Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Friday, 23 October, 2026 • 11:42 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » भारतीय मजदूर संघ ने की देशव्यापी आंदोलन की घोषणा
देश

भारतीय मजदूर संघ ने की देशव्यापी आंदोलन की घोषणा

December 28, 2019No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

auto

नई दिल्ली। भारतीय मजदूर संघ (बीएमएस) निश्चित समय के लिए अनुबंध आधारित नौकरियों के प्रचलन, सरकारी कंपनियों के निजीकरण, ठेके पर काम कराने, विनिवेश व श्रम कानूनों के कुछ मजदूर विरोधी प्रावधानों और विभिन्न अन्य मुद्दों पर 3 जनवरी को देशभर के जिला केंद्रों पर आंदोलन करेगा। इस दौरान मजदूर संघ लोगों को नागरिकता संशोधन अधिनियम के समर्थन में एक जागरुकता अभियान भी चलाएगा।

दिल्ली में भारतीय मजदूर संघ के केन्द्रीय कार्यालय पर आयोजित प्रेसवार्ता में संगठन के राष्ट्रीय महामंत्री बिरजेश उपाध्याय ने कहा कि मजदूर हितैषी मुद्दों पर भारतीय मजदूर संघ 3 दिसंबर को राष्ट्रव्यापी आंदोलन करेगा। मुख्य कार्यक्रम दिल्ली के जंतर-मंतर पर होगा।

भारतीय मजदूर संघ की ओर से मुद्दों का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि धीरे-धीरे सभी प्रकार के रोजगार अनुबंध आधारित और निश्चित अवधि के होते जा रहे हैं। इससे श्रमिकों को कभी भी नौकरी से निकाल दिये जाने का खतरा बना रहता है, साथ ही उन्हें लंबी अवधि तक कार्य करने से जुड़े लाभ भी नहीं मिल पाते हैं।

उन्होंने कहा कि सरकार सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों के निजीकरण, विनिवेश, रणनीतिक बिक्री और निगमीकरण कर रही है जिसका मजदूर संघ विरोध करता है। इसके अलावा एफडीआई को भी सरकार को रोकना चाहिए। उन्होंने कहा कि कई क्षेत्रों में निजी कंपनियां भी डूब रही हैं। ऐसे में सरकारी क्षेत्र को दोषी ठहरा कर निजीकरण करना गलत है।

उपाध्याय ने कहा कि सरकार श्रम कानूनों को चार संहिता में कोड कर रही है। मजदूर संघ सरकार के इस प्रयास की सराहना करता है लेकिन इसके कई प्रावधानों को श्रम विरोधी मानता है। श्रमिकों के न्यूनतम वेतन सहित कई विषयों को श्रम कानूनों के माध्यम से समग्रता से लागू किया जाना चाहिए।

उन्होंने कहा कि सरकार बहुत से कार्य ‘फ्लैगशिप प्रोग्राम’ के तहत करवा रही है, जिसमें सरकारी योजनाओं को लागू कराने वाले जमीन स्तर पर काम करने वाले लोगों को न्यूनतम मजदूरी और अन्य लाभ व सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं। वहीं मजदूर संघ ने मांग की कि ईपीएस के तहत मिलने वाली सभी प्रकार की पेंशन को बढ़ाकर 5 हजार किया जाना चाहिए।

बिरजेश उपाध्याय ने कहा कि जीएसटी आने से सेस के माध्यम से फंड प्राप्त करने वाली सार्वजनिक लाभ से जुड़ी योजनाएं प्रभावित हो रही हैं। इसके अलावा नगरपालिकाओं को भी जीएसटी के चलते पर्याप्त धन की कमी से जूझना पड़ रहा है और जीएसटी से प्राप्त राजस्व का राजनीतिक ढंग से इस्तेमाल हो रहा है। सरकार को निगमों और योजनाओं को धन मुहैया कराने की योजना बनानी चाहिए।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleबसपा प्रमुख ने कांग्रेस को आत्मचिंतन करने की दी सलाह
Next Article सीएए, एनसीआर और एनपीआर नोटबंदी से भी ज्यादा घातक : राहुल गांधी

Related Posts

देश

PM विश्वकर्मा योजना में अटकी मदद? तुरंत इन नंबरों पर करें कॉल, जानें कैसे मिलेगा लाभ

October 23, 2026
Headlines

मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा ऐलान- 9 जिलों के बाढ़ प्रभावित किसानों को मिलेगा मुआवजा

October 23, 2026
Headlines

रोमिंग का वादा कर विदेश में छोड़ा बेसहारा, पटना उपभोक्ता आयोग ने एयरटेल पर ठोका हर्जाना

October 23, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

PM विश्वकर्मा योजना में अटकी मदद? तुरंत इन नंबरों पर करें कॉल, जानें कैसे मिलेगा लाभ

October 23, 2026

सिर्फ खाद-बीज नहीं, पैक्स अब देगी पत्तल-प्लेट से लेकर जन औषधि केंद्र चलाने तक की ट्रेनिंग

October 23, 2026

मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा ऐलान- 9 जिलों के बाढ़ प्रभावित किसानों को मिलेगा मुआवजा

October 23, 2026

UP TGT भर्ती 2026: 17,735 शिक्षक पदों पर Vacancy, अभ्यर्थियों के लिए बड़ा मौका; जानें पूरा शेड्यूल

October 23, 2026

रोमिंग का वादा कर विदेश में छोड़ा बेसहारा, पटना उपभोक्ता आयोग ने एयरटेल पर ठोका हर्जाना

October 23, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.