Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Thursday, 15 October, 2026 • 10:50 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » मकान मालिक का बनना चाहता था वारिस, इस चलते टपका दिया उसके जीजा को…
Headlines

मकान मालिक का बनना चाहता था वारिस, इस चलते टपका दिया उसके जीजा को…

October 15, 2026No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

Pakur (Jaydev Kumar) : पाकुड़ जिले के मालीपाड़ा में एक बंद पड़ी पत्थर खदान से मिले शव की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है। यह मामला सीधे तौर पर संपत्ति हड़पने और वारिस बनने के लालच से जुड़ा निकला। मृतक की पहचान दुमका के रहने वाले मंटू दास के रूप में हुई है। पुलिस ने इस ब्लाइंड मर्डर की परतें खोलते हुए तीन युवकों को दबोच लिया है। वारदात में इस्तेमाल की गई कुल्हाड़ी, हथौड़ी और मृतक की बाइक भी बरामद कर ली गई है।

पार्टी के बहाने बुलाया और खदान के पास उतारा मौत के घाट

वारदात की जड़ें संपत्ति के लालच से जुड़ी हैं। मंटू दास अपने साले साबिर सोरेन के घर पर ही रहता था। साबिर की अपनी कोई संतान या कानूनी वारिस नहीं था। इसी बात पर साबिर के किराएदार आलोक मुर्मू की नजर गड़ गई। आलोक की योजना साबिर का वारिस बनकर उसकी पूरी मिल्कियत पर कब्जा जमाने की थी, लेकिन इस रास्ते में मंटू दास सबसे बड़ा रोड़ा बन रहा था। रास्ते का कांटा हटाने के लिए आलोक ने मंटू को खाने-पीने की पार्टी का झांसा दिया। वह मंटू को शहरकोल पंचायत के मालीपाड़ा गांव की तरफ ले गया। वहां आलोक के दो साथी प्रीतम हेंब्रम और प्रिंस हेंब्रम पहले से घात लगाकर बैठे थे। सूनसान जगह पर पहुंचते ही तीनों ने मिलकर मंटू पर कुल्हाड़ी और हथौड़ी से ताबड़तोड़ वार कर दिए, जिससे उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

सबूत मिटाने के लिए गहरे पानी में फेंकी लाश और मोटरसाइकिल

कत्ल को अंजाम देने के बाद तीनों आरोपियों ने पुलिस को चकमा देने की पूरी तैयारी कर रखी थी। उन्होंने मंटू के शव को घसीटकर पास की बंद पड़ी गहरी पत्थर खदान में फेंक दिया। इतना ही नहीं, किसी को कोई सुराग न मिले इसलिए मृतक की मोटरसाइकिल को भी उसी खदान के पानी में धकेल दिया गया। बीते 13 अक्टूबर को जब स्थानीय लोगों ने खदान में तैरती लाश देखी, तब इलाके में सनसनी फैल गई और तुरंत पुलिस को सूचना दी गई।

एसआईटी ने तकनीकी जांच से आरोपियों तक पहुंचाया शिकंजा

मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी अनुदीप सिंह के निर्देश पर एसडीपीओ कुमार गौरव की अगुवाई में एक एसआईटी बनाया गया। पुलिस ने जब मानवीय सूत्रों और तकनीकी साक्ष्यों को खंगालना शुरू किया, तो सबसे पहले मृतक की शिनाख्त दुमका निवासी मंटू दास के रूप में हुई। इसके बाद मंटू के अंतिम संपर्कों की पड़ताल करते हुए पुलिस टीम आलोक मुर्मू तक पहुंच गई। सख्ती से पूछताछ करने पर आलोक टूट गया और उसने अपने दोनों साथियों प्रीतम व प्रिंस के नाम उगल दिए। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है और खदान से मंटू की बाइक के साथ-साथ एक अन्य संदिग्ध मोटरसाइकिल भी जब्त कर ली है।

इसे भी पढ़ें : खुद गहरे दुख में CM हेमंत, फिर भी पोंछ गये एक बेबस पिता के आंसू, थमा दी 10 लाख की संजीवनी

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleपटना IGIMS पहुंचे सीएम, सीनियर नेता वशिष्ठ नारायण सिंह व नरेंद्र यादव का जाना हाल

Related Posts

बिहार

पटना IGIMS पहुंचे सीएम, सीनियर नेता वशिष्ठ नारायण सिंह व नरेंद्र यादव का जाना हाल

October 15, 2026
Headlines

पटना लिटरेरी फेस्टिवल में सीएम सम्राट बोले- मन की शांति के लिए ज्ञान के साथ संगीत जरूरी

October 15, 2026
Headlines

खुद गहरे दुख में CM हेमंत, फिर भी पोंछ गये एक बेबस पिता के आंसू, थमा दी 10 लाख की संजीवनी

October 15, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

मकान मालिक का बनना चाहता था वारिस, इस चलते टपका दिया उसके जीजा को…

October 15, 2026

पटना IGIMS पहुंचे सीएम, सीनियर नेता वशिष्ठ नारायण सिंह व नरेंद्र यादव का जाना हाल

October 15, 2026

पटना लिटरेरी फेस्टिवल में सीएम सम्राट बोले- मन की शांति के लिए ज्ञान के साथ संगीत जरूरी

October 15, 2026

खुद गहरे दुख में CM हेमंत, फिर भी पोंछ गये एक बेबस पिता के आंसू, थमा दी 10 लाख की संजीवनी

October 15, 2026

मुजफ्फरपुर में 141 करोड़ का मेगा लेदर क्लस्टर शुरू, सीएम बोले- 2030 से पहले रोकेंगे पलायन

October 15, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.