Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Friday, 23 October, 2026 • 11:35 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » प्रधानमंत्री ने कांग्रेस को दी चुनौती, दम है तो सीएए की वापसी का करे ऐलान
झारखंड

प्रधानमंत्री ने कांग्रेस को दी चुनौती, दम है तो सीएए की वापसी का करे ऐलान

December 17, 2019No Comments6 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

auto

साहिबगंज। वीर शहीद सिद्धो कान्हु की जन्म स्थली भोगनाडीह में मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने चुनावी सभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस देश के मुस्लिमों में भय का माहौल बना रही है। उन्होंने चुनौती दी कि नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) और एनआरसी पर विपक्षी पार्टियां झूठ बोलकर लोगों को भ्रमित कर रही हैं। उन्होंने चुनौती दी कि अगर हिम्मत है तो कांग्रेस खुलेआम यह ऐलान करें कि वह पाकिस्तान के हर नागरिक को भारत की नागरिकता देगी। वह घोषणा करें और भारत की जनता उनका हिसाब कर देगी।

सारे काम शांति से होते हैं तो विपक्षियों के पेट में चूहे दौड़ते हैं

मोदी ने कहा, सारे काम शांति से होते हैं तो विपक्षियों के पेट में चूहे दौड़ते हैं। यही डर अनुच्छेद 370 को लेकर भी दिखाया गया था। तब भी कह रहे थे कि हाथ लगाया तो करंट लग जाएगा, बवाल हो जाएगा, देश के टुकड़े हो जाएंगे। जम्मू-कश्मीर में अलगववाद, आतंकवाद बढ़ता गया। ये लोग देखते रहे लेकिन निर्णय नहीं किया। अनुच्छेद 370 भी हट गया है और कश्मीर शांति से आगे बढ़ रहा है। देश ने कांग्रेस और उसके साथियों की नकारात्मक सोच को नकार दिया। लेकिन इन लोगों ने लोगों को डराने और झूठी बातें फैलाने को अपनी राजनीति का आधार बना लिया है। मोदी ने कहा कि ये लोग नागरिकता संशोधन अधिनियम को लेकर झूठ बोलने लगे है। लोगों को डराने में लगे हैं। कांग्रेस और उसके साथियों ने पूरी ताकत झोंक दी है, भारत के मुसलमानों को डराने की। ये लोग देश में झूठ और भ्रम का माहौल बना रहे हैं। ये बात पत्थर की लकीर की तरह साफ है कि इस कानून से भारत के किसी भी नागरिक, भले ही वह हिंदू हो, मुसलमान हो, ईसाई हो या पारसी किसी की नागरिकता पर असर नहीं पड़ेगा।

उन्होंने कहा कि यहां मेरा हेलीकॉप्टर पहले आ गया और मैं बाद में आया। आप लोग सोच रहे होगे कि मैं क्यों नहीं आया? मैं पहले अमर शहीद सिद्धो कानो चांद भैरव को श्रद्धांजलि देने गया था। यह सौभाग्य है कि झारखंड विधानसभा चुनाव की आखिरी सभा वीरों की माटी और बाबा बागेश्वर नाथ के सानिध्य में हो रही है। मोदी ने कहा कि मुझे आपका स्नेह और आशीर्वाद मिलता है। यह झामुमो, कांग्रेस, राजद, वामपंथियों को परेशान करता है और उनकी नींद हराम कर देता है। मोदी और भाजपा को मिल रहा देश का प्यार इनको पच नहीं रहा है। उन्होंने कहा कि भगवान राम ने 14 साल का वनवास आदिवासियों के बीच गुजारा और इसीलिए यहां राममंदिर सबकी श्रद्धा का केंद्र है। अयोध्या में रामजन्मभूमि का मामला इतने साल से लटकता रहा, इसका समाधान होना चाहिए था कि नहीं? यह मसला शांति से सुलझना चाहिए था कि नहीं? यह तब क्यों नहीं हुआ? ऐसा इसलिए, कांग्रेस वही काम करती है, जिसमें उनकी राजनीति की रोटियां सिंकती रहें। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चुनावी सभा से पहले सिद्धो कान्हु की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।

पीएम मोदी ने कहा कि पूरे देश ने कांग्रेस और उसके साथियों की नकारात्‍मक सोच को नकार दिया। लेकिन लोगों को डराने को, झूठी बातें फैलाने को उन्‍होंने अपनी राजनीति का आधार बनाया है। इन्‍होंने अवैध तरीके से लाखों घुसपैठिए को यहां घुसने दिया। अपने वोट बैंक के लिए ये देश की सुरक्षा को दांव पर लगा रहे हैं। पीएम ने कहा कि कांग्रेस और उसके सा‍थियों को बता देता हूं कि युवाओं को भड़काना बंद करो। अपनी राजनीति के लिए देश को मत जलाओ। देश देख रहा है कि कांग्रेस ने किस तरह सफाई से नागरिकता संशोधन कानून पर बोलना ही बंद कर दिया है। वे दूसरे मुद्दों को उछालकर गंदी राजनीति को हवा दे रहे हैं। भारत की सरकार का ए‍क ही पवित्र ग्रंथ है बाबा साहब का दिया हुआ संविधान। एक मंत्र सर्वोपरि है, भारत माता की जय। हम सिर्फ और सिर्फ भारत माता की जय के लिए जी रहे हैं, जूझ रहे हैं और जी-जान से जुटे हुए हैं।

