Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Tuesday, 6 October, 2026 • 12:24 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » भारत ने नागरिकता संशोधन एक्ट पर पाकिस्तानी संसद की नसीहत को किया खारिज
देश

भारत ने नागरिकता संशोधन एक्ट पर पाकिस्तानी संसद की नसीहत को किया खारिज

December 17, 2019No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

नई दिल्ली। भारत ने नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) पर पाकिस्तानी संसद की आलोचना को खारिज करते हुए मंगलवार को कहा कि जो देश अपने यहां धार्मिक अल्पसंख्यकों के साथ भेदभाव और ज्यादती कर रहा है वह दूसरे पर झूठा दोषारोपण करने पर उतारू है।

पाकिस्तान की संसद में सोमवार को जम्मू-कश्मीर और नागरिकता संशोधन अधिनियम के बारे में पारित प्रस्ताव पर विदेश मंत्रालय की ओर से जारी एक वक्तव्य में कहा गया कि पाकिस्तानी संसद में अल्पसंख्यकों के साथ भेदभाव करने वाले कानून बनाये गए हैं और यह हास्यास्पद है कि वह दूसरे पर उंगली उठा रहे हैं।

Advertisement

विदेश मंत्रालय का कहना है कि भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है तथा यहां संविधान के अंतर्गत बिना धार्मिक भेदभाव के सभी को समान अधिकार हासिल हैं। पड़ोसी देश को इसका अनुसरण करना चाहिए।

भारत ने कहा कि पड़ोसी देश अपनी इन हरकतों से अपने यहां धार्मिक अल्पसंख्यकों पर किये जाने वाले अत्याचार पर पर्दा डालने की कोशिश कर रहा है। पाकिस्तान में हिन्दू, ईसाई, सिख और अन्य धर्मों के लोगों की संख्या में लगातार कमी आ रही है जो हकीकत को अपने आप बयान करती है।

वक्तव्य में कहा गया कि भारत नागरिकता संशोधन अधिनियम के बारे में पाकिस्तान गलत तस्वीर पेश कर रहा है। यह कानून किसी भी धर्म को मानने वाले किसी भी भारतीय की नागरिकता नहीं छीनता बल्कि कुछ देशों में धार्मिक उत्पीड़न का शिकार बनने वाले लोगों को नागरिकता प्रदान करता है।

वक्तव्य के अनुसार देश के आतंरिक मामले में हस्तक्षेप करने वाले पाकिस्तानी संसद के इस प्रस्ताव को भारत खारिज करता है। पाकिस्तान ने जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के बारे में भी झूठा प्रलाप किया है। वह भारत में आतंकवादी वारदातों के लिए सीमा पार आतंकवाद को दिए जा रहे समर्थन को जायज ठहराने की कोशिश कर रहा है। इसमें वह पूरी तरह असफल होगा।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleनकली पुलिस बन अपराधियों ने लूटी प्याज, बरामद
Next Article ‘गुड न्यूज’ का पार्टी सांग ‘लाल घाघरा’ रिलीज

Related Posts

Headlines

‘मां-बाप के कंधे पर औलाद की विदाई सबसे भारी’… मंत्री दीपिका की बेटी के द्वादशा में भावुक हुए CM

October 5, 2026
Headlines

बिहार के बांधों और जंगलों में बदलेगा वीकेंड का मिजाज, वादियों को संवारने में जुटे सीएम

October 5, 2026
Headlines

30 दिन में VC से जुड़ेंगे तमाम थाने, सीएम के निर्देशों पर गृह विभाग सख्त

October 5, 2026
Advertisement
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

‘मां-बाप के कंधे पर औलाद की विदाई सबसे भारी’… मंत्री दीपिका की बेटी के द्वादशा में भावुक हुए CM

October 5, 2026

बिहार के बांधों और जंगलों में बदलेगा वीकेंड का मिजाज, वादियों को संवारने में जुटे सीएम

October 5, 2026

गेंदा फूल की खेती पर सरकार दे रही सब्सिडी, गाड़ी पर भी 50% छूट : कृषि मंत्री

October 5, 2026

30 दिन में VC से जुड़ेंगे तमाम थाने, सीएम के निर्देशों पर गृह विभाग सख्त

October 5, 2026

NH प्रोजेक्ट्स की सुस्ती पर एक्शन मोड में सरकार, लापरवाह एजेंसियों पर चलेगा चाबुक

October 5, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.