Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Sunday, 3 May, 2026 • 02:36 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » ट्विटर पर झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के सबसे अधिक फॉलोअर्स
रांची

ट्विटर पर झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के सबसे अधिक फॉलोअर्स

April 17, 2022No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

रांची। दुनिया की सबसे ज्यादा फेमस सोशल मीडिया प्लेटफार्म को इंडिया में ट्विटर को माना जाता है। अगर कोई न्यूज वायरल होती हैं, तो वह सबसे पहले ट्विटर में ऊपर ही ट्रेड में चलती है। झारखंड में यदि राजनेताओं की बात की जाए, तो ट्विटर पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के सबसे अधिक फॉलोअर्स हैं। वहीं दूसरी ओर झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) विधायक सीता सोरेन से राज्य सरकार के दो मंत्री बन्ना गुप्ता और जगरनाथ महतो को छोड़ कर सभी मंत्री पीछे हैं। यह जानकारी सीता सोरेन के निजी सचिव सुनील कुमार ने रविवार को दी।

उन्होंने बताया कि सोशल मीडिया प्लेटफार्म इन दिनों राज्य के लोगों के लिए अपनी समस्याओं के समाधान को लेकर सरकार का आकृष्ट कराने का एक सबसे सशक्त माध्यम बन गया है। इसके माध्यम से लोग निरंतर अपने क्षेत्र की समस्याओं का जिक्र कर केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन तथा अन्य मंत्रियों को टैग करते हैं। यह मामला सरकार के संज्ञान में आने के बाद केंद्रीय मंत्री, मुख्यमंत्री और मंत्रियों द्वारा समस्या के समाधान को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिया जाता हैं।
हाल के दिनों में यह भी ट्रेंड देखने को मिला हैं कि सरकार में कोई संवैधानिक पद पर नहीं रहने के बावजूद सीता सोरेन को भी प्रतिदिन सैकड़ों की संख्या में लोग अपनी समस्याओं से अवगत कराते हैं और उनसे समस्या के समाधान के लिए आग्रह किया जाता हैं। उन्होंने बताया कि जन समस्याओं के शिकायत के लिए विधायक सीता सोरेन की ओर से संबंधित विभाग और जिलों के अधिकारियों को समस्या के समाधान को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिया जाता है। इसके बाद विभिन्न समस्याओं के समाधान के बाद संबंधित विभाग और जिला अधिकारियों द्वारा उन्हें सूचना दी जाती हैं।

समस्या के समाधान के बाद सीता सोरेन के प्रति लोग आभार व्यक्त करते नहीं थकते। उन्होंने बताया कि सोशल मीडिया प्लेटफार्म ट्विटर पर 17अप्रैल तक के रिकॉर्ड के अनुसार सबसे अधिक फॉलोअर्स मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के 895 हजार फॉलोअर्स हैं। वहीं दूसरी ओर मंत्री बन्ना गुप्ता के 143 हजार और जगरनाथ महतो के 112 हजार फॉलोअर्स हैं। इसके बाद विधायक सीता सोरेन का नंबर आता हैं, उनके करीब 98.2 हजार फॉलोअर्स है। जबकि अन्य मंत्रियों के फॉलोअर्स जेएमएम विधायक सीता सोरेन से कम है।
मंत्री मिथिलेश ठाकुर के 77.1, बादल के 76.6 हजार, रामेश्वर उरांव के 56.8 हजार, चंपई सोरेन के 51.3 हजार, आलमगीर आलम के 42.2 हजार, सत्यानंद भोक्ता के 41.3 और जोबा मांझी के सिर्फ 12 हजार फॉलोअर्स है। वहीं दूसरी तरफ केंद्रीय मंत्री अर्जुन के फॉलोअर्स की संख्या 197 हजार है। पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास के 394 हजार, बाबूलाल मरांडी के 183 हजार और दीपक प्रकाश के 53.4 फॉलोअर्स है। उन्होंने कहा कि झामुमो सुप्रीमो शिबू सोरेन के 22.1 हजार प्रशंसक हैं, जबकि पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा ट्विटर पर उतने सक्रिय नहीं हैं। वहीं दूसरी ओर उनकी पत्नी और सांसद गीता कोड़ा के 10.3 फॉलोअर्स है।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleझारखंड में दो रुपये महंगा हुआ सुधा का दूध
Next Article पाकुड़ में सड़क हादसे में मां-बेटी की मौत

Related Posts

रांची

रांची में सजा स्वदेशी का महाकुंभ, राज्यपाल और CM ने किया शुभारंभ

May 2, 2026
Headlines

पति ने खुद लिखी थी बीवी की मौ’त की स्क्रिप्ट, SP खोल गये राज… जानें

May 2, 2026
Headlines

हुकूमत और पुरानी अदावत के चलते मा’रकर फेंक दिया था गुफा में, चार धराये

May 2, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 03 मई 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

May 3, 2026

झारखंड में पहली बार इतना बड़ा चेस टूर्नामेंट, हजारीबाग में भिड़ेंगे दिग्गज

May 2, 2026

रांची में सजा स्वदेशी का महाकुंभ, राज्यपाल और CM ने किया शुभारंभ

May 2, 2026

पति ने खुद लिखी थी बीवी की मौ’त की स्क्रिप्ट, SP खोल गये राज… जानें

May 2, 2026

युवाओं के लिए खुशखबरी! आधार सुपरवाइजर के 236 पदों पर Vacancy

May 2, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.