WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now
अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
रांची। नक्सली संगठन भाकपा माओवादी संगठन ने पंचायत चुनाव 2022 का बहिष्कार करने का ग्रामीणों से आह्वान किया है। इसको लेकर दक्षिणी जोनल कमिटी प्रवक्ता अशोक ने मंगलवार को प्रेस विज्ञप्ति भी जारी की है।
ग्रामीणों से आह्वान करते हुए प्रेस विज्ञप्ति में कहा है कि ग्राम पंचायत के मुखिया, पंचायत समिति सदस्य और जिला परिषद सदस्य पद पर खड़े होनेवाले प्रत्याशी झूम उठे होंगे। झूमेंगे क्यों नहीं क्योंकि चुनाव जीतने से तो पांच साल तक उनकी पांचों ऊंगलियां घी में होंगे हर महीना वेतन मिलेगा, विकास के नाम पर खर्च के लिए अब मुखिया, प्रमुख और जिला परिषद सदस्य को लाखों-करोड़ों रुपये फंड मिलेगा।

