Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Wednesday, 16 September, 2026 • 03:56 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » पूर्वजों की गलती की सजा आज हम भुगत रहे : गिरिराज सिंह
Headlines

पूर्वजों की गलती की सजा आज हम भुगत रहे : गिरिराज सिंह

May 15, 2022No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

मेरठ। केंद्रीय पंचायत राज एवं ग्रामीण विकास मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि अतीत में की गई पूर्वजों की गलती की सजा हम भुगत रहे हैं। 1947 में अगर पूर्ण विभाजन होता तो यह समस्या सामने नहीं आती। उन्होंने देशहित में जनसंख्या कानून लागू करने की मांग उठाई और इसके लिए आंदोलन जारी रखने का ऐलान किया।

जनसंख्या समाधान फाउंडेशन का तीन दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन रविवार को बागपत रोड स्थित मिलेनियम पब्लिक स्कूल में शुरू हुआ। मुख्य अतिथि केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने एकसुर से देश में जनसंख्या कानून लागू करने की जरूरत बताई और इसके लिए आंदोलन जारी रखने की बात कही। उन्होंने कहा कि जनसंख्या विस्फोट की समस्या के मूल में हमारे कुछ पूर्वज भी जिम्मेदार है। 1947 में पूर्वजों ने पूर्ण विभाजन ना करके गलती की। अगर पूर्ण विभाजन हुआ होता तो देश की यह स्थिति नहीं होती। उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री नेहरू पर तुष्टिकरण के आरोप लगाते हुए कहा कि उनके तुष्टिकरण की वजह से ही भारत में आज भी आक्रांताओं की निशानियां मौजूद हैं। विभाजन के समय ही नेहरू को चाहिए था कि देश में आक्रांताओं की सारी निशानियों को मिटा दें, लेकिन तुष्टिकरण की राजनीति के लिए नेहरू ने अयोध्या, काशी, मथुरा को ही विवादित नहीं रखा, बल्कि अकबर, औरंगजेब के नाम पर सड़कें भी बनवा दी। मीडिया की ओर इशारा करते हुए कहा कि मैं आज यहां चटपटी बातें नहीं करने आया हूं। चटपटी बातें बाहर करूंगा।

auto

गौरतलब है कि जनसंख्या नियंत्रण की मांग को लेकर जनसंख्या समाधान फाउंडेशन कई वर्षों से आंदोलन कर रहा है। इसे केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह का समर्थन मिलता रहा है। फाउंडेशन के राष्ट्रीय अधिवेशन में 23 राज्यों के प्रतिनिधि तीन दिन तक जनसंख्या नियंत्रण की नीति पर आंदोलन की रूपरेखा तैयार करेंगे। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि देश में समान जनसंख्या कानून लागू होना चाहिए, जो हिन्दू, मुस्लिम, सिख, ईसाई पर समान रूप से लागू हो।

फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल चौधरी ने कहा कि जनसंख्या कानून को लेकर अब आंदोलन तेज किया जाएगा। अधिवेशन में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रविंद्र गुर्जर, उप्र अध्यक्ष गजेंद्र नीलकंठ, नवीन प्रधान, रमनकांत, धीरेंद्र त्यागी, कपिल त्यागी आदि उपस्थित रहे।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleमेरठ में 27 मई और 10 जून को होगा मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम
Next Article पत्नी के साथ नोकझोंक के बाद सिपाही ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

Related Posts

Headlines

बिहार STF की बड़ी स्ट्राइक… पटना और गोड्डा में रेड मार किया चौंकाने वाला खुलासा

September 16, 2026
Headlines

राजधानी में छत छिनती देख सड़कों पर उतरीं महिलाएं, पुलिस से तीखी झड़प

September 16, 2026
झारखंड

एक्शन मोड में SSP, अड्डेबाजों और नशेड़ियों पर रात के अंधेरे में कसा शिकंजा

September 16, 2026
Advertisement
auto
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

बिहार STF की बड़ी स्ट्राइक… पटना और गोड्डा में रेड मार किया चौंकाने वाला खुलासा

September 16, 2026

राजधानी में छत छिनती देख सड़कों पर उतरीं महिलाएं, पुलिस से तीखी झड़प

September 16, 2026

एक्शन मोड में SSP, अड्डेबाजों और नशेड़ियों पर रात के अंधेरे में कसा शिकंजा

September 16, 2026

राशिफल @ 16 सितंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

September 16, 2026

तकनीक बनेगी किसानों की ताकत, 53 लाख Farmer Registry तैयार : मंत्री विजय सिन्हा

September 15, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.