Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Saturday, 24 October, 2026 • 10:29 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » ननकाना साहिब जैसी घटनाएं सीएए को सही ठहराती हैं : विहिप
देश

ननकाना साहिब जैसी घटनाएं सीएए को सही ठहराती हैं : विहिप

January 4, 2020No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

auto

नई दिल्ली। विश्व हिन्दू परिषद (विहिप) ने पाकिस्तान में गुरु नानकदेव के पवित्र जन्म स्थान श्री ननकाना साहिब पर इस्लामिक जिहादी हमले की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि अल्पसंख्यकों पर इस तरह के लगातार हमले नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) को सही ठहराते हैं।

विहिप के राष्ट्रीय महासचिव मिलिंद परांडे ने शनिवार को भारत सरकार और संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार आयोग से इस मुद्दे को मजबूती से वैश्विक पटल पर उठाने और पाकिस्तान से अल्पसंख्यकों की सुरक्षा सुनश्चित करने की मांग की। उन्होंने कहा कि केवल स्वार्थी राजनीति के लिए सीएए का विरोध करने वाले देश में हिंसा भड़का रहे हैं।

उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह, कांग्रेस व अन्य सैक्यूलरवादी गैंग ननकाना साहिब की घटना के बाद भी सीएए के विरोध की गन्दी राजनीति करते रहेंगे या हिन्दू सिख व ननकाना साहिब गुरुद्वारे के साथ भी खड़े होंगे।

विहिप नेता ने राजनीतिक दलों को चेतनावनी देते हुए कहा कि स्वार्थी अल्पसंख्यक तुष्टिकरण की राजनीति करने वाले राजनेता और राजनीतिक दलों को सचेत हो जाना चाहिए। ऐसे नेताओं को अल्पसंख्यक हिन्दुओं पर हो रहे अत्याचारों की कोई चिंता नहीं है जबकि पाकिस्तान में उनके परिवार और संपत्ति सुरक्षित नहीं हैं।

परांडे ने कहा कि हमलावरों द्वारा गुरुद्वारा ननकाना साहिब को हटाने और शहर का नाम बदलकर गुलाम-ए-मुस्तफा रखने की मांग करना इस बात का प्रमाण है कि पाकिस्तान में हिन्दू सिख अल्पसंख्यकों की धार्मिक संवेदनशीलता का कोई सम्मान नहीं है। उन्होंने मांग की कि केंद्र सरकार को पाकिस्तान पर दबाव बनाना चाहिए और विहिप भी मांग करती है कि पाकिस्तान अपने अल्पसंख्यकों की रक्षा करे और उन्हें अत्याचारों से बचाये।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleमहाराष्ट्र: उद्धव सरकार को, अब्दुल सत्तार का मंत्री पद से इस्तीफा
Next Article श्री ननकाना साहिब पत्थरबाजी मामला : फिर घिरे विवादित मंत्री फवाद चौधरी

Related Posts

Headlines

बाहुबली विधायक अनंत सिंह 6 साल के लिए पार्टी से निष्काशित, एक और पर भी गिरी गाज

October 24, 2026
Headlines

संथाल समाज के दो बड़े महासम्मेलनों में शामिल होंगे सीएम हेमंत, मिला न्योता

October 24, 2026
Headlines

छठ को लेकर एक्शन में रांची प्रशासन, डीसी ने अफसरों के साथ खंगाले शहर के घाट

October 24, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

इसरो भर्ती का इंतजार खत्म! 244 पदों के लिए रिजल्ट जारी, जानें आगे क्या करना होगा

October 24, 2026

बाहुबली विधायक अनंत सिंह 6 साल के लिए पार्टी से निष्काशित, एक और पर भी गिरी गाज

October 24, 2026

संथाल समाज के दो बड़े महासम्मेलनों में शामिल होंगे सीएम हेमंत, मिला न्योता

October 24, 2026

सत्यनिष्ठा से समृद्धि की राह पर CCL, अनूठे प्रयोग से जगायेगा सतर्कता की अलख

October 24, 2026

छठ को लेकर एक्शन में रांची प्रशासन, डीसी ने अफसरों के साथ खंगाले शहर के घाट

October 24, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.