Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Thursday, 30 April, 2026 • 10:17 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » ‘गुड न्यूज’ का पार्टी सांग ‘लाल घाघरा’ रिलीज
Headlines

‘गुड न्यूज’ का पार्टी सांग ‘लाल घाघरा’ रिलीज

December 17, 2019No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

अक्षय कुमार, करीना कपूर, दिलजीत दोसांझ और कियारा आडवाणी की आगामी फिल्म ‘गुड न्यूज’ का नया गाना मंगलवार को रिलीज हो गया है। यह एक पार्टी सांग है। गाने के बोल है ‘लाल घाघरा।’ इस गाने को नेहा कक्कड़, मंज मुसिक और हर्बी सहारा ने गाया है। गाने का म्यूजिक मंज मुसिक, हर्बी सहारा और तनिष्क बागची ने संयुक्त रूप से तैयार किया हैं, जबकि लिरिक्स हर्बी सहारा और तनिष्क बागची के हैं। इस गाने का लिंक अभिनेता अक्षय कुमार ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है। अक्षय ने ट्वीट किया-‘यहां तापमान बढ़ाने के लिए लाल घाघरा आ गया !’

यह गाना करीना कपूर और अक्षय कुमार पर फिल्माया गया है। इस गाने में अक्षय और करीना जमकर डांस करते दिखाई दे रहे हैं। गाने के अंत में अक्षय भी करीना के साथ लाल घाघरा पहन कर डांस करते नजर आ रहे हैं। अभिनेत्री कियारा आडवाणी ने भी इस गाने का लिंक ट्विटर पर शेयर करते हुए लिखा-‘लाल मौसम का रंग हैं इसलिए यह गाना #लाल घाघरा आ गया!’

Advertisement Advertisement

फिल्म के इस गाने का लिंक निर्माता-निर्देशक करण जौहर ने भी ट्विटर पर शेयर किया हैं।करण ने लिखा-‘वे वापस आ गए हैं और हमेशा की तरह शानदार हैं#लाल घाघरा!’

इससे पहले करीना और अक्षय बॉलीवुड की फिल्म अजनबी, टशन, एतराज आदि कई फिल्मों में साथ काम कर चुके हैं। ‘गुड न्यूज’ कन्फ्यूजन से भरी एक कॉमिक फिल्म है। फिल्म की कहानी दो ऐसे कपल की है, जो जल्दी ही पेरेंट्स बनना चाहते हैं, लेकिन दोनों कपल्स का सरनेम एक होने के कारण दोनों कपल एक अजीब सी परिस्थिति में फंस जाते हैं। करण जौहर और अक्षय कुमार द्वारा निर्मित इस फिल्म के निर्देशक राज मेहता हैं। फिल्म ‘गुड न्यूज’ क्रिसमस के मौके पर 27 दिसंबर 2019 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleभारत ने नागरिकता संशोधन एक्ट पर पाकिस्तानी संसद की नसीहत को किया खारिज
Next Article निर्भया केस: सुप्रीम कोर्ट ने कहा-पुनर्विचार याचिका में कोई नए तथ्य नहीं, इसलिए फांसी की सजा बरकरार

Related Posts

Headlines

चिलचलाती धूप, तपती सड़क, सूखता गला और डालसा की राहत भरी एक गिलास… जानें

April 30, 2026
Headlines

जमशेदपुर और गुमला में झामुमो की नई टीम तैयार, विस्तार का मिला टास्क

April 30, 2026
Headlines

राजधानी की इस सड़क किनारे खड़ी की गाड़ियां तो कटेगा चालान, होगी कार्रवाई

April 30, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

‘कोहिनूर’ बना बिहार का यह जिला, 7100 करोड़ से आएगी विकास की रफ्तार

April 30, 2026

चिलचलाती धूप, तपती सड़क, सूखता गला और डालसा की राहत भरी एक गिलास… जानें

April 30, 2026

अब जूता बनेगा हथियार, फौजी AI शू से करेंगे दुश्मन पर सीधा वार

April 30, 2026

जमशेदपुर और गुमला में झामुमो की नई टीम तैयार, विस्तार का मिला टास्क

April 30, 2026

राजधानी की इस सड़क किनारे खड़ी की गाड़ियां तो कटेगा चालान, होगी कार्रवाई

April 30, 2026
Advertisement Advertisement
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.