Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Sunday, 3 May, 2026 • 11:09 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » झांसी पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ,विकास कार्यो व कानून व्यवस्था की करेंगे समीक्षा
Headlines

झांसी पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ,विकास कार्यो व कानून व्यवस्था की करेंगे समीक्षा

May 7, 2022No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

झांसी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का उड़न खटोला शनिवार को 4 बजे पुलिस लाइन स्थित हेलीपैड पर उतरा। वहां उनका पुष्प गुच्छ भेंटकर स्वागत किया गया। उसके बाद पूरी सुरक्षा व्यवस्था के बीच उनका काफिला सर्किट हाउस के लिए निकल पड़ा।

झांसी पहुंचकर सबसे पहले वह कमिश्नरी में विकास कार्यो एवं कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक करेंगे। उसके बाद जनप्रतिनिधियों के साथ संवाद करेंगे। इसके बाद सायंकाल मुख्यमंत्री विभिन्न योजनान्तर्गत किये गये कार्यो का स्थलीय निरीक्षण करेंगे। इसमें ध्यानचंद स्टेडियम में जिमनास्टिक हॉल का उद्घाटन करना, मेडिकल कॉलेज के 500 बेड की व्यवस्था देखना और फिर अंत में लक्ष्मी तालाब के सौंदर्यीकरण व निर्माण कार्य का निरीक्षण किया जाना प्रस्तावित है। ऐसी भी संभावना जताई जा रही है कि देर शाम वह वीरांगना महारानी लक्ष्मीबाई के ऐतिहासिक दुर्ग में होने वाले लाइट एंड साउंड शो को देखने भी जा सकते हैं। फिलहाल स्पष्ट रूप से अभी तक कुछ भी बताया नहीं गया है। मेडिकल कॉलेज व लक्ष्मी ताल का निरीक्षण और तैयारियां जरूर पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा सुबह देखी गई हैं।

वही 08 मई को सुबह मुख्यमंत्री द्वारा जनपद के लिए बेहद महत्वपूर्ण जल जीवन मिशन पेयजल योजना का गुलारा में स्थलीय निरीक्षण भी प्रस्तावित है। इससे पूर्व वह मां पीताम्बरा के दर्शन करने दतिया भी जा सकते हैं। निरीक्षण के उपरान्त वह जनपद ललितपुर के लिए रवाना हो जाएंगे।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleएक जुलाई से सिंगल यूज प्लास्टिक पूरी तरह प्रतिबंधित
Next Article मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट, जानें ! अपने जिले का हाल

Related Posts

Headlines

भोर के सन्नाटे में एनकाउंटर, बीजेपी नेता के भांजे के ह’त्यारे का चैप्टर क्लॉज

May 3, 2026
Headlines

हजारीबाग बैंक लूट केस : सरगना समेत 3 वाराणसी से गिरफ्तार

May 3, 2026
Headlines

पति ने खुद लिखी थी बीवी की मौ’त की स्क्रिप्ट, SP खोल गये राज… जानें

May 2, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

भोर के सन्नाटे में एनकाउंटर, बीजेपी नेता के भांजे के ह’त्यारे का चैप्टर क्लॉज

May 3, 2026

हजारीबाग बैंक लूट केस : सरगना समेत 3 वाराणसी से गिरफ्तार

May 3, 2026

राशिफल @ 03 मई 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

May 3, 2026

झारखंड में पहली बार इतना बड़ा चेस टूर्नामेंट, हजारीबाग में भिड़ेंगे दिग्गज

May 2, 2026

रांची में सजा स्वदेशी का महाकुंभ, राज्यपाल और CM ने किया शुभारंभ

May 2, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.