Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Wednesday, 23 September, 2026 • 09:10 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » झारखंड की होनहार फुटबॉलर नीतू ने हालात को मात देकर हासिल किया मुकाम, बढ़ाया सबका मान
रांची

झारखंड की होनहार फुटबॉलर नीतू ने हालात को मात देकर हासिल किया मुकाम, बढ़ाया सबका मान

April 29, 2022No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

रांची। रांची की नीतू ने गरीबी को करियर की राह में आड़े नहीं आने दिया और प्रतिभा की बदौलत इंडिया कैंप में जगह बनायी। नीतू लिंडा झारखंड की उन सात बेटियों में शामिल हैं, जिन्होंने अंडर-17 विश्वकप फुटबॉल चैंपियनशिप के लिए जगह बनायी है। यह नीतू के लगन और परिश्रम का ही परिणाम है, जिससे वह इस मुकाम तक पहुंच सकी।

नीतू का परिवार सरकारी राशन से चलता है। उसके भाई बहन मजदूरी करते हैं लेकिन नीतू ने भारत के लिए विश्वकप खेलने का सपना साकार कर सबका मान बढ़ा दिया है। इससे न केवल उनके परिवार में खुशी है, बल्कि पूरे कांके प्रखंड में उत्साह का माहौल है। नीतू की मां नहीं है।
उल्लेखनीय है कि झारखंड की सात जूनियर महिला खिलाड़ी का चयन अंडर-17 विश्वकप फुटबॉल चैंपियनशिप के लिए भारतीय टीम के कैंप में हुआ है। इनमें गोलकीपर अंजली मुंडा (रांची), डिफेंडर सलीना कुमारी (गुमला), सुधा तिर्की, अष्टम उरांव (लोहरदगा), पूर्णिमा कुमारी (सिमडेगा), अंकिता तिर्की (गुमला), विंगर अनिता कुमारी (रांची) और मिडफिल्डर नीतू लिंडा (रांची) शामिल है। भारतीय टीम का प्रशिक्षण जमशेदपुर में 23 अप्रैल से 31 मई तक चलेगा।

Advertisement

यह झारखंड के लिए बहुत ही गर्व का विषय है कि पूरे भारत से चुनी गयी 33 खिलाड़ियों में से झारखंड की सात खिलाड़ियों को कैंप में शामिल किया गया है। जानकारी के अनुसार नीतू अपने पांच भाई बहनों के साथ कांके के हलदाना गांव में रहती है। नीतू पहले अपने प्रखंड के मैदान में ही अभ्यास करती थी। इस दौरान उसके भाई ने खेलने से मना कर दिया था लेकिन आज उसे घर से कभी सदस्य सपोर्ट कर रहे हैं।
उसके पिता सोहराय उरांव इस समय काफी खुश हैं। उन्होंने कहा कि नीतू ने रांची ही नहीं, पूरे झारखंड का नाम रोशन किया है। वह अच्छा खेले और आगे बढ़े। नीतू लिंडा झारखंड टीम के चयन ट्रायल में वह चयनित होने के बाद राष्ट्रीय प्रतियोगिता में झारखंड के लिए खेल चुकी है। 2020 में भारत की मेजबानी में होने वाले अंडर-17 वर्ल्ड कप फुटबॉल प्रतियोगिता के लिए गोवा में इंडिया टीम का कैंप लगाया गया था। इसमें नीतू शामिल थी।

लॉक डाउन के बाद विश्व कप स्थगित कर दिया गया। अब यह प्रतियोगिता इसी साल प्रस्तावित है। इससे पहले नीतू जमशेदपुर में आयोजित इंडिया कैंप में भी शामिल हो चुकी है। बचपन से ही फुटबॉल को लेकर दीवानी नीतू कांके प्रखंड के हलदाना गांव की रहने वाली है। नीतू इससे पहले भी अंडर-18 और अंडर-19 में भारतीय महिला फुटबॉल टीम में शामिल होकर शानदार प्रदर्शन कर चुकी है।
अंडर-18 जमशेदपुर में आयोजित सैफ चैंपियनशिप में नीतू ने दो गोल कर सभी को चौंका दिया था। इसके बाद बांग्लादेश में आयोजित अंडर-19 सैफ चैंपियनशिप में भी उसने दो गोल किए थे। फुटबॉल में मिडफील्डर की तेजतर्रार खिलाड़ी नीतू ने चौथी कक्षा से ही फुटबॉल खेलना शुरू कर दिया था। उसने कांके के ऑस्कर फाउंडेशन से फुटबॉल खेलना सीखा। फिलहाल, नीतू रांची के मोरहाबादी के साई में ही रहकर फुटबॉल का प्रशिक्षण ले रही है।

तीन भाई और तीन बहनों में सबसे छोटी नीतू फिलहाल गवर्नमेंट गर्ल्स हाई स्कूल बरियातू में 11वीं की छात्रा है। नीतू जब नौ साल की थी, तभी उसकी मां गुजर गयी। नीतू के पिता के पास थोड़ी बहुत खेत है लेकिन उसमें ज्यादा खेती नहीं होती। लिहाजा बड़े भाई बहनों की मेहनत और छोटे-मोटे रोजगार से ही घर का गुजारा चलता है।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleलू-से बचाव को लेकर आपदा प्रबंधन विभाग ने जारी किया एडवाइजरी
Next Article प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बना रहे हैं स्वतंत्रता सेनानियों के सपनों का भारत : गिरिराज सिंह

Related Posts

Headlines

सम्राट सरकार ने बदला सिंगल विंडो सिस्टम, घर बैठे मिलेंगी 9 विभागों की 62 सेवाएं

September 23, 2026
Headlines

चुनाव आयोग बन गया ‘वन-मैन शो’, ज्ञानेश कुमार को बर्खास्त करें : विनोद पांडेय

September 23, 2026
झारखंड

नाबालिग से दरिंदगी की कोशिश में 62 साल का शख्स गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा सलाखों के पीछे

September 23, 2026
Advertisement
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

‘देख सपाई, बिटिया घबराई… 2017 से पहले यही हाल था’ : गोरखपुर में सपा पर बरसे सीएम योगी

September 23, 2026

सम्राट सरकार ने बदला सिंगल विंडो सिस्टम, घर बैठे मिलेंगी 9 विभागों की 62 सेवाएं

September 23, 2026

चुनाव आयोग बन गया ‘वन-मैन शो’, ज्ञानेश कुमार को बर्खास्त करें : विनोद पांडेय

September 23, 2026

नाबालिग से दरिंदगी की कोशिश में 62 साल का शख्स गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा सलाखों के पीछे

September 23, 2026

सम्राट कैबिनेट में 24 अहम एजेंडों को ग्रीन सिग्नल… जानें डिटेल्स

September 23, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.