WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now
अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
लखनऊ। यूपी के डीजीपी मुकुल गोयल को उनके पद से हटा दिया गया है। उन्हें डीजी नागरिक सुरक्षा के पद पर भेज दिया गया। डीजीपी मुकुल गोयल को शासकीय कार्यों की अवहेलना करने, विभागीय कार्यों में रुचि न लेने और अकर्मण्यता के चलते डीजीपी पद से मुक्त कर दिया गया है। वर्ष 1987 बैच के आईपीएस अधिकारी मुकुल गोयल इसके पूर्व केन्द्र में एडीजी बीएसएफ के पद पर तैनात रहे थे। सपा सरकार में वह एडीजी लॉ एंड ऑर्डर के पद पर भी काम कर चुके हैं।

