Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Sunday, 3 May, 2026 • 11:22 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » आईएस पूजा सिंघल के पति और सीए से दूसरे दिन भी पूछताछ जारी
रांची

आईएस पूजा सिंघल के पति और सीए से दूसरे दिन भी पूछताछ जारी

May 9, 2022No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

रांची। झारखंड की खान सचिव पूजा सिंघल के पति अभिषेक झा और सीए सुमन कुमार सिंह से सोमवार को दूसरे दिन भी प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की पूछताछ जारी है। अभिषेक झा से इडी और आयकर विभाग की टीम इडी कार्यालय में पूछताछ कर रही है। इडी ने अभिषेक झा से रविवार को लंबी पूछताछ की थी। सीए सुमन कुमार पांच दिन के लिए ईडी के रिमांड पर है।

रविवार ईडी ने अभिषेक झा और सीए सुमन कुमार सिंह से करीब आठ घंटे पूछताछ की थी। दोनों से एक साथ और अलग-अलग भी पूछताछ की गई थी। पूछताछ के बाद अभिषेक झा को छोड़ दिया गया था। पूछे गये कई ऐसे सवाल थे, जिसके जवाब पूजा सिंघल के पति अभिषेक झा नहीं दे पाए थे। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार यदि आज ईडी के सवाल के जवाब पूजा सिंघल के पति अभिषेक झा नहीं दे पाते हैं तो उन्हें गिरफ्तार किया जा सकता है।
बताया जा रहा है कि रविवार को दोनों से इडी और आयकर ने साठ से अधिक सवाल किए गए थे। खासकर अभिषेक झा से पूछा गया थी पल्स अस्पताल बनाने में हुए खर्च की राशि कहां से आई थी। इसमें आइएएस पूजा सिंघल का कितना निवेश है। पल्स अस्पताल से बरामद विभिन्न काजगातों के बारे में अभिषेक झा से सवाल किया गया था। इधर, सुमन सिंह से यह जानने की कोशिश की जा रही है कि बरामद करोडों की राशि किसकी है।

उल्लेखनीय है कि आईएएस पूजा सिंघल के 25 ठिकानों पर दो दिन तक छापेमारी की। इस दौरान 19.31 करोड़ रुपये और लगभग 300 करोड़ के दस्तावेज जब्त किये गये। मनरेगा घोटाले को लेकर ईडी ने छह मई से पूजा सिंघल के आवास, उनके पति के पल्स अस्पताल, सीए सुमन कुमार सिंह सहित अन्य कई ठिकानों पर छापेमारी की। इस दौरान बड़ी मात्रा में नकदी के साथ कई महत्वपूर्ण दस्तावेज भी बरामद हुए हैं। दावा किया जा रहा है कि पूजा सिंघल के घर से एक डायरी मिली है। इसमें ब्यूरोक्रेट्स, नेताओं और रसूखदारों के नाम हैं। ट्रांजेक्शन का भी जिक्र है। माना जा रहा है कि इस मामले में पूछताछ के लिए ईडी पूजा सिंघल के साथ-साथ कई और लोगों को तलब कर सकती है।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleसड़क दुर्घटना में दो युवकों की मौत
Next Article बाबूलाल मरांडी के दल बदल मामले में अब सिर्फ मेरिट पर होगी बहस

Related Posts

Headlines

भोर के सन्नाटे में एनकाउंटर, बीजेपी नेता के भांजे के ह’त्यारे का चैप्टर क्लॉज

May 3, 2026
Headlines

हजारीबाग बैंक लूट केस : सरगना समेत 3 वाराणसी से गिरफ्तार

May 3, 2026
रांची

रांची में सजा स्वदेशी का महाकुंभ, राज्यपाल और CM ने किया शुभारंभ

May 2, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

भोर के सन्नाटे में एनकाउंटर, बीजेपी नेता के भांजे के ह’त्यारे का चैप्टर क्लॉज

May 3, 2026

हजारीबाग बैंक लूट केस : सरगना समेत 3 वाराणसी से गिरफ्तार

May 3, 2026

राशिफल @ 03 मई 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

May 3, 2026

झारखंड में पहली बार इतना बड़ा चेस टूर्नामेंट, हजारीबाग में भिड़ेंगे दिग्गज

May 2, 2026

रांची में सजा स्वदेशी का महाकुंभ, राज्यपाल और CM ने किया शुभारंभ

May 2, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.