Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Sunday, 20 September, 2026 • 03:11 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » मोदी ने भारत के हरेक घर तक नल का जल पहुंचाने का लिया संकल्प : भाजपा
बिहार

मोदी ने भारत के हरेक घर तक नल का जल पहुंचाने का लिया संकल्प : भाजपा

April 9, 2022No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

पटना। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश उपाध्यक्ष मिथिलेश तिवारी और सिद्धार्थ शम्भू ने शनिवार को कहा कि गुजरात के कई अवसिंचित जिलों में नर्मदा परियोजना के माध्यम से सिंचित करने के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारत के हरेक घर तक नल का जल पहुंचाने का संकल्प लिया है।

दोनों नेताओं ने कहा कि आजादी के बाद भी सच्चाई है कि भारत के कई इलाकों में सामान्य लोगों को स्वास्थ्यवर्धक जल उपलब्ध नहीं था। इस स्थिति को सुधारने के लिए प्रधानमंत्री ने दो वर्ष पूर्व जल जीवन मिशन कार्यक्रम का आरंभ किया था। भारत सरकार का आंकड़ा यह बताता है कि नरेन्द्र मोदी की सरकार आने से पूर्व मात्र 16.75 प्रतिशत लोगों को ही नल का जल उपलब्ध था जो जल जीवन मिशन के आने के बाद 49 प्रतिशत घरों तक पहुंच गया है।

auto

दोनों नेताओं ने कहा कि नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में चल रही सरकार की खासियत है कि वह हरेक कार्य को मिशन मोड में लेकर चलती है। इसलिए 2022-23 के वार्षिक बजट में 3.8 करोड़ घरों को इस कार्यक्रम से जोड़ने के लिए 60 हजार करोड़ की बड़ी राशि का प्रावधान किया है जो विगत वर्ष के बजट से लगभग 50 प्रतिशत ज्यादा है। आज देश के 106 जिलों के 1.45 लाख गांवों में नल में कनेक्शन से जल की आपूर्ति की जा रही है। इसी प्रकार 17 लाख 39 हजार विद्यालयों तथा आंगनबाड़ी केन्द्रों में नल से पेयजल की सुविधा उपलब्ध करा दी गयी है ।

मिथिलेश तिवारी और शम्भू ने कहा कि इस दृष्टि को बिहार सरकार ने भी स्वीकार किया है तथा ‘आत्मनिर्भर बिहार के सात निश्चय’ योजना के तहत बिहार में बीते चार वर्षों में 90 प्रतिशत बसावटों तक नल से जल उपलब्ध कराया जा चुका है। बिहार सरकार ने भी अपने वार्षिक बजट में 8 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा की राशि इस पर खर्च करने वाली है।

उन्होंने कहा कि सिंचाई के लिए केन्द्र लगभग 60 सिंचाई परियोजनायें पूर्ण करने जा रही है । हर खेत को पानी मिले इसके लिए त्वरित सिंचाई लाभ कार्यक्रम को मंजूरी दे दी गयी है । इन योजनाओं के पूर्ण होने पर 30.23 हेक्टेयर की बड़ी भूमि को जल मिलने लगेगा । बिहार में राजग की सरकार के आने के बाद कृषि उत्पादन भी बढ़ा है तथा कृषि विकास दर विगत 17 वर्षों में 11 प्रतिशत आसपास रहती आयी है ।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleदेश के सभी जिलों में 75 अमृत सरोवर निर्माण योजना पर काम शुरू : गिरिराज सिंह
Next Article वीर कुंवर सिंह यूनिवर्सिटी में बीएड की संयुक्त प्रवेश परीक्षा की तैयारियां शुरू

Related Posts

Headlines

बाइक लिफ्टर्स पर कड़ा प्रहार, शराब माफिया के ठिकाने से भी मिलीं गाड़िया

September 20, 2026
Headlines

छूटेगी रटने की आदत, जागेगा आत्मविश्वास… पाकुड़ के स्कूलों की सूरत बदलेगी ‘नव दिशा’

September 20, 2026
Headlines

कमल भूषण मर्डर केस के मुख्य गवाह पर तान दी पिस्टल, ट्रिगर दबाया और फिर…

September 20, 2026
Advertisement
auto
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

बाइक लिफ्टर्स पर कड़ा प्रहार, शराब माफिया के ठिकाने से भी मिलीं गाड़िया

September 20, 2026

छूटेगी रटने की आदत, जागेगा आत्मविश्वास… पाकुड़ के स्कूलों की सूरत बदलेगी ‘नव दिशा’

September 20, 2026

कमल भूषण मर्डर केस के मुख्य गवाह पर तान दी पिस्टल, ट्रिगर दबाया और फिर…

September 20, 2026

लकड़मंदा नरसंहार के बाद उग्रवाद की दुनिया में खूंखार नाम बना था ब्रजेश, 10 लड़ाकों को मार कायम किया था दबदबा

September 20, 2026

TSPC के ‘सरदार’ का चैप्टर क्लोज, यूपी ATS ने भोरे-भोर किया एनकाउंटर

September 20, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.