Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Sunday, 3 May, 2026 • 12:13 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » अमृत सरोवर ऐसा बने, जो अगली पीढ़ी की आवश्यकताओं को पूरी करे : अर्जुन मुंडा
रांची

अमृत सरोवर ऐसा बने, जो अगली पीढ़ी की आवश्यकताओं को पूरी करे : अर्जुन मुंडा

May 20, 2022No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

रांची। केन्द्रीय जनजातीय मामलों के मंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा है कि प्रत्येक जिला में बनने वाले अमृत सरोवर ऐसा बने, जो अगली पीढ़ी की आवश्यकताओं को पूरी करे। हमें जल संरक्षण पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है।साथ ही यह भी ध्यान रखें कि सरोवर के प्राकृतिक जल स्त्रोत में कोई बाधा नहीं हो। शहरों में तलब भरकर बिल्डिंग बन रहे हैं, उसपर रोक लगे।मुंडा शुक्रवार को विकास कार्यों की जानकारी के लिए खूंटी लोकसभा अंतर्गत खूंटी, सिमडेगा, गुमला, सराईकेला खरसावां, चाईबासा एवं रांची के उपायुक्तों और अन्य वरीय अधिकारियों के साथ वर्चुअल बैठक की।

मुंडा ने आगामी नौ जून को भगवान बिरसा मुंडा के शहादत दिवस के अवसर पर इन जिलों में होनेवाले कार्यक्रमों के बारे में जानकारी ली। उन्होंने 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर सभी जिलों में बड़ा कार्यक्रम करने का आग्रह किया, जिसमें युवाओं की भागीदारी हो। मुंडा ने कहा कि ये सभी जनजाति बहुल और आकांक्षी जिले हैं। इन जिलों में रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य और आधारभूत संरचना के लिए जनजातीय कार्य मंत्रालय अन्य मंत्रालयों के सहयोग से योजना तथा आवश्यक संसाधन उपलब्ध करा सकती है। इसके लिए जिले के उपायुक्त योजना भेज सकते हैं।झारखंड में संचार व्यवस्था दुरुस्त करने टू जी से फोर जी करने के लिए केंद्र ने 450 टावर लगाने की अनुमति दे दी है।
उन्होंने कहा कि उपायुक्त आपस में तालमेल बनाकर कृषि एवं वन उत्पादों की मार्केटिंग की समुचित व्यवस्था कर लोगों को आजीविका से जोड़ें। इसके लिए यहां फूड प्रोसेसिंग इंडस्ट्री भी लगाए जा सकते हैं। इसके लिए मैं केंद्र सरकार से मदद करने के लिए तैयार हैं। उन्होंने कहा कि नई शिक्षा नीति में क्षेत्रीय भाषाओं के माध्यम से पढ़ाई पर विशेष जोर दिया गया है। यहां जनजातीय एवं अन्य क्षेत्रीय भाषाओं को जोड़ने के लिये काम करना चाहिए। बैठक में सभी जिलों के उपायुक्तों ने अपने अपने जिला में चल रहे विकास योजनाओं के बारे में जानकारी दी।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleपत्नी को उतारा मौत के घाट, आराेपित गिरफ्तार
Next Article पिपरवार में एनआईए की ताबड़तोड़ छापेमारी

Related Posts

Headlines

भोर के सन्नाटे में एनकाउंटर, बीजेपी नेता के भांजे के ह’त्यारे का चैप्टर क्लॉज

May 3, 2026
Headlines

हजारीबाग बैंक लूट केस : सरगना समेत 3 वाराणसी से गिरफ्तार

May 3, 2026
रांची

रांची में सजा स्वदेशी का महाकुंभ, राज्यपाल और CM ने किया शुभारंभ

May 2, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

भोर के सन्नाटे में एनकाउंटर, बीजेपी नेता के भांजे के ह’त्यारे का चैप्टर क्लॉज

May 3, 2026

हजारीबाग बैंक लूट केस : सरगना समेत 3 वाराणसी से गिरफ्तार

May 3, 2026

राशिफल @ 03 मई 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

May 3, 2026

झारखंड में पहली बार इतना बड़ा चेस टूर्नामेंट, हजारीबाग में भिड़ेंगे दिग्गज

May 2, 2026

रांची में सजा स्वदेशी का महाकुंभ, राज्यपाल और CM ने किया शुभारंभ

May 2, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.