Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Wednesday, 23 September, 2026 • 02:28 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » आप भी LIC का बन सकते हैं मालिक, सिर्फ इतना पैसा देना होगा
बिजनेस

आप भी LIC का बन सकते हैं मालिक, सिर्फ इतना पैसा देना होगा

April 27, 2022No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

नई दिल्ली : देश के सबसे बड़े आईपीओ के लिए महीनों का इंतजार समाप्त हो चुका है। आईपीओ के अपडेटेड ड्राफ्ट को बाजार नियामक सेबी की मंजूरी मिलने के बाद मंगलवार को एलआईसी बोर्ड की अहम बैठक हुई। इस बैठक में एलआईसी आईपीओ के प्राइस बैंड से लेकर लॉट साइज और रिजर्वेशन जैसी चीजों पर अंतिम मुहर लग गई। अब इन जानकारियों का सिर्फ औपचारिक ऐलान बाकी है।

सूत्रों ने बताया कि सरकारी बीमा कंपनी के इस मेगा आईपीओ के लिए 902 रुपये से 949 रुपये का प्राइस बैंड तय किया गया है। इस आईपीओ में एक लॉट में 15 शेयर होंगे। इसका मतलब हुआ कि अगर आप इस आईपीओ में पैसे लगाना चाहते हैं तो आपको कम से कम 15 शेयर खरीदने होंगे। जिन लोगों को आईपीओ में बिड डालने के बाद शेयर अलॉट होंगे, वे कंपनी के शेयर होल्डर बन जाएंगे। यानी एक तरह से ऐसे लोग एलआईसी के एक हिस्से के मालिक बन जाएंगे। इसके लिए आपको बस बिड में 14,235 रुपये लगाने होंगे। बोर्ड ने एलआईसी आईपीओ में कर्मचारियों के लिए 45 रुपये का और एलआईसी के पॉलिसीहोल्डर्स के लिए 60 रुपये का डिस्काउंट तय किया है. इस तरह एलआईसी के कर्मचारी 13,560 रुपये लगाकर और पॉलिसीहोल्डर्स 13,335 रुपये लगाकर कंपनी के एक हिस्से का मालिक बन सकेंगे.

Advertisement

गौरतलब है कि सरकार ने सोमवार को बाजार नियामक सेबी के पास आईपीओ का संशोधित ड्राफ्ट जमा किया था। इसके एक दिन बाद मंगलवार को सरकारी बीमा कंपनी के बोर्ड की यह बैठक हुई। संशोधित ड्राफ्ट में सरकार ने न सिर्फ एलआईसी वैल्यूएशन को कम किया है, बल्कि आईपीओ के साइज को भी घटा दिया गया है।

यह आईपीओ रिटेल इन्वेस्टर्स के लिए 4 मई को खुलने वाला है और बिडिंग के लिए 9 मई तक खुला रहेगा। एंकर इन्वेस्टर्स के लिए एलआईसी आईपीओ 2 मई को ही खुल जाएगा। इस आईपीओ के जरिए सरकार 21 हजार करोड़ रुपये जुटाने की योजना बना रही है। साइज कम होने के बाद भी यह भारत के इतिहास का सबसे बड़ा आईपीओ बनने वाला है।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleदिल्ली-पंजाब सरकार ने बेहतर स्वास्थ्य और शिक्षा के बुनियादी ढांचे के लिए ज्ञान-साझाकरण समझौते पर हस्ताक्षर किया
Next Article पद्मश्री डॉ रविन्द्र राजहंस के नाम पर पथ का नामाकरण गौरव की बात: उपमुख्यमंत्री

Related Posts

Headlines

राष्ट्रपति की कलाकारों से अपील : चंद रुपयों के लिए न करें सेहत का सौदा, हानिकारक चीजों को न करें प्रमोट

September 23, 2026
अन्य खबरें

Classic 350 के दीवानों के लिए खुशखबरी, नया Signature White कलर हुआ लॉन्च, जानें कीमत

September 22, 2026
Headlines

बिहार के बाढ़ पीड़ित अन्नदाताओं को सरकारी मरहम, क्या… बता गये कृषि मंत्री

September 22, 2026
Advertisement
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राष्ट्रपति की कलाकारों से अपील : चंद रुपयों के लिए न करें सेहत का सौदा, हानिकारक चीजों को न करें प्रमोट

September 23, 2026

Classic 350 के दीवानों के लिए खुशखबरी, नया Signature White कलर हुआ लॉन्च, जानें कीमत

September 22, 2026

दर्द की दवा समझकर बार-बार न लें पेनकिलर, किडनी को लेकर CDSCO ने दी चेतावनी

September 22, 2026

बिहार के बाढ़ पीड़ित अन्नदाताओं को सरकारी मरहम, क्या… बता गये कृषि मंत्री

September 22, 2026

गांव के हुनर पर फिदा हुई राजधानी, 48 घंटे में बिक गया 51 लाख का माल

September 22, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.