WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now
अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
रांची। झारखंड अराजपत्रित प्रारंभिक शिक्षक संघ की आवश्यक बैठक रविवार को रांची प्रदेश कार्यालय में हुई। बैठक की अध्यक्षता श्री बाबूलाल झा ने की। इस बैठक में संगठन विस्तार और सांगठनिक क्रियाकलापों का लेखा-जोखा पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। वही मुख्य रूप से तीन बिंदुओं पर आम सहमति बनी। इसमें संगठन पर समीक्षा राज्य सम्मेलन पर विचार और शिक्षा मंत्री से मिलने के संबंध में। बैठक में निर्णय लिया गया कि 18 और 19 को रामगढ़ में राज्य स्तरीय सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। राज्य स्तरीय सम्मेलन की तैयारी के लिए सदस्यों को कार्यभार सौंपा गया है। इस बैठक में डॉ अनवर हुसैन, राजेश कुमार, विनोद तिवारी, लाल बहादुर चौधरी, कुमार सुंदरम भारद्वाज, परन महतो और चंद्र मोहन महतो सहित अन्य मौजूद थे। यह जानकारी अजय सिंह ने दी।

