Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Sunday, 3 May, 2026 • 12:11 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » बुद्ध पूर्णिमा पर योगी मंत्रिमंडल को मिलेगा ‘मोदी मंत्र’
Headlines

बुद्ध पूर्णिमा पर योगी मंत्रिमंडल को मिलेगा ‘मोदी मंत्र’

May 16, 2022No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

लखनऊ। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सोमवार को बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर कुशीनगर और लुंबिनी का भ्रमण करने के बाद योगी सरकार के मंत्रियों के साथ मुलाकात करेंगे। योगी सरकार को ‘मोदी मंत्र’ मिलेगा। माना जा रहा है कि प्रधानमंत्री मोदी का यह मंत्र न सिर्फ 2024 के लिहाज से काफी अहम होगा बल्कि 2027 में योगी की पुन: वापसी में भी मील का पत्थर साबित होगा।

केन्द्र की सत्ता हो या उत्तर प्रदेश की, अब भाजपा केवल विपक्ष को निशाने पर लेकर वापसी नहीं कर सकती। अब उसे अपनी सरकार की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाना होगा। जनता के बीच खरा उतरना होगा। ऐसी तमाम चुनौतियों का सामना कैसे किया जाए, इसका हुनर प्रधानमंत्री मोदी को बखूबी आता है। मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के रूप में बार-बार वापसी करने वाले मोदी अपने अनुभवों के आधार पर योगी मंत्रिमंडल का मार्गदर्शन करेंगे। योगी सरकार के साथ उनकी यह मुलाकात बेहद अहम मानी जा रही है। मिली जानकारी के मुताबिक प्रधानमंत्री मोदी सोमवार को देर शाम योगी मंत्रिमंडल के सदस्यों के साथ मुलाकात करेंगे। उनकी यह मुलाकात मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सरकारी आवास पांच कालिदास मार्ग पर होगी।

माना जा रहा है कि बैठक में संगठन और सरकार के बीच तालमेल बना रहे, इस विषय पर भी मंथन होने की पूरी संभावना है। उप्र में भाजपा के नये अध्यक्ष की तलाश जारी है। प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह के मंत्री बनने के बाद से भाजपा को नये चेहरे की तलाश है। इस अहम मुलाकात में एक तरफ जहां योगी के मंत्री अपना रिपोर्ट कार्ड प्रस्तुत करेंगे, वहीं दूसरी ओर सरकार और संगठन से जुड़े तमाम विषयों पर प्रधानमंत्री मोदी का उन्हें मार्गदर्शन मिलेगा।

भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता राकेश त्रिपाठी का कहना है कि प्रधानमंत्री मोदी ने आज एक ही दिन में भगवान बुद्ध की जन्मस्थली और निर्वाण स्थली पर जाकर देश के साथ ही दुनिया को भी संदेश दिया है। दुनियाभर में भगवान बुद्ध के अनुयायियों को संदेश है कि भारत से ही दुनिया को शांति का संदेश गया है। भारत से ही दुनिया को प्रकाश मिल सकता है। दो देशों के बीच आपसी संबंधों को मजबूती मिली है। वहीं दूसरी ओर उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्रिमंडल के सदस्यों को उनका मार्गदर्शन मिलेगा। यह प्रदेश के लिए बेहतर संकेत है।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleअब बुखार नहीं रहेगा रहस्यमय, 48 घण्टे में होगी विषाणु की पहचान
Next Article एनटीपीसी कोयला खनन मुख्यालय में स्वच्छता पखवाड़ा शुरू

Related Posts

Headlines

भोर के सन्नाटे में एनकाउंटर, बीजेपी नेता के भांजे के ह’त्यारे का चैप्टर क्लॉज

May 3, 2026
Headlines

हजारीबाग बैंक लूट केस : सरगना समेत 3 वाराणसी से गिरफ्तार

May 3, 2026
Headlines

पति ने खुद लिखी थी बीवी की मौ’त की स्क्रिप्ट, SP खोल गये राज… जानें

May 2, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

भोर के सन्नाटे में एनकाउंटर, बीजेपी नेता के भांजे के ह’त्यारे का चैप्टर क्लॉज

May 3, 2026

हजारीबाग बैंक लूट केस : सरगना समेत 3 वाराणसी से गिरफ्तार

May 3, 2026

राशिफल @ 03 मई 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

May 3, 2026

झारखंड में पहली बार इतना बड़ा चेस टूर्नामेंट, हजारीबाग में भिड़ेंगे दिग्गज

May 2, 2026

रांची में सजा स्वदेशी का महाकुंभ, राज्यपाल और CM ने किया शुभारंभ

May 2, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.