Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Wednesday, 23 September, 2026 • 09:10 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » बिहार में निवेश की बड़ी संभावनाएं, इन्वेस्टर्स के लिए निवेश की पहली पसंद बनेगा बिहार:उपमुख्यमंत्री
बिहार

बिहार में निवेश की बड़ी संभावनाएं, इन्वेस्टर्स के लिए निवेश की पहली पसंद बनेगा बिहार:उपमुख्यमंत्री

May 12, 2022No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

पटना/नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के ताज होटल में आयोजित बिहार इन्वेस्टर्स मीट-2022 को गुरुवार संबोधित करते हुए उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद ने कहा कि बिहार में औद्योगिक विकास और उद्यमिता के क्षेत्र में तेजी से कदम बढ़ा रहा है। बिहार में निवेश की प्रचुर संभावनाएं हैं।

उन्होंने कहा कि बिहार सरकार ने औद्योगिक प्रोत्साहन नीति और इथेनॉल उत्पादन प्रोत्साहन नीति को अंगीकृत करके राज्य में निवेश और निवेशकों की सुविधा के सुनिश्चित इंतजाम किए हैं। इन्वेस्टर्स के लिए बिहार निवेश की पहली पसंद बनेगा।

Advertisement

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार पहले उपभोक्ता राज्य के रूप में जाना जाता था। फार्मास्युटिकल्स सहित अन्य उत्पादों को बनाने वाली बड़ी-बड़ी कंपनियां बिहार में अपने उत्पादों की मार्केटिंग के लिए बड़े पैमाने पर प्रचार-प्रसार करती रही हैं। परंतु अब स्थितियां बदली हैं।बिहार अब उपभोक्ता राज्य ही नहीं, बल्कि उत्पादक राज्य बनने की ओर तेजी से कदम बढ़ा रहा है।

तारकिशोर प्रसाद ने कहा कि उद्योग मंत्री मो शाहनवाज हुसैन इस दिशा में संकल्पित प्रयास कर रहे हैं।उन्होंने कहा कि बिहार के पास प्रचुर मात्रा में जल संपदा है। सालों भर जल से प्लावित रहने वाली नदियां हैं।मां स्वरूपा गंगा नदी का लंबा किनारा बिहार से होकर गुजरता है। ऐसी स्थिति में एक एक्वा उद्योग की बिहार में बड़ी संभावनाएं हैं। उन्होंने कहा कि इसके अतिरिक्त मक्का, मखाना, आम, लीची, केला का उत्पादन बिहार में बड़े पैमाने पर होता है, जो फूड प्रोसेसिंग उद्योग के कच्चे माल के रूप में उपयोगी है। इथेनॉल उत्पादन के लिए बिहार में तेजी से काम शुरू हुआ है।

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि 2005 से लगातार बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में राज्य में आधारभूत संरचनाओं में काफी काम हुआ है। सड़कें, बिजली, विधि-व्यवस्था सहित औद्योगिक विकास के लिए महत्वपूर्ण इन सभी अवयवों पर बेहतर काम हुआ है, जिससे राज्य में औद्योगिक विकास का सकारात्मक माहौल पैदा हुआ है।

उन्होंने कहा कि बिहार सरकार ने वित्तीय वर्ष 2021-22 में 218000 करोड़ रुपये का बजट पेश किया था, जिसमें से अलग-अलग विभागों में तकरीबन दो लाख करोड़ रुपये से अधिक की राशि खर्च हुई, जिससे बिहार बजट की सर्वाधिक राशि खर्च करने वाले प्रमुख पांच राज्य में शामिल हुआ। बिहार सरकार ने वित्तीय वर्ष 2022-23 में 237000 करोड़ का बजट पेश किया है। बिहार की अर्थव्यवस्था तेजी से आगे बढ़ रही है।

उन्होंने इस अवसर पर इन्वेस्टर्स और उद्योगपतियों का आह्वान करते हुए कहा कि आप निवेश के लिए बिहार का रुख करें। बिहार सरकार हरसंभव मदद मुहैया कराएगी।बिहार में उद्योग की स्थापना सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है। बिहार में उद्योगों की स्थापना से प्रदेश में रोजगार के अवसर बढ़ेंगे और लोगों की आमदनी में भी वृद्धि होगी।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleझारखंड कैडर के ये IAS होंगे देश के अगले मुख्य चुनाव आयुक्त
Next Article नीतीश कुमार ने जो बिहार बनाकर दिया है, उसके लिए सभी बिहारवासी उनके शुक्रगुजार हैं: सांसद

Related Posts

Headlines

सम्राट सरकार ने बदला सिंगल विंडो सिस्टम, घर बैठे मिलेंगी 9 विभागों की 62 सेवाएं

September 23, 2026
Headlines

चुनाव आयोग बन गया ‘वन-मैन शो’, ज्ञानेश कुमार को बर्खास्त करें : विनोद पांडेय

September 23, 2026
Headlines

सम्राट कैबिनेट में 24 अहम एजेंडों को ग्रीन सिग्नल… जानें डिटेल्स

September 23, 2026
Advertisement
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

‘देख सपाई, बिटिया घबराई… 2017 से पहले यही हाल था’ : गोरखपुर में सपा पर बरसे सीएम योगी

September 23, 2026

सम्राट सरकार ने बदला सिंगल विंडो सिस्टम, घर बैठे मिलेंगी 9 विभागों की 62 सेवाएं

September 23, 2026

चुनाव आयोग बन गया ‘वन-मैन शो’, ज्ञानेश कुमार को बर्खास्त करें : विनोद पांडेय

September 23, 2026

नाबालिग से दरिंदगी की कोशिश में 62 साल का शख्स गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा सलाखों के पीछे

September 23, 2026

सम्राट कैबिनेट में 24 अहम एजेंडों को ग्रीन सिग्नल… जानें डिटेल्स

September 23, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.