Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Friday, 16 October, 2026 • 06:02 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » पलामू में जिला परिषद के दो प्रत्याशी समेत 12 पर प्राथमिकी
Headlines

पलामू में जिला परिषद के दो प्रत्याशी समेत 12 पर प्राथमिकी

May 20, 2022No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

मेदिनीनगर। राज्य में द्वितीय चरण के पंचायत चुनाव से एक दिन पहले मतदान को प्रभावित करने के उद्देश्य से वाहन से घूम रहे लोगों पर कार्रवाई की गई है। इस क्रम में तीन वाहन जब्त किए गए, जबकि चार लोगों को गिरफ्तार किया गया। साथ ही दो जिला परिषद के प्रत्याशी समेत 12 लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की गई। इनमें से गिरफ्तार चार लोगों को शुक्रवार को जेल भेज दिया गया।

उल्लेखनीय है कि छतरपुर समेत पांच प्रखंडों में 19 मई को द्वितीय चरण का पंचायत चुनाव संपन्न हुआ। पंचायत चुनाव से एक दिन पहले 18 मई की रात पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि छतरपुर थाना क्षेत्र के डाली-मुरूमदाग रोड में चुनाव को प्रभावित करने के उद्देश्य से वाहन में सवार होकर लोग घूम रहे हैं। लोगों पर कार्रवाई की गई। पुलिस कार्रवाई में तीन वाहन जब्त किए गए, जबकि दो हथियार एवं घातक सामान बरामद किए गए।
पुलिस कार्रवाई में मौके से चार लोगों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार लोगों में सगीर आलम (28 ) सोनू अंसारी (28 ) फखरुद्दीन अंसारी (33) एवं मोहम्मद अल्ताफ अली (30 ) शामिल हैं। सगीर, सोनू एवं फखरुद्दीन मुनकेरी के रहने वाले हैं, जबकि मोहम्मद अल्ताफ खेंद्राकला, थाना छतरपुर के निवासी हैं।

निलंबित आईएएस पूजा सिंघल की रिमांड पांच दिन और बढ़ी, सीए को ईडी ने भेजा होटवार जेल

निलंबित आईएएस पूजा सिंघल की रिमांड पांच दिन और बढ़ी, सीए को ईडी ने भेजा होटवार जेल

पुलिस ने इस सिलसिले में दो जिला परिषद प्रत्याशी छतरपुर पूर्वी से अमित जायसवाल और गुलाम बदरुद्दीन के अलावा संतोष कुमार प्रजापति, प्राचीन कुमार, सुमित कुमार, सूरज कुमार जयसवाल (सभी डाली), गुलाम बदरुद्दीन, ग्राम मुनकेरी, हाफिज मोहम्मद ग्राम डाली, राजकुमार सिंह, डाली सगीर आलम, सोनू अंसारी, फखरुद्दीन अंसारी एवं मोहम्मद अल्ताफ अली के विरुद्ध मामला दर्ज किया है।
शेष आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। वाहन से दो देसी कट्टा, दो जिंदा गोली, एक फरसा, दो लाठी, बैलट पेपर का नमूना और चार मोबाइल फोन जब किए गए हैं। छतरपुर के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अजय कुमार ने बताया कि 18 मई की रात गुप्त सूचना मिली की डाली-मुरुमदाग रोड में स्थिति खरवार टोला में डाली पंचायत की मुखिया प्रत्याशी मंजू देवी, पति राजकुमार सिंह के घर के सामने एक उजली रंग की बोलेरो लाठी, फरसा एवं छतरपुर पूर्वी जिला परिषद प्रत्याशी अमित जायसवाल के बैलेट का नमूना तथा एक उजली रंग की स्विफ्ट कार एक लोडेड देशी कट्टा जब्त किया गया।

लापता व्यवसायी बुंडू टोल प्लाजा पर देखे गए

लापता व्यवसायी बुंडू टोल प्लाजा पर देखे गए

सूचना के आधार पर डाली के तीन मुहान के पास से एक उजले रंग की इग्निस कार से एक लोडेड देशी कट्टा एवं आरोपियों के चार मोबाइल फोन बरामद किया गया। एसडीपीओ ने बताया कि गिरफ्तार सारे आरोपी छतरपुर पूर्वी जिला परिषद प्रत्याशी गुलाम बदरुद्दीन के पक्ष में वोटरों को हथियार का भय दिखाकर डरा धमका के मतदान कराने के पक्ष में थे। लेकिन पुलिस की तत्परता से यह निष्फल हो गया एवं शांतिपूर्ण मतदान संपन्न कराना कराया गया।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleमुख्यमंत्री योगी के साथ प्रशिक्षण लेना चाहते हैं अखिलेश
Next Article दुमका में तीन नाबालिग की ट्रेन से कट कर मौत

Related Posts

Headlines

अपशकुन मान 4 साल के मासूम बेटे का रेत डाला था गला, अब उम्र कटेगी जेल में 

October 16, 2026
Headlines

मकान मालिक का बनना चाहता था वारिस, इस चलते टपका दिया उसके जीजा को…

October 15, 2026
Headlines

पटना लिटरेरी फेस्टिवल में सीएम सम्राट बोले- मन की शांति के लिए ज्ञान के साथ संगीत जरूरी

October 15, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 16 अक्टूबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

October 16, 2026

अपशकुन मान 4 साल के मासूम बेटे का रेत डाला था गला, अब उम्र कटेगी जेल में 

October 16, 2026

मकान मालिक का बनना चाहता था वारिस, इस चलते टपका दिया उसके जीजा को…

October 15, 2026

पटना IGIMS पहुंचे सीएम, सीनियर नेता वशिष्ठ नारायण सिंह व नरेंद्र यादव का जाना हाल

October 15, 2026

पटना लिटरेरी फेस्टिवल में सीएम सम्राट बोले- मन की शांति के लिए ज्ञान के साथ संगीत जरूरी

October 15, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.