Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Thursday, 12 November, 2026 • 06:57 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home»Headlines»मुख्यमंत्री योगी के साथ प्रशिक्षण लेना चाहते हैं अखिलेश
Headlines

मुख्यमंत्री योगी के साथ प्रशिक्षण लेना चाहते हैं अखिलेश

May 20, 2022No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto
IPRD_ERO_000293/26-27

auto

लखनऊ। सियासी पहलवानों के लिए उत्तर प्रदेश की धरती सबसे उर्वरा मानी जाती रही है। ऐसी माटी के अखाड़े में पहलवान जुटें और सियासी ताल न ठोकें, यह हो नहीं सकता। जी हां, कुछ इसी तरह का माहौल शुक्रवार को उप्र विधान सभा में उस वक्त देखने को मिला जब विधायकों के लिए प्रबोधन कार्यक्रम और ई-विधान व्यवस्था के उद्घाटन अवसर पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और नेता प्रतिपक्ष अखिलेश यादव जैसे राजनीति धुरंधर एक मंच पर जुटे।

निलंबित आईएएस पूजा सिंघल की रिमांड पांच दिन और बढ़ी, सीए को ईडी ने भेजा होटवार जेल

निलंबित आईएएस पूजा सिंघल की रिमांड पांच दिन और बढ़ी, सीए को ईडी ने भेजा होटवार जेल

इस कार्यक्रम में सबसे पहले उप्र विधान सभा के अध्यक्ष सतीश महाना ने अपनी बात रखी। उन्होंने लोकसभा अध्यक्ष और मुख्यमंत्री योगी का मार्गदर्शन के लिए आभार व्यक्त किया। साथ ही नेता प्रतिपक्ष के सहयोगात्मक रवैये के लिए सराहना की और धन्यवाद दिया। अध्यक्ष के बाद पूर्व मुख्यमंत्री व विधान सभा में नेता प्रतिपक्ष अखिलेश यादव खड़े हुए। अपने उद्बोधन में उन्होंने कहा कि विधान सभा को नई तकनीक से लैस करने के लिए साधुवाद। अखिलेश ने कहा कि तकनीक का इस्तेमाल हम सबको करना चाहिए। तकनीक के इस्तेमाल से पारदर्शिता आएगी और जवाबदेही तय होगी। साथ ही भ्रष्टाचार को रोकने में भी मदद मिलती है। मुझे जानकारी मिली है कि दो दिनों तक सदस्यों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। अखिलेश ने कहा कि मैं चाहता हूं कि मुख्यमंत्री जी और मेरा अलग से एक साथ प्रशिक्षण हो। उनकी इस बात को लोगों ने चुटकी के तौर पर लिया।

लालू यादव से जुड़े 15 ठिकानों पर CBI की छापेमारी। पूर्व CM राबड़ी देवी के आवास पहुंची CBI की टीम

लालू यादव से जुड़े 15 ठिकानों पर CBI की छापेमारी। पूर्व CM राबड़ी देवी के आवास पहुंची CBI की टीम

अखिलेश यादव चुटकी लें तो मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भला पीछे कैसे रह सकते हैं। योगी ने अपना भाषण शुरू किया। उन्होंने ई-विधान व्यवस्था लागू करने और विधायकों के प्रबोधन के लिए उप्र विधान सभा अध्यक्ष के प्रति आभार प्रकट किया। पिछले पांच साल के दौरान प्रदेश में हुए विकास कार्यों की संक्षिप्त चर्चा की। साथ ही कहा कि कोरोना महामारी के बावजूद उप्र विधान सभा ने कई कीर्तिमान स्थापित किये। सदन चलाया गया। इसके बाद उन्होंने ई-विधान व्यवस्था का जिक्र करते हुए अखिलेश की चुटकी का जवाब दिया। योगी ने कहा कि तकनीक हमें आगे बढ़ने में मददगार है। इसलिए हमें तकनीक का इस्तेमाल करना चाहिए,लेकिन तकनीक का पिछलग्गू नहीं बनना चाहिए। पिछलग्गू बनना ठीक नहीं है। आप सब पर जनता ने भरोसा जताया है। ऐसा न हो कि तकनीक के पीछे भागते-भागते आप लोग क्षेत्र में जाएं ही नहीं। सब कुछ डिजिटल करने लगें। सोशल मीडिया के माध्यम से ही जनता के बीच अपनी पहुंच बनाने में जुट जाएं। ऐसा करेंगे तो जनता भी आपको डिजिटली वोट दे देगी। योगी के इस बयान को अखिलेश के प्रशिक्षण वाले बयान से जोड़कर देखा जा रहा है। कुल मिलाकर इस कार्यक्रम के दौरान इन दो नेताओं की यह बातें चर्चा का केन्द्र बनी रहीं।

मालगाड़ी की चपेट में आने से तीन हाथी की मौत

मालगाड़ी की चपेट में आने से तीन हाथी की मौत

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleयूपी में खुलेंगे 1.80 लाख सीएससी, 4.5 लाख युवाओं को मिलेगा रोजगार
Next Article पलामू में जिला परिषद के दो प्रत्याशी समेत 12 पर प्राथमिकी

Related Posts

Headlines

स्वच्छता में फिर चमका जमशेदपुर, राष्ट्रपति से मिला राष्ट्रीय सम्मान

November 11, 2026
Headlines

एयर इंडिया फ्लाइट को हाईजैक की धमकी, टॉयलेट में लिपस्टिक से लिखा मिला नोट

November 11, 2026
Headlines

पटना को मिला ‘स्टेट फर्स्ट स्वच्छ सिटी’ का खिताब, सीएम बोले- यह बिहार के लिए गौरव

November 11, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 12 नवंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

November 12, 2026

छलकती आंखों से हुई मां काली की विदाई, 39वें साल गूंजा नशा मुक्ति का संकल्प

November 11, 2026

स्वच्छता में फिर चमका जमशेदपुर, राष्ट्रपति से मिला राष्ट्रीय सम्मान

November 11, 2026

एयर इंडिया फ्लाइट को हाईजैक की धमकी, टॉयलेट में लिपस्टिक से लिखा मिला नोट

November 11, 2026

पटना को मिला ‘स्टेट फर्स्ट स्वच्छ सिटी’ का खिताब, सीएम बोले- यह बिहार के लिए गौरव

November 11, 2026
Advertisement
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.