Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Thursday, 30 April, 2026 • 10:45 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » बसपा प्रमुख ने कांग्रेस को आत्मचिंतन करने की दी सलाह
देश

बसपा प्रमुख ने कांग्रेस को आत्मचिंतन करने की दी सलाह

December 28, 2019No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

कांग्रेस के जनहित की अनदेखी के कारण बसपा का करना पड़ा गठन : मायावती

लखनऊ। कांग्रेस महासचिव प्रियंका वाड्रा के बयान ‘दूसरी पार्टियां सरकार से डर रही हैं, वह कुछ नहीं कह रही हैं’ का जवाब देते हुए बसपा प्रमुख मायावती ने कहा कि यदि कांग्रेस जनहित की घोर अनदेखी नहीं करती तो बसपा बनाने की जरूरत ही नहीं पड़ी होती। कांग्रेस ने दलितों, पिछड़ों व मुस्लिमों को उनका संवैधानिक हक नहीं दिया। इस कारण बसपा बनाने की जरूरत पड़ी। उसे खुद आत्म चिंतन करने की जरूरत है।

Advertisement Advertisement

शनिवार शाम को बसपा प्रमुख मायावती ने ट्वीट किया कि ‘भारत बचाओ, संविधान बचाओ’ की याद कांग्रेस को तब क्यों नहीं आयी जब वह सत्ता में रहकर जनहित की घोर अनदेखी कर रही थी जिसमें दलितों, पिछड़ों व मुस्लिमों को भी उनका संवैधानिक हक नहीं मिल पा रहा था जिसके कारण ही आज बीजेपी सत्ता में बनी हुई है, तभी फिर बीएसपी को भी बनाने की जरूरत पड़ी।

कांग्रेस आज अपनी पार्टी के स्थापना दिवस को ’भारत बचाओ, संविधान बचाओ’ के रूप में मना रही है। इस मौके पर दूसरों पर चिन्ता व्यक्त करने के बजाए कांग्रेस स्वयं अपनी स्थिति पर आत्म-चिन्तन करती है, तो यह बेहतर होता, जिससे निकलने के लिए उसे अब किस्म-किस्म की नाटकबाजी करनी पड़ रही है।

कांग्रेस के स्थापना दिवस पर महासचिव प्रियंका वाड्रा ने लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि दूसरी पार्टियां सरकार से डर रही हैं, वह कुछ नहीं कह रही हैं। कांग्रेस को संघर्ष की चुनौती स्वीकार है। दमनकारी विचारधारा से टक्कर है। कार्यकर्ताओं के दिल में भय और हिंसा नहीं। उन्होंने कोई बलिदान नहीं दिया। उनके इस वक्तव्य का मायावती ने ट्वीट कर जवाब दिया।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleचंदौली के कर्मनाशा नदी का पुल क्षतिग्रस्त, कई राज्यों से संपर्क कटा
Next Article भारतीय मजदूर संघ ने की देशव्यापी आंदोलन की घोषणा

Related Posts

Headlines

‘राजनंदनी’ का कमरा बना हादसे का पिंजरा, आठ लोग पहुंच गए अस्पताल

April 30, 2026
Headlines

रांची के विकास का नया ब्लूप्रिंट तैयार, सीएम बोले- हरियाली से समझौता नहीं

April 29, 2026
Headlines

ट्रेजरी घोटाले में बड़ा धमाका : बोकारो एसपी ऑफिस का कर्मी CID के शिकंजे में

April 29, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

‘राजनंदनी’ का कमरा बना हादसे का पिंजरा, आठ लोग पहुंच गए अस्पताल

April 30, 2026

राशिफल @ 30 अप्रैल 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

April 30, 2026

रांची के विकास का नया ब्लूप्रिंट तैयार, सीएम बोले- हरियाली से समझौता नहीं

April 29, 2026

कम सोने वालों सावधान, दिमाग और दिल दोनों पर पड़ रहा है सीधा असर

April 29, 2026

रामनगरी में भक्ति का महासंगम, योगी बोले- राम मंदिर ने तोड़ी जाति की दीवार

April 29, 2026
Advertisement Advertisement
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.