Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Thursday, 30 April, 2026 • 06:29 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » रघुवर दास की समीक्षा बैठक में हार पर समर्थकों ने जमकर निकाली भड़ास
रांची

रघुवर दास की समीक्षा बैठक में हार पर समर्थकों ने जमकर निकाली भड़ास

December 24, 2019No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

हंगामा से लेकर हाथापाई तक की नौबत आ गयी

रांची। झारखंड विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री रघुवर दास ना तो वह सरकार बचा पाये, ना पार्टी को और ना ही अपनी सीट को। विधानसभा चुनाव में सरयू राय से मिली करारी हार के बाद रघुवर दास ने सोमवार को जमशेदपुर के एग्रीको स्थित सूर्य मंदिर में समर्थकों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक शुरू होते ही हंगामा से लेकर हाथापाई तक हो गयी। जमशेदपुर एयरपोर्ट से सीधा रघुवर दास मंदिर पहुंचे, जहां बैठक शुरू होते ही रघुवर दास के करीबियों पर हार का ठिकरा फोड़ते हुए कार्यकर्ताओ ने हंगामा खड़ा कर दिया। एक-दूसरे पर आरोप लगाने के दौरान दो कार्यकर्ता आपस में ही भिड़ गये और हाथपाई तक कर ली। रघुवर दास और दूसरे नेताओं के बीच-बचाव से हाथापाई तो रुकी, लेकिन विरोध के स्वर तेज होते चले गये।

Advertisement Advertisement

रिश्तेदार बने हार के मुख्य कारण

परिवारवाद के खिलाफ बोलने वाले रघुवर दास पर उनके समर्थकों ने उन्हीं पर परिवारवाद को बढ़ावा देने का आरोप लगाया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि बीते पांच साल में रघुवर दास के रिश्तेदार पार्टी के अंदर हावी हो गये जिसके चलते कार्यकर्ताओं का मनोबल टूटा। बैठक में एक कार्यकर्ता ने तो यहां तक कह दिया कि रघुवर दास को उनको अपने रिश्तेदारों की संपत्ति का आकलन करना चाहिए। रिश्तेदारों पर स्वार्थहित में काम करने का आरोप लगाते हुए कहा कि सभी रिश्तेदारों ने पार्टी में पद हासिल किया, टाटा स्टील में नौकरी ली, लेकिन कार्यकर्ताओं से कभी सीधी जुबान से बात तक नहीं की।

बैठक में कार्यकर्ताओं ने सीधे तौर पर रामबाबू तिवारी, मनिंदर चौधरी, पवन अग्रवाल, जिला अध्यक्ष दिनेश साहू समेत कई लोगों को तुरंत पद से हटाने की मांग रखी। बैठक में साफ तौर पर कहा गया कि अगर ये लोग अभी भी रघुवर दास के साथ बने रहेंगे तो जल्द ही कई कार्यकर्ता सरयू राय के खेमे में शामिल हो जायेंगे।

क्या कहा रघुवर दास ने

दो घंटे से ज्यादा की माथापच्ची के दौरान कई लोगों को रघुवर दास बैठक से जाने का आदेश भी देते रहे ताकि मसलों पर चर्चा शांति से हो सके। बैठक के बाद रघुवर दास बाहर आये और पत्रकारों से बात करते हुए हार के लिए उनके खिलाफ किये गये दुष्प्रचार को जिम्मेदार ठहराया। उनका कहना था कि राज्य के विकास के लिए उन्होंने पांच साल जी-तोड़ मेहनत की, फिर भी विरोधियों को उनके खिलाफ दुष्प्रचार करने में कामयाबी मिली।परिवारवाद को हार का कारण न मानते हुए रघुवर दास ने कहा कि उनके कार्य़कर्ताओं को धमकी भरे कॉल किये जा रहे हैं। उनको डराया-धमकाया जा रहा है ताकि वो रघुवर का साथ छोड़ दें। ऐसे लोगों को चेतावनी देते हुए उन्होंने कहा कि धमकी भरे कॉल से उनके कार्यकर्ता डरने वाले नहीं हैं।आखिर में उन्होंने कहा कि उनके लिए राज्य का विकास हमेशा प्राथमिकता पर रहा है और हार के बाद भी उनका संधर्ष जारी रहेगा।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleझाविमो महागठबंधन को देगा बिना शर्त समर्थन: बाबूलाल मरांडी
Next Article आज भारत की प्राचीन शिक्षा पद्धति अपनाने की जरूरत : दलाई लामा

Related Posts

Headlines

राजधानी की इस सड़क किनारे खड़ी की गाड़ियां तो कटेगा चालान, होगी कार्रवाई

April 30, 2026
Headlines

‘लखपति दीदी’ अब बनेंगी ‘करोड़पति दीदी’, मंत्री दीपिका ने तय किया रोडमैप

April 30, 2026
Headlines

OTP और बैंक डिटेल्स बेचकर देशभर में ठगी, रामगढ़ में चार शातिर धराये

April 30, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राजधानी की इस सड़क किनारे खड़ी की गाड़ियां तो कटेगा चालान, होगी कार्रवाई

April 30, 2026

‘लखपति दीदी’ अब बनेंगी ‘करोड़पति दीदी’, मंत्री दीपिका ने तय किया रोडमैप

April 30, 2026

OTP और बैंक डिटेल्स बेचकर देशभर में ठगी, रामगढ़ में चार शातिर धराये

April 30, 2026

ICSE Result 2026 : 99% के साथ धनबाद की दो बेटियां झारखंड टॉपर

April 30, 2026

CISCE ने जारी किया 10वीं-12वीं का रिजल्ट, ओजस्वित ने 100% लाकर बनाया रिकॉर्ड

April 30, 2026
Advertisement Advertisement
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.