Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Sunday, 3 May, 2026 • 08:52 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » रिलीज से पहले यूपी में टैक्स फ्री हुई ‘सम्राट पृथ्वीराज’
Headlines

रिलीज से पहले यूपी में टैक्स फ्री हुई ‘सम्राट पृथ्वीराज’

June 2, 2022No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को फ़िल्म सम्राट पृथ्वीराज देखने के बाद उत्तर प्रदेश में इसको टैक्स फ्री करने की घोषणा की। योगी ने कहा कि यह फ़िल्म अतीत की गलतियों से सीखने की प्रेरणा देने वाली है।

लोकभवन में इस फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग हुई, जिसमें मुख्यमंत्री आदित्यनाथ ने अभिनेता अक्षय कुमार, अभिनेत्री मानुषी छिल्लर, निर्देशक चंद्रप्रकाश द्विवेदी के साथ फिल्म का आनंद लिया। योगी के साथ उनकी मंत्रिपरिषद के सदस्य भी मौजूद रहे। फिल्म देखने के बाद मुख्यमंत्री ने कलाकारों का अभिनन्दन किया। उन्होंने कहा कि वर्षों के अंतराल के बाद आज फ़िल्म देखने का सुअवसर मिला। हालांकि राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री के आगामी कार्यक्रमों की तैयारियों की व्यस्तता के कारण शो में थोड़ी देर से पहुंचे। योगी ने फ़िल्म निर्देशक चंद्रप्रकाश द्विवेदी कृत टीवी धारावाहिक ”चाणक्य” को भी याद किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आजादी का अमृत महोत्सव वर्ष आत्मचिंतन का काल है। प्रधानमंत्री मोदी ने राष्ट्रोत्थान का जो यज्ञ प्रारंभ किया है, उसमें हम सभी का योगदान महत्वपूर्ण है। हम अगले 25 वर्ष के अमृत काल का लक्ष्य लेकर चल रहे हैं, तब ऐसी फिल्मों का निर्माण देश की राष्ट्रीय चेतना को जागृत करने में सहायक होता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान को अतीत से जोड़ने का यह प्रयास सराहनीय है। मुख्य भूमिका में अक्षय कुमार और मानुषी छिल्लर ने शानदार अभिनय किया है, तो वहीं अन्य कलाकारों ने भी अपने अभिनय से फ़िल्म को बेहतर बनाने में योगदान किया है। इसके लिए फ़िल्म की पूरी टीम बधाई की पात्र है।

उल्लेखनीय है कि भारतीय इतिहास के अमर नायक अंतिम हिंदू राजा सम्राट पृथ्वीराज चौहान की शौर्य गाथा पर आधारित यह फ़िल्म तीन जून को रिलीज हो रही है। फ़िल्म में अक्षय कुमार, मानुषी छिल्लर, संजय दत्त, सोनू सूद मुख्य भूमिका में हैं।

फ़िल्मों के लिए पहली पसंद बन रहा उत्तर प्रदेश
कला, संस्कृति और सिनेमा जैसी विधाओं को प्रोत्साहन देने की योगी सरकार की कोशिशों का ही नतीजा है कि उत्तर प्रदेश फ़िल्म निर्माताओं की पहली पसंद बनता जा रहा है। बीते 05 साल में सिने जगत की जरूरत को ध्यान में रखते हुए प्रदेश की फ़िल्म नीति को व्यावहारिक बनाया गया है। प्रदेश में शूटिंग करने और स्थानीय कलाकारों को अवसर दिए जाने पर सरकार की ओर से निर्माताओं को सब्सिडी भी दी जाती है। वहीं राष्ट्रीय महत्व की फिल्मों को टैक्स फ्री भी किया जा रहा है। मुख्यमंत्री के साथ इस मौके पर उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, मंत्री जितिन प्रसाद, राकेश सचान, दयाशंकर मिश्र दयालु, बेबी रानी मौर्य भी प्रमुख रूप से मौजूद थे।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleप्रत्येक अधिकारी कम से कम एक गांव को आदर्श गावं बनाएं : आनंदीबेन पटेल
Next Article भगवान मानकर मरीजों को उपलब्ध कराएं स्वास्थ्य सेवाएं : बृजेश पाठक

Related Posts

Headlines

सीएम हेमंत का तमाम DC को सख्त आदेश- सभी अस्पतालों का करें ऑडिट

May 3, 2026
Headlines

“रोज कमाने निकलते थे, अब घर में सन्नाटा है”

May 3, 2026
Headlines

भर्ती में धांधली का खत्म खेल, अब सीधे जेल… सीएम योगी का कड़ा ऐलान

May 3, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

सीएम हेमंत का तमाम DC को सख्त आदेश- सभी अस्पतालों का करें ऑडिट

May 3, 2026

“रोज कमाने निकलते थे, अब घर में सन्नाटा है”

May 3, 2026

IFFCO में करियर बनाने का मौका, डिप्लोमा और B.Sc वालों के लिए शानदार Vacancy

May 3, 2026

भर्ती में धांधली का खत्म खेल, अब सीधे जेल… सीएम योगी का कड़ा ऐलान

May 3, 2026

सीएम हेमंत ने राष्ट्रपति-पीएम को लिखा पत्र, जनगणना 2027 में सरना कोड का आग्रह

May 3, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.