रहे कि उनका बयान दुष्कर्म को निमंत्रण देने जैसा है।

शुक्रवार को लोकसभा की कार्यवाही शुरू होते ही संसदीय कार्य राज्यमंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने कहा था कि भाजपा सांसद साध्वी निरंजन ज्योति के सदन के बाहर दिए बयान पर उन्होंने सदन में माफी मांगी थी। ऐसे ही राहुल गांधी को इस आपत्तीजनक बयान पर माफी मांगनी चाहिए।

इसके बाद स्मृति ईरानी ने कहा कि राहुल ने सार्वजनिक तौर पर बयान दिया कि देश में दुष्कर्म होना चाहिए। कांग्रेस नेता दुष्कर्म जैसे गंभीर मुद्दे पर घटिया राजनीति कर रहे हैं। गांधी परिवार से कोई व्यक्ति ऐसा बयान दे यह शर्मनाक है।

इस दौरान सत्ता पक्ष ने विपक्ष में बैठी महिला सांसदों राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी की नेत्री सुप्रीया सुले और द्रमुक नेत्री कन्नीमोझी से कहा कि वो बयान दें। कन्नीमोझी ने कहा कि प्रधानमंत्री की ‘मेक इन इंडिया’ का सम्मान करती हैं। विपक्ष चाहता है देश आगे बड़े। राहुल गांधी ने कहा था कि दुर्भाग्य से देश में ‘मेक इन इंडिया’ नहीं बल्कि देश में महिलाओं के साथ दुष्कर्म हो रहा है।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleबंगाल में नहीं लागू होने दूंगी नागरिकता संशोधन कानून : ममता
Next Article झारखंड : संतालपरगना में झामुमो के सामने गढ़ बचाने की चुनौती

Related Posts

Headlines

पटना से गुजरात रवाना हुआ बिहार के जांबाजों का बाइक दस्ता, सीएम ने दिखाई हरी झंडी

October 14, 2026
Headlines

महारत्न के आंगन में ‘दीमक’, CCL की साख पर बट्टा लगाने वाला OS CBI के शिकंजे में

October 14, 2026
Headlines

धनबाद में एनका’उंटर : SI की पिस्टल छीन भाग रहे ह’त्यारोपी को लगी गोली

October 14, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

पटना से गुजरात रवाना हुआ बिहार के जांबाजों का बाइक दस्ता, सीएम ने दिखाई हरी झंडी

October 14, 2026

महारत्न के आंगन में ‘दीमक’, CCL की साख पर बट्टा लगाने वाला OS CBI के शिकंजे में

October 14, 2026

धनबाद में एनका’उंटर : SI की पिस्टल छीन भाग रहे ह’त्यारोपी को लगी गोली

October 14, 2026

वैशाली नाव हादसा : 13 बच्चों की मौत पर PM-CM ने जताया शोक, मुआवजे का ऐलान

October 14, 2026

राशिफल @ 14 अक्टूबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

October 14, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.