Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Sunday, 3 May, 2026 • 12:18 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » अब बुखार नहीं रहेगा रहस्यमय, 48 घण्टे में होगी विषाणु की पहचान
Headlines

अब बुखार नहीं रहेगा रहस्यमय, 48 घण्टे में होगी विषाणु की पहचान

May 16, 2022No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में अब कोई भी बुखार रहस्मय नहीं रहेगा। वहीं स्वस्थ्य विभाग ने डेंगू की रोकथाम के लिए भी तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसके लिये जांच लैब की संख्या बढ़ाई जा रही। प्रदेश में रहस्यमयी बुखार की पहचान के लिये पीजीआई व केजीएमयू में एपेक्स लैब की स्थापना की गयी है। इस लैब में 48 घण्टे के अंदर बुखार के विषाणु की पहचान हो सकेगी।

प्रदेश के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य महानिदेशक डॉ.वेदब्रत सिंह ने राष्ट्रीय डेंगू दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यशाला में जानकारी देते हुये बताया कि डेंगू की रोकथाम के लिए सबसे ज्यादा जरूरी जागरुकता है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के सभी जिलों में डेंगू की बीमारी से पीड़ित गम्भीर मरीजों के लिए खास इंतजाम किये जा रहे हैं। इसी के तहत सभी जिलों में ब्लड सेपरेशन युनिट व करीब 88 जांच केंद्र बनाये जा रहे हैं। जहां पर डेंगू की तत्काल जांच हो सके। इससे समय बचेगा और मरीज को जल्द से जल्द उचित इलाज मिलेगा।

चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के संचारी रोग निदेशक डॉ. ए के. सिंह ने बताया कि अब 48 घंटे के भीतर अज्ञात बुखार के विषाणु की पहचान हो सकेगी। उन्होंने बताया कि भारत में डेंगू बीते कुछ सालों में बढ़कर आठ गुना हो गया है। इसके पीछे का एक कारण डेंगू के वायरस में बदलाव भी रहा है। उन्होंने बताया कि राजधानी में इस साल जनवरी के महीने से लेकर अप्रैल तक 25 मामले सामने आये हैं। वहीं प्रदेश में डेंगू पीड़ितों की संख्या करीब 75 रही है।

डेंगू की रोकथाम के लिए सीएचसी स्तर पर डेंगू रिस्पांस टीम बनायी गयी है, जो किसी के बुखार आने पर तत्काल जांच से लेकर इलाज मुहैया कराने का काम करेगी। इससे डेंगू पीड़ितों की जान बचायी जा सकेगी।

डेंगू में मरीज को खतरा बुखार के बाद
डाॅ. विकास सिंघल ने बताया कि डेंगू के मरीजों में उस समय ज्यादा ध्यान देने की जरूरत होती है। जब उनका बुखार उतर चुका होता है। साथ ही उन्होंने कहा कि मरीज के शरीर में पानी की मात्रा कम या ज्यादा नहीं होनी चाहिए, इससे मरीज को खतरा हो सकता है।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleडीसी ने पल्स हॉस्पिटल की जमीन से जुड़ी जांच रिपोर्ट 48 घंटे के अंदर मांगी
Next Article बुद्ध पूर्णिमा पर योगी मंत्रिमंडल को मिलेगा ‘मोदी मंत्र’

Related Posts

Headlines

भोर के सन्नाटे में एनकाउंटर, बीजेपी नेता के भांजे के ह’त्यारे का चैप्टर क्लॉज

May 3, 2026
Headlines

हजारीबाग बैंक लूट केस : सरगना समेत 3 वाराणसी से गिरफ्तार

May 3, 2026
Headlines

पति ने खुद लिखी थी बीवी की मौ’त की स्क्रिप्ट, SP खोल गये राज… जानें

May 2, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

भोर के सन्नाटे में एनकाउंटर, बीजेपी नेता के भांजे के ह’त्यारे का चैप्टर क्लॉज

May 3, 2026

हजारीबाग बैंक लूट केस : सरगना समेत 3 वाराणसी से गिरफ्तार

May 3, 2026

राशिफल @ 03 मई 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

May 3, 2026

झारखंड में पहली बार इतना बड़ा चेस टूर्नामेंट, हजारीबाग में भिड़ेंगे दिग्गज

May 2, 2026

रांची में सजा स्वदेशी का महाकुंभ, राज्यपाल और CM ने किया शुभारंभ

May 2, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.