Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Saturday, 7 November, 2026 • 11:03 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » संघ की शाखा से तैयार होते हैं राष्ट्रभक्त नागरिक : रामदत्त चक्रधर
Headlines

संघ की शाखा से तैयार होते हैं राष्ट्रभक्त नागरिक : रामदत्त चक्रधर

March 27, 2022No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto
IPRD_ERO_000293/26-27

auto

कासगंज। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह सरकार्यवाह रामदत्त चक्रधर ने रविवार को पूर्ण गणवेशधारी स्वयंसेवकों के एक कार्यक्रम में कहा कि संघ की दैनंदिनी शाखा में सभी लोग बिना किसी लोभ-लालच के आते हैं। संघ की शाखा स्वयंसेवकों के व्यक्तित्व को निखारकर उन्हें राष्ट्रभक्त नागरिक बनाकर समाज को सौंपती है। चक्रधर ने कहा कि स्वयंसेवक समाज परिवर्तन का प्रभावी काम तभी पूरा कर सकता है, जब संघ कार्य का विस्तार हो। उन्होंने कहा कि हर उप बस्ती में शाखा कार्य को बढ़ाने का काम स्वयंसेवकों को तेजी के साथ करना होगा।

तीन बच्चों की मां अधेड़ के साथ फरार

दो दिवसीय प्रवास पर उत्तर प्रदेश के कासगंज पहुंचे रामदत्त चक्रधर ने पहले दिन शनिवार को एटा और अलीगढ़ विभाग के कार्यकर्ताओं की बैठक ली। उन्होंने प्रवास के दूसरे दिन यानी रविवार को श्रीगणेश इंटर कॉलेज के प्रांगण में गणवेशधारी स्वयंसेवकों के एकत्रीकरण को संबोधित किया। एकत्रीकरण कार्यक्रम में सह सरकार्यवाह के साथ मंच पर संघ के विभाग संघचालक उमाशंकर शर्मा, सह जिला संघचालक नरेश नंदन भी मौजूद रहे। कार्यक्रम का आरंभ ध्वज लगाकर संघ की प्रार्थना के साथ हुआ। सामूहिक गीत भी गाया गया तथा योग एवं शारीरिक कार्यक्रमों के प्रदर्शन हुए। अमृत वचन के बाद सह सरकार्यवाह का उद्बोधन हुआ।

सह सरकार्यवाह चक्रधर ने कहा कि समाज के सभी कष्टों को, उनकी समस्याओं का समाधान और निवारण करने का काम स्वयंसेवकों पर है। समाज के उत्थान के लिए संघ अपनी छह गतिविधियां चला रहा है। ये गतिविधियां निरंतर समाज परिवर्तन का काम कर रही हैं। समाज परिवर्तन का काम तब होता है जब हम मन परिवर्तन का काम करते हैं। स्वयंसेवकों का उत्तरदायित्व बहुत अधिक है। आज संघ से जुड़ने के लिए समाज के युवाओं की बहुत बड़ी संख्या आ रही है। उस संख्या को संभालना और उसे चरित्रवान, निष्ठावान, कर्तव्यनिष्ठ एवं ईमानदार नागरिक बनाना स्वयंसेवकों का कर्तव्य है। उन्होंने कहा कि समाज की जब एक बड़ी संख्या संघ कार्य से जुड़ेगी, तब समाज परिवर्तन का काम आसानी से हो सकेगा। उन्होंने कहा कि 1925 में स्थापित हुए संघ ने भारत के विभिन्न क्षेत्रों को प्रभावित किया है, जिनमें शिक्षा, श्रम, संस्कार, कला ही नहीं, बल्कि भारत का मानस बदलने में भी संघ की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

Tata-Birla नहीं, ये है हिंदुस्तान की सबसे पुरानी कंपनी, जहाज बनाने से शुरुआत

Smartphone से लेकर Refrigerator तक, जानिए 1 अप्रैल से क्या होगा सस्ता और महंगा

रिश्वत लेने के आरोपी सब इंस्पेक्टर को पकड़ने 1 KM तक दौड़ी एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की 6 प्रमुख गतिविधियों में कुटुंब प्रबोधन, गौ सेवा, ग्राम्य विकास, सामाजिक समरसता और पर्यावरण संरक्षण शामिल हैं। इन गतिविधियों का जिक्र कर उन्होंने संघ के कार्यकर्ताओं को शाखा से समाज परिवर्तन का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि आज संघ के सौ वर्ष पूरे होने जा रहे हैं। सभी स्वयंसेवकों को ऐसा प्रयत्न करना चाहिए कि सौ साल के आते-आते संघ के माध्यम से समाज के अंदर परिवर्तन स्पष्ट दिखाई देने लगे। उन्होंने उम्मीद जतायी कि निश्चित ही इस क्षेत्र में संघ की शाखाएं उप बस्तियों तक पहुंचेंगी और हम एक ज्ञानवान, ऊर्जावान, देशभक्त, ईमानदार और चरित्रवान नागरिक का निर्माण करने में सहायक होंगे।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleप्रदेश के 225 केन्द्रों पर एनजीपीई-2022 परीक्षा सम्पन्न
Next Article लोहता में मिले शव मामले का पर्दाफाश, हत्यारोपी गिरफ्तार

Related Posts

Headlines

निशा भगत की मौ’त पर बाबूलाल बोले- झारखंड में माफिया चला रहे सरकार, हो CBI जांच

November 7, 2026
Headlines

बिहार : दीपावली और छठ पर 24 घंटे मिलेगी बिजली, गुल होने पर इन नंबरों पर करें कॉल

November 7, 2026
Headlines

दीपोत्सव की अलौकिक छटा में नहाया मुंगेर, 11 लाख दीयों के बीच CM ने खोला सौगातों का पिटारा

November 7, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

निशा भगत मामले में महिला आयोग के एक्शन का भाजपा ने किया स्वागत, गीता कोड़ा बोलीं…

November 7, 2026

निशा भगत की मौ’त पर बाबूलाल बोले- झारखंड में माफिया चला रहे सरकार, हो CBI जांच

November 7, 2026

बिहार : दीपावली और छठ पर 24 घंटे मिलेगी बिजली, गुल होने पर इन नंबरों पर करें कॉल

November 7, 2026

दीपोत्सव की अलौकिक छटा में नहाया मुंगेर, 11 लाख दीयों के बीच CM ने खोला सौगातों का पिटारा

November 7, 2026

CM सम्राट के एक फैसले ने बदल दी 9187 पुलिसकर्मियों की दुनिया… जानें कैसे

November 7, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.