छात्र नैतिक मूल्‍यों को समझें

पीएम ने कहा कि मां भारती की सुरक्षा के लिए हम हमेशा तत्‍पर हैं। देश के कॉलेज-यूनि‍वर्सिटी के छात्रों से आग्रह है कि नैतिक मूल्‍यों को समझें। लोकतांत्रिक तरीके से विरोध करें। कुछ गलत लगता है तो चर्चा करें, बहस करें। आप समझें कि आपके कंधे पर रखकर कोई बंदूक तो नहीं चला रहा। देश बीस साल से देख रहा है कि उन्‍हें सिर्फ मोदी से नफरत है। मोदी से आगे वे देख ही नहीं पाते। जेएमएम, कांग्रेस, राजद, वामपंथ के नाम अलग, सोच और कारनामे एक जैसे हैं। पीएम ने कहा कि देशभर में हम बिना भेदभाव के सबका भला कर रहे हैं।

एक ही सोच की सरकार होगी तो सबका कल्याण होगा

पीएम ने कहा कि अगले पांच साल में दिल्‍ली और रांची में एक ही सोच की सरकार होगी, तो सबका कल्‍याण होगा। आपका वोट सिर्फ झारखंड को नहीं, मुझे भी मजबूत करेगा। प्रधानमंत्री ने कहा कि आदिवासियों के विकास के लिए भाजपा सरकार दिन-रात काम कर रही है। उज्‍जवला, शौचालय, मुद्रा योजना का जिक्र करते हुए कहा कि इससे सर्वाधिक लाभ बहन-बेटियों को मिला। रघुवर सरकार ने एक रुपये में प्रोपर्टी की रजिस्‍ट्री की सुविधा शुरू की। भाजपा का प्रयास है कि एकलव्‍य विद्यालय हर प्रखंड में खोला जा रहा है। जल-जंगल-जमीन की सुरक्षा के साथ ही हम वनोत्‍पाद पर भी काम कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार आदिवा‍सी सेनानियों के लिए संग्रहालय बना रही है। भारत के निर्माण में हिन्‍दुस्‍तान के हर कोने में इन आदिवासी वीरों के योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा। आने वाली पीढ़ियां इनसे प्रेरित हों यही हमारी कामना है। ऐसे वीरों को नमन करता हूं, प्रणाम करता हूं।

कमल के फूल से झारखंड को विकास की गारंटी मिली

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि कमल के फूल से झारखंड को विकास की गारंटी मिली है। जब कमल का फूल खिलता है तो पूरे समाज का भला होता है। जबसे भाजपा की एनडीए सरकार देश में है, हर वर्ग हर संप्रदाय के हित में हमने काम किया। झारखंड सहित पूरे देश के किसान परिवारों के बैंक खातों में 36 हजार करोड़ रुपये सीधे जमा हुए। कोई भेदभाव नहीं हुआ है। करोड़ों गरीब किसानों, मजदूरों, दुकानदारों कारोबारियों को तीन हजार रुपये पेंशन की सुविधा मिली है। प्रधानमंत्री ने कहा कि आप सबसे आग्रह करता हूं कि आखिरी चरण के मतदान में कमल का फूल पर बटन दबाकर मुझे एकबार फिर आपकी सेवा करने का मौका दीजिए।

पांच साल में विकास के बड़े काम हुए : मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि जिस उम्‍मीद से देश के करोड़ों लोगों ने जब 2014 में नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाया, उसके लिए पीएम मोदी ने जनकल्‍याण को सबसे आगे रखा। झारखंड में पांच साल में विकास के बड़े-बड़े काम हुए। हमने यहां बेदाग सरकार दिया। पांच साल में संताल परगना को विकास के मानक पर स्‍‍थापित किया। यहां कई बड़े पुल का निर्माण किया। हमारी सरकार ने ग्रामीण पेयजलापूर्ति से लेकर हर झारखंडवासी के घर तक नल से जल पर काम शुरू किया है। प्रधानमंत्री कृषि निधि सम्‍मान योजना के साथ ही सीएम आशीर्वाद योजना के तहत सालाना मदद दी जा रही है।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleहाइड्रोफोबिया का शिकार 10 वर्षीय अजीत
Next Article नागरिकता संशोधन अधिनियम के विरोध में सीलमपुर में हिंसक प्रदर्शन, पथराव व आगजनी

Related Posts

Headlines

मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा ऐलान- 9 जिलों के बाढ़ प्रभावित किसानों को मिलेगा मुआवजा

October 23, 2026
Headlines

रोमिंग का वादा कर विदेश में छोड़ा बेसहारा, पटना उपभोक्ता आयोग ने एयरटेल पर ठोका हर्जाना

October 23, 2026
Headlines

सितंबर में ही लिखी जा चुकी थी कांके में डकैती की स्क्रिप्ट, SP खोल गये राज… देखें वीडियो

October 23, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

PM विश्वकर्मा योजना में अटकी मदद? तुरंत इन नंबरों पर करें कॉल, जानें कैसे मिलेगा लाभ

October 23, 2026

सिर्फ खाद-बीज नहीं, पैक्स अब देगी पत्तल-प्लेट से लेकर जन औषधि केंद्र चलाने तक की ट्रेनिंग

October 23, 2026

मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा ऐलान- 9 जिलों के बाढ़ प्रभावित किसानों को मिलेगा मुआवजा

October 23, 2026

UP TGT भर्ती 2026: 17,735 शिक्षक पदों पर Vacancy, अभ्यर्थियों के लिए बड़ा मौका; जानें पूरा शेड्यूल

October 23, 2026

रोमिंग का वादा कर विदेश में छोड़ा बेसहारा, पटना उपभोक्ता आयोग ने एयरटेल पर ठोका हर्जाना

October 23, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.