WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now
अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
दुमका। चर्चित नीरज सिंह हत्याकांड में गिरफ्तार अमन सिंह को दुमका सेंट्रल जेल में कोर्ट के आदेश पर शनिवार को देर रात शिफ्ट किया गया। अमन सिंह को यूपी से गिरफ्तार कर धनबाद जेल लाया गया था।
अमन सिंह कोयलांचल के लिए दहशत बनता जा रहा था। धनबाद जेल में बंद रहते हुए अमन सिंह कोयलांचल में धीरे-धीरे अपना मजबूत नेटवर्क खड़ा कर रहा था। प्रबुद्ध वर्ग को रंगदारी के लिए फोन पर धमकी देना पेशा का रूप लेता जा रहा था। अंततः धनबाद पुलिस ने कोर्ट से अनुमति प्राप्त कर अमन सिंह को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच दुमका जेल भेज दिया।
बताया गया है कि एमपी, एमएलए की विशेष कोर्ट ने हर पक्ष को सुनने के बाद अमन सिंह को दुमका जेल शिफ्ट कराने का आदेश दिया। धनबाद पुलिस ने कड़ी सुरक्षा के बीच आज शाम में ही अमन सिंह को दुमका जेल में शिफ्ट किया गया।
