Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Thursday, 15 October, 2026 • 08:52 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » आर्यन खान क्रूज ड्रग पार्टी केस के गवाह प्रभाकर की मौत
Headlines

आर्यन खान क्रूज ड्रग पार्टी केस के गवाह प्रभाकर की मौत

April 2, 2022No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

मुंबई। अभिनेता शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान से जुड़े क्रूज ड्रग पार्टी केस के गवाह प्रभाकर राघोजी साइल (40) की हार्ट अटैक से मौत हो गई है। उनका पार्थिव शरीर शनिवार को अंधेरी स्थित उनकी मां के घर लाया जाएगा।

प्रभाकर साइल को शुक्रवार दोपहर अचानक दिल का दौरा पड़ने पर चेंबूर के अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान प्रभाकर साइल की मौत हो गई। उल्लेखनीय है कि कार्डिलिया द इम्प्रेस क्रूज शिप पर ड्रग पार्टी की सूचना पर 2 अक्टूबर, 2021 को नार्कोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने छापा मारकर 20 लोगों को गिरफ्तार किया था। गिरफ्तार आरोपितों में फिल्म अभिनेता शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान भी शामिल हैं। आर्यन इस समय जमानत पर जेल से बाहर हैं। इस केस में एनसीबी ने प्रभाकर साइल को गवाह बनाया था।

प्रभाकर साइल ने बाद में एनसीबी पर आर्यन खान पर मामला दर्ज करने से पहले उसके अभिभावकों से 25 करोड़ रुपये रंगदारी मांगने का आरोप लगाया था। साइल ने यह भी दावा किया था कि 8 करोड़ रुपये तत्कालीन मुंबई एनसीबी टीम के प्रमुख समीर वानखेड़े तक पहुंचाए गए। मगर बाकी रकम न पहुंचने पर आर्यन खान के खिलाफ मामला दर्ज किया गया।

इसके बाद दिल्ली एनसीबी ने क्रूज ड्रग पार्टी मामले की जांच के लिए एसआईटी का गठन किया। इसके बाद समीर वानखेड़े को पदमुक्त कर मुंबई एनसीबी के अधिकारी विश्वनाथ तिवारी को निलंबित कर दिया गया।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleदक्षिण कोरिया में कोरोना विस्फोट, 24 घंटे में 2, 64,171 नए मरीज
Next Article विंध्य पर्वत और मां गंगा के मिलन स्थल पर श्रद्धा, विश्वास व आस्था का समागम

Related Posts

Headlines

खुद गहरे दुख में CM हेमंत, फिर भी पोंछ गये एक बेबस पिता के आंसू, थमा दी 10 लाख की संजीवनी

October 15, 2026
Headlines

मुजफ्फरपुर में 141 करोड़ का मेगा लेदर क्लस्टर शुरू, सीएम बोले- 2030 से पहले रोकेंगे पलायन

October 15, 2026
Headlines

दुर्गा पूजा को लेकर रांची की सड़कों पर उतरी फोर्स, मेन रोड में निकाला फ्लैग मार्च

October 15, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

खुद गहरे दुख में CM हेमंत, फिर भी पोंछ गये एक बेबस पिता के आंसू, थमा दी 10 लाख की संजीवनी

October 15, 2026

मुजफ्फरपुर में 141 करोड़ का मेगा लेदर क्लस्टर शुरू, सीएम बोले- 2030 से पहले रोकेंगे पलायन

October 15, 2026

गांव के खूंटे से खुला स्वावलंबन का रास्ता, अब चौखट से निकलकर डेयरी क्रांति लाएंगी सुधा सखियां

October 15, 2026

जिला अस्पतालों में अब आसानी से होंगी मेजर सर्जरी, 37 करोड़ से लग रहे 1947 आधुनिक उपकरण

October 15, 2026

दुर्गा पूजा को लेकर रांची की सड़कों पर उतरी फोर्स, मेन रोड में निकाला फ्लैग मार्च

October 15, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.