Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Wednesday, 23 September, 2026 • 08:32 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » लू-से बचाव को लेकर आपदा प्रबंधन विभाग ने जारी किया एडवाइजरी
बिहार

लू-से बचाव को लेकर आपदा प्रबंधन विभाग ने जारी किया एडवाइजरी

April 29, 2022No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

बिहारशरीफ। लू और गर्म हवाओं से बचने के लिए कारगर उपायों को अपनाना जरूरी है। इन दिनों बढ़ती गर्मी के साथ गर्म हवाओं का चलना काफी कष्टकारक होने के साथ ही नुकसानदेह भी है। इस स्थिति में बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, आपदा एवं प्रबंधन विभाग, बिहार सरकार के द्वारा राज्य के गर्मी प्रभावित इलाकों में लू व गर्म हवाओं से बचने के लिए आवश्यक एडवाइजरी जारी की गई है। विभाग के द्वारा जिलों से प्रत्येक दिन लू व गर्म हवाओं से प्रभावित मरीजों के आंकड़ों की मांग भी की गई है। सामान्यतः गर्मी के दिनों में तेज धूप और लू के थपेड़ों से लोग परेशान होते हैं। इसका प्रतिकूल प्रभाव मानव शरीर पर भी पड़ता जो कभी- कभी जानलेवा भी साबित हो सकता है।

इस संबंध में सरकार द्वारा जारी की गई एडवाइजरी में बताए गए विभिन्न उपायों का पालन कर गर्म हवाओं व लू के प्रतिकूल प्रभावों से काफी हद तक बचा जा सकता है। गर्म हवाएं/लू से बचने के लिए क्या करें- प्रभारी सिविल र्सजन डा. आनंद शंकर शरण सिंह ने बताया कि मुंगेर में लू व गर्म हवाओं का चलना जारी है। ऐसे में गर्म हवाओं व लू से बचने के लिए सभी लोगों के द्वारा निम्न उपायों का किया जाना आवश्यक है : – जहां तक संभव हो कड़ी धूप में बाहर न निकलें । – जितनी बार हो सके पानी पीयें, बार-बार पानी पीयें। – सफर कर रहे हों तो अपने साथ पीने का पानी हमेशा रखें। – घरों से बाहर खाली पेट न निकलें। – ढीले-ढाले व सूती कपड़ों का उपयोग करें। – सिर ढकने के लिए गीले गमछे का प्रयोग करें। – अधिक तापमान में परिश्रमी कामों से बचें। – आसानी से पचने वाले खाद्य पदार्थों का सेवन करें। – मौसमी फलों यथा- तरबूज, खीरा, ककड़ी, खरबूजा, संतरा आदि के सेवन को प्राथमिकता दें। – शरीर में तरल की मात्रा बनाये रखने के लिए घर में बने पेय पदार्थों जैसे- लस्सी, छाछ, नमक-चीनी का घोल, नींबू-पानी, आम का पन्ना, शर्बत आदि का उपयोग करें। – गर्म पेय पदार्थों एवं प्रोटीनयुक्त भोजनों के सेवन से बचें। – विश्वसीनय सूत्रों से मौसम पूर्वानुमान एवं तापमान परिवर्त्तन संबंधी अद्यतन जानकारियों से अवगत होते रहें। – रात्रि विश्राम के लिए हवादार कमरों का उपयोग करें। – तबीयत ठीक न लगे या चक्कर आये तो नजदीकी स्वास्थ्य केन्द्रों पर जाकर या निकटम उपलब्ध चिकित्सकों से सम्पर्क करें।

Advertisement

लू लगने पर क्या करें-

उन्होंने बताया कि लू से प्रभावित व्यक्ति के प्राथमिक तौर पर बचाव के निम्न उपाय करें- लू से प्रभावित व्यक्ति को छांव में लिटायें, हो सके तो शरीर पर तंग कपड़ों को ढीला करें या हटा दें। – ठंडे गीले कपड़ों से शरीर को पोछें या ठंडे पानी से नहलायें। – शरीर का तापमान कम करने के लिए कूलर, पंखे आदि का प्रयोग करें। – गर्दन, पेट एवं सिर पर बार-बार गीला तथा ठंडा कपड़ा रखें। – प्रभावित व्यक्ति को ओ.आर.एस./नींबू-पानी नमक चीन का घोल, छाछ या शर्बत पीने को दें, जिससे शरीर में जल की मात्रा को बढ़ा सकें। – प्रभावित व्यक्ति यदि पानी की उल्टियां करें या बेहोश हो तो उसे कुछ भी खाने-पीने को न दें। – हालात में आवश्यक सुधार न आये तो उसे तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केन्द्रों पर ले जायें। उन्होंने बताया कि गर्म हवायें व लू न केवल आदमियों के लिए बल्कि जानवरों पर भी प्रतिकूल प्रभाव डाल सकता है। ऐसे में अपने पालतू जानवरों का भी ख्याल रखें। उन्हें छायेदार स्थानों पर रखें, समय-समय पर पानी पिलाते रहें।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleमुख्यमंत्री ने करौटा-सालेहपुर-राजगीर पथ का किया हवाई सर्वेक्षण
Next Article झारखंड की होनहार फुटबॉलर नीतू ने हालात को मात देकर हासिल किया मुकाम, बढ़ाया सबका मान

Related Posts

Headlines

चुनाव आयोग बन गया ‘वन-मैन शो’, ज्ञानेश कुमार को बर्खास्त करें : विनोद पांडेय

September 23, 2026
Headlines

सम्राट कैबिनेट में 24 अहम एजेंडों को ग्रीन सिग्नल… जानें डिटेल्स

September 23, 2026
Headlines

फरार फेकन और गैंग का चैप्टर क्लोज, कांड करने से पहले पुलिस ने दबोचा

September 23, 2026
Advertisement
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

चुनाव आयोग बन गया ‘वन-मैन शो’, ज्ञानेश कुमार को बर्खास्त करें : विनोद पांडेय

September 23, 2026

नाबालिग से दरिंदगी की कोशिश में 62 साल का शख्स गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा सलाखों के पीछे

September 23, 2026

सम्राट कैबिनेट में 24 अहम एजेंडों को ग्रीन सिग्नल… जानें डिटेल्स

September 23, 2026

नई जिम्मेदारियों से झारखंड भाजपा का संगठनात्मक ढांचा होगा और मजबूत : अजय राय

September 23, 2026

फरार फेकन और गैंग का चैप्टर क्लोज, कांड करने से पहले पुलिस ने दबोचा

September 23, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.